गोवा BJP चीफ बोले- अगले मुख्यमंत्री को लेकर दोपहर दो बजे तक फैसला, तीन बजे के बाद शपथग्रहण समारोह

United States News News

गोवा BJP चीफ बोले- अगले मुख्यमंत्री को लेकर दोपहर दो बजे तक फैसला, तीन बजे के बाद शपथग्रहण समारोह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

गोवा BJP चीफ बोले, CM पर 2 बजे तक फैसला, 3 बजे के बाद शपथग्रहण समारोह Goa BJP

पणजी: गोवा भाजपा प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर दोपहर दो बजे तक फैसला हो जाएगा. इसके साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह तीन बजे के बाद होगा. गोवा के मुख्यमंत्रीमनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से राज्य से भाजपा अपने सहयोगी दलों से बातचीत में लगी हुई हैं.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पिछले 48 घंटे में सरकार बनाने के लिए दो बार दावा पेश कर चुकी है. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए सोमवार को पार्टी के नेताओं और गठबंधन के सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के साथ बातचीत कीय गोवा में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पर्रिकर के स्थान पर नए नेता की तलाश करने के लिए रविवार रात को ही बातचीत शुरू कर दी थी. पर्रिकर का रविवार शाम को निधन हो गया था. पर्रिकर भाजपा, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीयों के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे थे. गडकरी आधी रात के बाद तटीय राज्य पहुंचे तथा सुबह पणजी के समीप एक होटल में भाजपा और एमजीपी के नेताओं के साथ बातचीत शुरू की. भाजपा नेता विश्वजीत राणे और एमजीपी नेता सुदीन धवलीकर बैठक में शामिल हुए. ऐसी खबर है कि इन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है. तीसरे उम्मीदवार प्रमोद सावंत बैठक में मौजूद नहीं थे. जीएफपी के नेताओं को बैठक में नहीं बुलाया गया था. धवलीकर ने कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर दोपहर तीन बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में उसके पास 14 विधायक है जबकि भाजपा के पास 12 विधायक हैं. जीएफपी, एमजीपी के पास तीन-तीन विधायक और तीन निर्दलीय हैं जबकि राकांपा का भी एक विधायक है.बता दें, भाजपा बीजेपी चाहती है कि मुख्यमंत्री पद उसके किसी नेता के पास रहे. सूत्र बता रहे हैं कि इन सब के बीच गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे नज़र आ रहे हैं. इस बारे में अंतिम फैसला एक-दो दिन में कर लिया जाएगा. नितिन गडकरी के साथ एक मीटिंग के दौरान सहयोगी दल विधायक सुदिन धावलीकर ने खुद के मुख्यमंत्री का दावेदार बनने की इच्छा जताई. तर्क दिया कि राज्य में बीजेपी को समर्थन देने के लिए उन्होंने कई बार कुर्बानियां दी हैं. हालांकि बीजेपी ने उनकी मांग ठुकरा दी. यह कहना है बीजेपी नेता मिशेल लोबो का. पणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरुरत होगी. यह गोवा में चौथा उपचुनाव होगा. यहां 23 अप्रैल को शिरोडा, मांडरेम और मापुसा विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. इन सीटों के लिए उपचुनाव राज्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ होंगे. टिप्पणियांVIDEO- गोवा : मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित- Amarujalaलंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित- Amarujalaबीते लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन हो गया। goacmmanoharparrikarpassedaway ManoharParrikar BreakingNews
Read more »

Live updates: नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधनLive updates: नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधनLive updates: नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधनManoharParrikar
Read more »

LIVE: नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद निधनLIVE: नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद निधनगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताने के लिए सोमवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक रखी गई है. ManoharParrikar RIP
Read more »

आम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesआम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesमनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर की जिंदगी 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू हुई। सामान्य परिवेश से निकलर उन्होंने आईआईटी मुंबई से शिक्षित होने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और फिर गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी सांस ली। पर्रिकर की जिंदगी एक आम आदमी के पोस्टर बॉय बनने की कहानी की जबरदस्त मिसाल है। आगे की स्लाइड में देखें उनकी राजनीति और जिंदगी के चमकते और संघर्ष से सफलता तक की कहानी...
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत होगी। goacm narendramodi BJP4India ManoharParkar Manohar
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »

गोवा के विधानसभा स्‍पीकर प्रमोद सावंत बन सकते हैं राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्रीगोवा के विधानसभा स्‍पीकर प्रमोद सावंत बन सकते हैं राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्रीगोवा में मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उपजे सियासी हालात के बीच प्रमोद सावंत सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं.
Read more »

LIVE: BJP बोली- 2 बजे गोवा CM का ऐलान, 3 बजे शपथ, राजभवन पहुंची कांग्रेसLIVE: BJP बोली- 2 बजे गोवा CM का ऐलान, 3 बजे शपथ, राजभवन पहुंची कांग्रेसमनोहर पर्रिकर का देहांत होने के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए.
Read more »

प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, 3 बजे शपथ ग्रहण– News18 हिंदीप्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, 3 बजे शपथ ग्रहण– News18 हिंदीकांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:17:20