शाम 4 बजे तक वाराणसी में 46.53 प्रतिशत मतदान हो चुका है. पूरी खबर: LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए आज 19 मई रविवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
पीएम मोदी इस समय केदारनाथ की यात्रा पर हैं. उन्हें इस बार कांग्रेस के अजय राय से चुनौती मिल रही है. सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव भी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर एक पूर्व फौजी तेज बहादुर भी समाजवादी पार्टी के टिकट से खड़े हुए थे लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया. इसके बाद समाजवादी पार्टी से शालिनी यादव को टिकट दिया गया.दोपहर 2 बजे तक वाराणसी में 37.34 फीसदी मतदान हुआ है. Varanasi: Congress's Ajay Rai who is contesting against Prime Minister Narendra Modi in parliamentary constituency of Varanasi, said after casting his vote at a polling booth here earlier today,"work is being carried out in Varanasi on a temporary basis, nothing is permanent" pic.twitter.com/Lbwtgw2KEv — ANI UP May 19, 2019वाराणसी में 1 बजे तक 37.34 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की मौजूदगी देखने को मिल रही है.Senior BJP leader Murali Manohar Joshi casts his vote at a polling booth in Varanasi. #LokSabhaElections2019 #Phase7 #FinalPhase pic.twitter.com/IoJiYByLapबीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त है.इसके अलावा जनहित किसान पार्टी, भारत प्रभात पार्टी, इंडियन गांधियन पार्टी, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल, अल-हिंद पार्टी, भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी, मौलिक अधिकार पार्टी, आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय जन क्रांति दल , राष्ट्रीय आंबेडकर दल, विकास इंसाफ पार्टी, राष्ट्रीय मतदाता पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम जनता पार्टी , जनहित भारत पार्टी के साथ ही आठ निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान हो रहा है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 22 अप्रैल को इस सीट के लिए नोटिफिकेशन निकला, 29 अप्रैल को नॉमिनेशन की अंतिम तारीख, 30 अप्रैल को स्क्रूटनी और 2 मई को नाम वापिसी की अंतिम तारीख थी. आज 19 मई को मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वाराणसी लोकसभा सीट देश की सबसे बड़ी हाई-प्रोफाइल संसदीय सीट मानी जाती है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. इस सीट की महत्ता 2014 में उस समय बढ़ गई थी जब नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि वह अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ेंगे. 5 साल बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर इसी सीट से चुनावी ताल ठोंकने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी को अपना संसदीय क्षेत्र के रूप में चुने जाने से इस सीट का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है, हालांकि इसके संसदीय इतिहास की बात करें तो नरेंद्र मोदी के आने से पहले वाराणसी से 2009 का चुनाव बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने लड़ा था और विजयी रहे थे. 2014 में भी जोशी यहीं से लड़ना चाहते थे, लेकिन मोदी की वजह से उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ गई थी. इस सीट का प्रोफाइल जानने के लिए क्लिक करें- वाराणसीः क्या 5 साल बाद सबसे बड़े हाई-प्रोफाइल सीट पर भी होगी 'मोदी लहर'2011 की जनगणना के मुताबिक 36.8 लाख है जिसमें 19.2 लाख पुरुष और 17.5 लाख महिलाओं की आबादी शामिल है. इनमें से 86% आबादी सामान्य वर्ग की है, जबकि 13% आबादी अनुसूचित जाति की है और महज 1% आबादी अनुसूचित जनजाति की है. इसमें 57% यानी 20.8 लाख आबादी ग्रामीण इलाकों में और 43% यानी 16 लाख आबादी शहरी इलाकों में रहती है. धर्म के आधार पर वाराणसी में 85 फीसदी आबादी हिंदुओं की है जबकि 15 फीसदी मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं. यहां के लिंगानुपात का अनुपात देखा जाए तो प्रति हजार पुरुषों पर 913 हिंदू और 915 मुसलमान महिलाएं रहती हैं. वाराणसी का साक्षरता दर 76% है जिसमें 84 फीसदी पुरुषों की आबादी तो 67% महिलाओं की आबादी साक्षर है. वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और इनमें से एक भी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं है. रोहनिया विधानसभा सीट पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र नारायण सिंह ने बाजी मारी थी और उन्होंने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह पटेल को 57,553 मतों के अंतर से हराया था.2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 17,67,486 मतदाता शामिल थे जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,86,224 थी जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7,81,262 थी. यहां पर पिछले लोकसभा चुनाव में 10,30,685 मतदाताओं यानी 58.3% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इसमें 10,28,634 वोट वैध पाए गए. चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच था. हालांकि इस मुकाबले में मैदान में 42 प्रत्याशियों ने अपनी चुनौती पेश की थी. इसमें 20 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में थे. नरेंद्र मोदी ने आसान मुकाबले में केजरीवाल को 3,71,784 मतों के अंतर से हराया था. मोदी को कुल पड़े वोटों में 581,022 यानी 56.4% वोट हासिल हुए जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के खाते में 2,09,238 वोट पड़े. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय रहे जिनके खाते में महज 75,614 वोट ही पड़े. नरेंद्र मोदी ने 2014 में वाराणसी के अलावा गुजरात के वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने वाराणसी को अपने संसदीय क्षेत्र के रूप में चुना. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
अंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूलोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में यूपी 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग है. ये सभी सीटें पूर्वांचल इलाके की हैं. यूपी की जिन 13 सीटों में से आधी सीटें ऐसी हैं जहां दलबदलू के ताल ठोकने से राजनीतिक दलों के समीकरण बिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »
काशी में गरजेंगे माया-अखिलेश, संयुक्त रैली से पूर्वांचल को साधने की कोशिश– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के चुनावी जंग का केंद्र बिंदू अब वाराणसी बन गया है. वाराणसी की चुनावी गतिविधियों पर पूरे देश की नजरें हैं. 15 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी में रोड शो किया तो 16 मई से पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में डेरा डालने की तैयारी में हैं. वहीं, चुनाव प्रचार समाप्ति से एक दिन पहले महागठबंधन के नेता महाशक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं.
Read more »
PM मोदी का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा आज से, पूर्वांचल में करेंगे 3 रैलियांपीएम मोदी गुरुवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे और यहां रात्रि प्रवास करेंगे. चुनाव घोषित होने के बाद काशी में पीएम मोदी का ये दूसरा दौरा होगा.
Read more »
वाराणसी में बोलीं मायावती- गलत नीतियों की वजह से हारी कांग्रेस, बीजेपी भी होगी बाहरवाराणसी में गठबंधन की रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर कांग्रेस ने सही नीतियों के तहत काम किया होता तो हमें बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती. मायावती ने केंद्र सरकार पर समाज के कमजोर तबकों पर ध्यान न देने का भी आरोप लगाया.
Read more »
ग्राउंड रिपोर्ट: PM मोदी के किए गए कामों पर क्या कहता है वाराणसी का चायवाला– News18 हिंदी2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब वाराणसी को लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए चुना, तभी से वाराणसी के लोगों में विकास की एक नई उम्मीद जग गई थी. लोगों ने इस नाम पर नरेन्द्र मोदी को जमकर वोट दिया कि वो सांसद नहीं देश का प्रधानमंत्री चुन रहे हैं. ऐसे में 2019 के चुनावों के पहले क्या वाराणसी उतना बदला, जितना लोगों को उम्मीद थी, इसका अंदाजा वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उतरते ही मिलने लगता है. 2014 के पहले हवाई अड्डे से वाराणसी के कैंट इलाके में किसी होटल में पहुंचने का समय तय नहीं था.
Read more »
आखिरी चरण की वोटिंग से पहले केदारनाथ की शरण में जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवासरकार के नए नियम के मुताबिक हेलीकॉप्टर सेवा की 70 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन जबकि 30 फीसदी बुकिंग ऑफलाइन होगी. ऐसे में अगर आप भी केदारनाथ जाने की सोच रहे हैं तो अपनी सुविधा के लिए यात्रा से पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा लें.
Read more »
पाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितउत्तरी पाकिस्तान के एक गांव में सैकड़ों लोग कथित तौर पर एचआईवी से पीड़ित हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक डॉक्टर
Read more »
केदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वह 5 साल में चौथीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।
Read more »
LIVE: वाराणसी में वोटिंग जारी, जीत के रिकॉर्ड पर मोदी की नजरVaranasi Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए आज 19 मई रविवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें इस बार कांग्रेस के अजय राय से चुनौती मिल रही है. सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव भी चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: वाराणसी में वोटिंग जारी, 1 बजे तक 38 फीसदी मतदानVaranasi Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए आज 19 मई रविवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें इस बार कांग्रेस के अजय राय से चुनौती मिल रही है. सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव भी चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
