दलबदलू के ताल ठोकने से बिगड़ेगा राजनीतिक दलों के समीकरण LokSabhaElections2019
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सातवें और आखिरी चरण के सियासी जंग का मैदान पूर्वांचल बन गया है. अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग है. ये सभी सीटें पूर्वांचल इलाके की हैं. यूपी की जिन 13 सीटों में से आधी सीटें ऐसी हैं जहां दलबदलू के ताल ठोकने से राजनीतिक दलों के समीकरण बिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
बागियों के बगावत से हर दल को जूझना पड़ रहा है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती सपा-बसपा गठबंधन के सामने है. पूर्वांचल की देवरिया सीट पर कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतरे नियाज अहमद गठबंधन के सामने बड़ी मुसीबत बने हुए है. इस सीट पर बसपा से उतरे विनोद जायसवाल के लिए मुस्लिम मतों को साधने में सबसे बड़ी बाधा नियाज अहमद बने हुए हैं. नियाज अहमद ने पिछला लोकसभा चुनाव इसी सीट से बसपा से उम्मीदवार थे, पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया तो बगावत कर कांग्रेस का दामन थामकर मैदान में ताल ठोक रहे हैं. घोसी लोकसभा सीट पर भी ऐसा ही कुछ नजारा है. इस सीट पर कांग्रेस से उतरे बालकृष्ण चौहान गठबंधन के लिए सिरदर्द बन हुए हैं. बालकृष्ण चौहान ने पिछला लोकसभा चुनाव बसपा से मैदान में उतरे थे, इस बार पार्टी ने अतुल राय को प्रत्याशी बनाया है. इसी के चलते बालकृष्ण चौहान ने बसपा से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामकर चुनावी रणभूमि में उतरने से गठबंधन की राह मुश्किलों भरी हो गई है. रार्बट्सगंज लोकसभा सीट पर अपना दल से पकौड़ी लाल चुनावी मैदान में उतरे हैं. पकौड़ी लाल ने 2014 में इसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके थे. इस बार अनुप्रिया पटेल ने उन्हें अपने खेमे में मिलाया और टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है. ऐसे ही चंदौली लोकसभा सीट पर गठबंधन का खेल कांग्रेस उम्मीदवार शिवकन्या कुशवाहा बिगाड़ती हुई नजर आ रही हैं. शिवकन्या ने 2014 में गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार थी, लेकिन मनोज सिन्हा से जीत नहीं सकी थी. शिवकन्या बसपा के दिग्गज नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं. उनके उतरने से गठबंधन के समीकरण बिगड़ सकते हैं. वाराणसी लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा ने शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया है. हालांकि पार्टी ने शालिनी को अपना प्रत्याशी तब घोषित किया जब सेना के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन पत्र खारिज हो गया. शालिनी कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं, इससे पहले 2017 में उन्होंने कांग्रेस के चुनाव निशान पर मेयर का चुनाव लड़ा था और एक लाख से ज्यादा वोट पाने में सफल रही थी. सपा से उतरकर कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए परेशानी खड़ी कर दी हैं. इसी तरह से गोरखपुर सीट पर बीजेपी से उतरे रवि किशन ने 2014 का लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जौनपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़े थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा को जिताएंगे...से सूबे के CM तक, जीतन राम मांझी में हैं ये खासियत– News18 हिंदीबिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बिहार में महादलित राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. उनकी छवि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे टक्कर देने वाले नेताओं की भी है. कभी मोदी मुरीद रहे मांझी अब लालू के करीब हैं. इस लोकसभा चुनाव में बिहार के गया लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार हैं. गया जिले के स्थानीय होने और बीजेपी के हरि मांझी की जगह जेडीयू से विजय मांझी से सीधा मुकाबला होने की वजह से वे सुर्खियों में हैं.
Read more »
भोजपुरी स्टार निरहुआ 1 फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस, अब तक की 45 फिल्में| Lok sabha elections 2019 dinesh lal yadav nirahua movie fees azamgarh akhilesh yadav nodrk– News18 Hindiभोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों राजनीतिक पारी की वजह से चर्चा में हैं. निरहुआ को बीजेपी ने आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है. वह यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देंगे. भोजपुरी फिल्मों के निरहुआ सबसे ज्यादा फील लेने वाले भोजपुरी कलाकारों में गिने जाते हैं. वह भोजपुरी फिल्मों के सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक हैं जो कि एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं.
Read more »
आखिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को क्यों आता है गुस्सा?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज-कल गुस्से में हैं. सीएम योगी के गुस्से का ताजा शिकार हुए हैं गोरखपुर बीजेपी के कार्यकर्ता. खबरों की माने तो गोरखपुर शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं से नाराज हो गए. योगी जी शहर के 115 बूथ में 15 बूथ के अध्यक्षों के सम्मेलन में नहीं आने से नाराज थे, सीएम योगी कार्यकर्ताओं से इतने नाराज थे कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से यहां तक कहा कि आवाज नहीं निकलती है क्या. भाड़े पर आएं हैं या कार्यकर्ता ही हैं.
Read more »
हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »
क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »
मध्य प्रदेश: क्यों आरक्षित सीटें प्रदेश में लोकसभा चुनावों के नतीजों के लिहाज़ से अहम हैंमध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 10 अनसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 2014 में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार उसकी हालत पतली है. इसलिए आरक्षित सीटों पर 75 फीसदी सांसदों के टिकट काट दिए हैं, जबकि अनारक्षित सीटों पर केवल 33 फीसदी ही टिकट काटे गए हैं.
Read more »
NDA को 40 सीटें मिले तो आश्चर्य नहीं, एक-दूसरे को ही हराने में जुटे महागठबंधन के नेता: मोदी– News18 हिंदीबिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पर महागठबंधन के नेता ही एक-दूसरे को हराने में जुटे हुए हैं. सुशील मोदी शुक्रवार को गोपालगंज के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मंच पर एक बार ही आरजेडी के नेता गए हैं. आरा के अंदर रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया. इस तरह से विपक्ष पूरी तरह से बिखरा हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
टीम इंडिया से कहीं ज्यादा फिट है वर्ल्ड कप खेलने वाली PAK क्रिकेट टीम - Sports AajTakइंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया को सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है. टीम
Read more »
