गोड्डा संसदीय सीट पर लोग जमकर कर रहे हैं मतदान। LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7
झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर आज रविवार को सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जा रहे हैं. मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने निशिकांत दुबे, बहुजन समाज पार्टी ने जफर ओबैद, झारखंड विकास मोर्च ने प्रदीप यादव, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड ने आशा मकोड़े, राष्ट्रीय समता पार्टी ने नूर हसन, बहुजन मुक्ति पार्टी ने बजरंगी महथा और आम अधिकार मोर्चा ने मुरारी कापड़ी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.
- गोड्डा संसदीय सीट पर 3 बजे तक 63.30% मतदान हो चुका है. झारखंड में 3 बजे तक ओवरऑल 64.81 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. - गोड्डा संसदीय सीट पर संसदीय सीट पर जोरदार वोटिंग हो रही है और यहां पर 1 बजे तक 50.38% मतदान हो चुका है. झारखंड में अंतिम चरण में 3 संसदीय सीटों पर मतदान कराया जा रहा है जहां 1 बजे तक ओवरऑल 52.89 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. - गोड्डा संसदीय सीट पर 12 बजे तक 30.15% मतदान हो चुका है. झारखंड में अंतिम चरण में 3 संसदीय सीटों पर मतदान कराया जा रहा है जहां 12 बजे तक ओवरऑल 31.39 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. - लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आज रविवार को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. झारखंड के गोड्डा संसदीय सीट पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं. झारखंड के 3 संसदीय सीटों पर 9 बजे तक 13.19% मतदान हो चुका है.गोड्डा लोकसभा सीट पर 23 मई को मतगणना होगी और फिर चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. गोड्डा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यह लोकसभा सीट गोड्डा, देवघर और दुमका जिले में फैली है. यह क्षेत्र कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां कोयला खदान ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के तहत एशिया की सबसे बड़ी ओपन-पिट राजमहल कोलफील्ड्स है. यहां से बीजेपी के निशिकांत दूबे लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं. उन्होंने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को हराया था. पिछले लोकसभा चुनाव में निशिकांत दूबे को 3.80 लाख और फुरकान अंसारी को 3.19 लाख वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर रहे झामुमो के प्रदीप यादव को 1.93 वोटों से संतोष करना पड़ा था. इस सीट पर करीब 65 फीसदी मतदान हुआ था. इससे पहले 2009 के चुनाव में भी निशिकांत दूबे ने फुरकान अंसारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया था. गोड्डा लोकसभा सीट पर हुए पिछले 7 लोकसभा चुनाव में से बीजेपी ने 6 बार जीत दर्ज की है. इस सीट के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं. यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है. यहां पर धान, गेहूं और मक्का की फसलें उगाई जाती हैं. गोड्डा संथाल नामक एक जनजाति की भूमि है. गोड्डा में ही ललमटिया कोयला खदान है, जिसके कोयले से दो ताप बिजली घर कहलगांव और फरक्का संचालित होती है.गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होती है. साल 1962 और 1967 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के प्रभुदयाल ने चुनाव जीता. साल 1971 और 1977 में जगदीश मंडल ने जीत दर्ज की. साल 1971 में जगदीश कांग्रेस और 1977 में भारतीय लोकदल के टिकट पर लड़े थे. 1980 और 1984 में इस सीट से मौलाना समीनुद्दीन जीते. साल 1989 में इस सीट पर बीजेपी के जनार्दन यादव जीते. 1991 में झामुमो के सुरज मंडल जीते. इसके बाद बीजेपी ने वापसी की. 1996, 1998 और 1999 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर जगदंबी प्रसाद यादव जीते. 2000 का चुनाव बीजेपी के ही टिकट पर प्रदीप यादव जीते. 2004 में कांग्रेस ने वापसी की और उसके टिकट पर फुरकान अंसारी जीते. 2009 और 2014 में बीजेपी के निशिकांत दूबे जीते.गोड्डा लोकसभा सीट पर पिछड़ी जातियों और मुस्लिमों का दबदबा है. इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी करीब 11 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की आबादी करीब 12 फीसदी है. पिछड़ी जातियों की गोलबंदी के कारण बीजेपी यहां अच्छा प्रदर्शन करती है. इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 15.90 लाख है, इसमें 8.25 लाख पुरुष और 7.64 लाख महिला मतदाता शामिल है. गोड्डा लोकसभा सीट के के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें से देवघर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने चार सीटों , झामुमो ने एक सीट और कांग्रेस ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की थी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अलीपुरद्वार लोकसभा सीट: RSP के गढ़ पर पहली बार 2014 में TMC ने हासिल की थी फतेह– News18 हिंदी2014 के चुनाव में इस सीट से टीएमसी के दसरथ तिर्की ने चुनाव जीता. इस बार टीएमसी की तरफ से दसरथ तिर्की एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
एम्स ने आंबेडकर और भेदभाव पर आयोजित कार्यक्रम पर लगाई शर्तें, डॉक्टरों ने कहा- आदेश मनमानाडॉक्टरों के एक समूह द्वारा 13 मई को आंबेडकर और उच्च शिक्षा के संस्थानों में जातिगत भेदभाव विषय पर एक चर्चा रखी गई थी, जिसके लिए प्रशासन द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए. इसके बाद डॉक्टरों ने इसे मौलिक अधिकारों पर अंकुश लगाने का प्रयास बताते हुए आयोजन स्थगित कर दिया.
Read more »
'देशभक्त गोडसे' पर प्रज्ञा ठाकुर ने नहीं मांगी माफी, कहा- पार्टी की लाइन, मेरी लाइनप्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे. उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को आत्ममंथन करना चाहिए. उन्हें इन चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
Read more »
'देशभक्त गोडसे' पर प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी, कहा- पार्टी की लाइन, मेरी लाइनप्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे. उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को आत्ममंथन करना चाहिए. उन्हें इन चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
Read more »
मायावती का सवाल, क्या 1977 में रायबरेली की तरह इतिहास दोहराएगी वाराणसी?बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि क्या मोदी की उम्मीदवारी वाला लोकसभा क्षेत्र वाराणसी वर्ष 1977 में घटित रायबरेली वाली कहानी दोहराएगा?
Read more »
LIVE: राजमहल लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, चुनावी मैदान में 14 प्रत्याशीझारखंड की राजमहल लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यहां से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने गोपिन सोरेन, बहुजन समाज पार्टी ने बैदनाथ पहाड़िया, तृणमूल कांग्रेस ने मोनिका किस्कु, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विजय कुमार हंसदक, भारतीय जनता पार्टी ने हेमलाल मुर्मू और बहुजन मुक्ति पार्टी ने मैरी निशा हंसदक को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे.
Read more »
LIVE: दुमका लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, क्या इस बार अपनी सीट बचा पाएंगे शिबू सोरेनझारखंड की दुमका लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने अर्जुन पुजहार, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शिबू सोरेन, भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोरेन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने सेनापति मुर्मू, बहुजन समाज पार्टी ने स्टेफन बेसरा और झारखंड पीपुल्स पार्टी ने सतीश सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है. दुमका लोकसभा सीट पर 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
LIVE: मंडी में वोटिंग, यहां जिसे मिलेगी जीत, केंद्र में उसकी बनेगी सरकारमाना जाता है कि मंडी सीट जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, उसी पार्टी की सरकार देश में बनती है. खास बात है कि इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा वाम दलों की अच्छी पैठ है और हर चुनाव को वह त्रिकोणीय बना देते हैं. इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह दो बार सांसद रही हैं, फिलहाल यह सीट बीजेपी के पास है. सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी संसदीय क्षेत्र के सिराज सीट से विधायक हैं.
Read more »
कांग्रेस ने UP की इस लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन– News18 हिंदीऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव के पूर्व सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस का एक-दूसरे को गाली देना महज एक चुनावी रणनीति थी. इस बार के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रायबरेली और अमेठी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया. इसके एवज में कांग्रेस ने भी सपा परिवार की पांच सीटों पर कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया.
Read more »
LIVE: गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, BJP ने सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारापंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 19 मई को अंतिम चरण में वोटिंग हो रही है.पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 2014 में कुल 69.76 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में 71.34 फीसद तक वोट पड़े थे.
Read more »
LIVE: अमृतसर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी के साथ डाला वोटपंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर 7वें और आखिरी चरण में 19 मई को आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. अमृतसर लोकसभा सीट पर 2014 में कुल 68.25 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर 65.89 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »
