LIVE: गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, BJP ने सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारा

United States News News

LIVE: गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, BJP ने सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

गुरदासपुर: इस बार बीजेपी ने अभिनेता iamsunnydeol को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने मौजूदा सांसद sunilkjakhar पर ही दांव लगाया है

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर रविवार 19 मई को 7वें चरण में वोटिंग हो रही है. पिछले दो दशक से यह सीट हाईप्रोफाइल रही है. इस बार बीजेपी ने यहां से अभिनेता सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ पर दांव लगाया है.

वहीं, आम आदमी पार्टी ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से क्रिश्चियन कार्ड खेलते हुए पीटर मसीह चीड़ा को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इससे पहले 2014 में गुरदासपुर लोकसभा सीट पर कुल 69.76 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर 71.34 फीसद तक वोट पड़े थे. राजनीतिक नजरिये से गुरदासपुर का पंजाब की राजनीति में अहम योगदान है. खासकर लोकसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल उम्मीदवार की एंट्री से इस शहर का माहौल बदल जाता है. फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, लेकिन इससे पहले लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा था. अब एक बार फिर बीजेपी यहां सक्रिय है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले रैली का आगाज गुरदासपुर से किया था.पंजाब के गुरदासपुर सीट पर साल 2017 में हुए उपचुनाव में जीत से कांग्रेस का हौसला बुलंद है. पिछले करीब दो दशक से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है, लेकिन यहां से सांसद विनोद खन्ना के निधन से इस सीट पर 2017 में उपचुनाव हुआ और कांग्रेस उम्मीदवार ने रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल की. उपचुनाव में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बीजेपी के सवर्ण सिंह सलारिया को 1,93,219 मतों के अंतर से पराजित किया. जाखड़ को कुल 4,99,752 वोट मिले थे, जबकि सलारिया को 3,06,533 वोटों से संतोष करना पड़ा था. वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेजर जनरल खजूरिया 23,579 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. जाखड़ ने 1,93,219 वोटों की मार्जिन से जीत हासिल कर आजादी के बाद इस सीट पर अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. 1952 से लेकर 2017 तक हुए लोकसभा चुनाव में इससे पहले बड़ी जीत कांग्रेस की ही सुखबंस कौर भिंडर के नाम था. भिंडर ने 1980 में जीएनपी उम्मीदवार पीएन लेखी को 1,51,739 वोटों से हराया था. कांग्रेस की भिंडर यहां से लगातार 5 बार 1980, 1985, 1989, 1992 और 1996 में सांसद चुनी गई थीं.गुरदासपुर लोकसभा के अंदर 9 विधानसभा सीटें हैं. जिसमें 7 पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि एक-एक सीट पर अकाली दल और बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है. 2014 लोकसभा चुनाव के अनुसार गुरदासपुर में कुल 13,18,967 वोटर्स हैं, इनमें 6,78,996 पुरुष और 6,39,971 महिला वोटर्स हैं. जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यहां टोटल 1552 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे.गुरदासपुर से विनोद खन्ना 1998, 1999, 2004 और 2014 में 4 बार सांसद चुने गए थे. विनोद खन्ना 1998 में पहली बार गुरदासपुर सीट से सांसद बने और लगातार तीन चुनाव जीते और 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा से उन्हें हार मिली. 2014 में एक फिर विनोद खन्ना जीते, 2014 में विनोद खन्ना ने 1 लाख 36 हजार 65 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी. खन्ना को कुल 4,82,255 वोट मिला था, जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा को 3,46,190 वोट मिले थे. वहीं AAP के सुचा सिंह छोटेपुर को 1,73,376 वोट पड़ा था. लेकिन 27 अप्रैल 2017 को खन्ना का निधन हो गया था. इससे पहले गुरदासपुर से 2009 में कांग्रेस जीती थी, प्रताप सिंह बाजवा 8,342 वोट से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में विनोद खन्ना कुल 4,39,652 वोट मिले थे, जबकि बाजवा को 4,47,994 वोट पड़े थे. 1952 से अबतक गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 13 बार कांग्रेस और 4 बीजेपी ने जीत हासिल की है. हालांकि बीजेपी को चारों बार विनोद खन्ना ने जीत दिलाई थी.गुरदासपुर का नाम महंत गुरिया दास जी के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इस शहर की 17वीं सदी में स्थापना की थी. गुरदासपुर शहर रावी और सतलज नदियों के बीच में बसा है, शहर के अधिकतर हिस्सों में पंजाबी बोली जाती है. इस शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र डेरा बाबा नायक, गुरदार नंगल और महाकालेश्वर मंदिर हैं. गुरदासपुर में हर साल सिखों को प्रथम गुरु 'गुरु नानक' जी का विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

6वें चरण में 62% मतदान; बिहार और बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों पर हमला6वें चरण में 62% मतदान; बिहार और बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों पर हमलाबंगाल में इस चरण में भी हिंसा, भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष के काफिले पर हमला बिहार के प. चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल पर भीड़ ने हमला किया, निजी सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग की दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मप्र की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग हुई | 6th phase of Lok Sabha polls, voting on 59 seats of 7 states news and update
Read more »

6वें चरण में 63% मतदान; बिहार और बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों पर हमला6वें चरण में 63% मतदान; बिहार और बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों पर हमलाबंगाल में इस चरण में भी हिंसा, भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष के काफिले पर हमला बिहार के प. चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल पर भीड़ ने हमला किया, निजी सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग की दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मप्र की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग हुई | 6th phase of Lok Sabha polls, voting on 59 seats of 7 states news and update
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकमध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीमालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »

अंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूअंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूलोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में यूपी 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग है. ये सभी सीटें पूर्वांचल इलाके की हैं. यूपी की जिन 13 सीटों में से आधी सीटें ऐसी हैं जहां दलबदलू के ताल ठोकने से राजनीतिक दलों के समीकरण बिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टलोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टवैश्विक आतंकी घोषित अजहर मसूद पंजाब में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की फिराक में है। MasoodAzhar masoodazharterrorist LokSabha LokSabhaElections2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:55:29