वाराणसी में 1 बजे तक 37.34 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की मौजूदगी देखने को मिल रही है. LokSabhaElections2019 Varanasi
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए आज 19 मई रविवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
पीएम मोदी इस समय केदारनाथ की यात्रा पर हैं. उन्हें इस बार कांग्रेस के अजय राय से चुनौती मिल रही है. सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव भी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर एक पूर्व फौजी तेज बहादुर भी समाजवादी पार्टी के टिकट से खड़े हुए थे लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया. इसके बाद समाजवादी पार्टी से शालिनी यादव को टिकट दिया गया.Varanasi: Congress's Ajay Rai who is contesting against Prime Minister Narendra Modi in parliamentary constituency of Varanasi, said after casting his vote at a polling booth here earlier today,"work is being carried out in Varanasi on a temporary basis, nothing is permanent" pic.twitter.com/Lbwtgw2KEv — ANI UP May 19, 2019वाराणसी में 1 बजे तक 37.34 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की मौजूदगी देखने को मिल रही है.Senior BJP leader Murali Manohar Joshi casts his vote at a polling booth in Varanasi. #LokSabhaElections2019 #Phase7 #FinalPhase pic.twitter.com/IoJiYByLapबीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त है.इसके अलावा जनहित किसान पार्टी, भारत प्रभात पार्टी, इंडियन गांधियन पार्टी, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल, अल-हिंद पार्टी, भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी, मौलिक अधिकार पार्टी, आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय जन क्रांति दल , राष्ट्रीय आंबेडकर दल, विकास इंसाफ पार्टी, राष्ट्रीय मतदाता पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम जनता पार्टी , जनहित भारत पार्टी के साथ ही आठ निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान हो रहा है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 22 अप्रैल को इस सीट के लिए नोटिफिकेशन निकला, 29 अप्रैल को नॉमिनेशन की अंतिम तारीख, 30 अप्रैल को स्क्रूटनी और 2 मई को नाम वापिसी की अंतिम तारीख थी. आज 19 मई को मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वाराणसी लोकसभा सीट देश की सबसे बड़ी हाई-प्रोफाइल संसदीय सीट मानी जाती है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. इस सीट की महत्ता 2014 में उस समय बढ़ गई थी जब नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि वह अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ेंगे. 5 साल बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर इसी सीट से चुनावी ताल ठोंकने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी को अपना संसदीय क्षेत्र के रूप में चुने जाने से इस सीट का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है, हालांकि इसके संसदीय इतिहास की बात करें तो नरेंद्र मोदी के आने से पहले वाराणसी से 2009 का चुनाव बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने लड़ा था और विजयी रहे थे. 2014 में भी जोशी यहीं से लड़ना चाहते थे, लेकिन मोदी की वजह से उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ गई थी. इस सीट का प्रोफाइल जानने के लिए क्लिक करें- वाराणसीः क्या 5 साल बाद सबसे बड़े हाई-प्रोफाइल सीट पर भी होगी 'मोदी लहर'2011 की जनगणना के मुताबिक 36.8 लाख है जिसमें 19.2 लाख पुरुष और 17.5 लाख महिलाओं की आबादी शामिल है. इनमें से 86% आबादी सामान्य वर्ग की है, जबकि 13% आबादी अनुसूचित जाति की है और महज 1% आबादी अनुसूचित जनजाति की है. इसमें 57% यानी 20.8 लाख आबादी ग्रामीण इलाकों में और 43% यानी 16 लाख आबादी शहरी इलाकों में रहती है. धर्म के आधार पर वाराणसी में 85 फीसदी आबादी हिंदुओं की है जबकि 15 फीसदी मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं. यहां के लिंगानुपात का अनुपात देखा जाए तो प्रति हजार पुरुषों पर 913 हिंदू और 915 मुसलमान महिलाएं रहती हैं. वाराणसी का साक्षरता दर 76% है जिसमें 84 फीसदी पुरुषों की आबादी तो 67% महिलाओं की आबादी साक्षर है. वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और इनमें से एक भी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं है. रोहनिया विधानसभा सीट पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र नारायण सिंह ने बाजी मारी थी और उन्होंने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह पटेल को 57,553 मतों के अंतर से हराया था.2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 17,67,486 मतदाता शामिल थे जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,86,224 थी जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7,81,262 थी. यहां पर पिछले लोकसभा चुनाव में 10,30,685 मतदाताओं यानी 58.3% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इसमें 10,28,634 वोट वैध पाए गए. चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच था. हालांकि इस मुकाबले में मैदान में 42 प्रत्याशियों ने अपनी चुनौती पेश की थी. इसमें 20 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में थे. नरेंद्र मोदी ने आसान मुकाबले में केजरीवाल को 3,71,784 मतों के अंतर से हराया था. मोदी को कुल पड़े वोटों में 581,022 यानी 56.4% वोट हासिल हुए जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के खाते में 2,09,238 वोट पड़े. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय रहे जिनके खाते में महज 75,614 वोट ही पड़े. नरेंद्र मोदी ने 2014 में वाराणसी के अलावा गुजरात के वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने वाराणसी को अपने संसदीय क्षेत्र के रूप में चुना. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भदोही : पीठासीन अधिकारी से विधायक ने की हाथापाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाभदोही : पीठासीन अधिकारी से विधायक ने की हाथापाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा YogiAdityanatha UPGovt Uppolice BJP4UP LokSabhaElections2019 LokSabhaElections Loksabha2019 Phase6 votinground6 VoteKarIndia
Read more »
देश तक: 'दिल्ली दरबार' में किसका होगा बेड़ा पार? Deshtak: Delhi voter turnout among lowest in seven states - Desh Tak AajTakछठे चरण के चुनाव में आज देशभर के 7 राज्यों की 59 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया. 7 राज्यों समेत दिल्ली की सातों सीटों पर आज वोट डाले गए. हलांकि दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी का असर मतदान पर साफ नजर आया. जिस दिल्ली की सियासत में इतनी गरमा-गर्मी रही है वहां मतदान उतना ही ठंडा दिखा. आज दिल्ली की 7 सीटों पर सिर्फ 45 फीसदी ही मतदाना हुआ है. अब सवाल ये है कि इतने कम मतदान प्रतिशत के बाद किसके हाथ आएगी दिल्ली की सत्ता? आज भीषण गर्मी और हिंसा के बीच क्या रहा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान का माहौल, देखिए देश तक में.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »
छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 18th may 2019 - कुमारस्वामी बोले- पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी को हमारा समर्थन | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। अंतिम चरण के लिए कल यानी 19 मई को मतदान होगा। आखिरी चरण में 7 राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान होना है। बीजेपी के लिहाज से अंतिम चरण काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चरण में यूपी के पूर्वांचल की कई सीटों पर भी मतदान होना है, जहां पिछली बार बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे 918 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, जानिए 11 बड़ी बातें19 मई यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव है जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हो गई थी. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी भाजपा के मुखिया महेंद्र नाथ पांडेय, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरदीप सिंह पुरी, किरण खेर, पवन सिंह बंसल, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और भगवंत मान समेत कई प्रमुख नाम हैं.
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैदरविवार यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. खास बात ये है कि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें पीएम मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, सुखबीर सिंह बादल, मनीष तिवारी, किरण खेर अभिषेक बनर्जी, सनी देओल, मीसा भारती, रविशंकर प्रसाद और रवि किशन प्रमुख हैं. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 918 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे हैं. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी. इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम (सुरक्षित) और तिरुपरंकुंद्रम पर भी रविवार को उपचुनाव होगा. यूपी में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, चंदौली और रॉबर्ट्सगंज सीटों के लिये मतदान शुरू हो चुका है.
Read more »
