छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदान

United States News News

छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

दिल्ली समेत छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े LoksabhaElections2019 Phase6

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े.

इस चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए। दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. इस चरण में जिन महत्वपूर्ण नेताओं और हस्तियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्द्धन और मेनका गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शीला दीक्षित, गौतम गंभीर, विजेन्द्र सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, रविकिशन और हंसराज हंस शामिल हैं. दिल्ली में इस बार मत प्रतिशत 2014 की तुलना में कम रहा. 2014 में राष्ट्रीय राजधानी में 65 फीसदी वोटिंग हुई थी. मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरुक करने के प्रयास के बावजूद कम मतदान को लेकर चुनाव आयोग भी निराश है. दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था जिसमें कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवार शामिल हैं. पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर 80.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जहां घाटल सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष पर स्थानीय लोगों ने दो बार हमले किए जब उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने कहा कि केशपुर इलाके में घोष ने जब भाजपा के एक एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर ले जाने का प्रयास किया तो महिलाओं के एक समूह ने उन पर कथित तौर पर हमला किया. केशपुर के डोगाचिया में धांधली की शिकायत मिलने पर घोष जब वहां जा रही थीं तब उनके काफिले की ओर बम फेंके गए और पथराव किया गया. अधिकारियों ने बताया कि उनका एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता डोगाचिया में घोष के सुरक्षाकर्मी द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गया. इसके बाद उनके और उनके सुरक्षाकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. उत्तरप्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों में 54 फीसदी वोट पड़े. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मेनका गांधी राज्य से चुनावी मैदान में हैं. बिहार में आठ लोकसभा सीटों पर करीब 59.38 फीसदी मतदान हुआ. हरियाणा में दस लोकसभा सीटों पर करीब 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ और अधिकारियों ने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और राज्य में चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा. झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर करीब 65.17 फीसदी मतदान हुआ, जबकि मध्यप्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर 64.01 फीसदी मतदान हुआ. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत में चुनाव के पांचवें दौर में 51 सीटों पर मतदान जारी | DW | 06.05.2019भारत में चुनाव के पांचवें दौर में 51 सीटों पर मतदान जारी | DW | 06.05.2019लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू कश्मीर की दो सीटें पर मतदान हो रहा है.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

जानिए क्या कहता है पांचवें चरण का वोटिंग ट्रेंड? 425 सीटों पर चुनाव पूराजानिए क्या कहता है पांचवें चरण का वोटिंग ट्रेंड? 425 सीटों पर चुनाव पूरालोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर हुए मतदान में 63.38 फीसदी वोटिंग हुई. इन 51 सीटों पर 2014 में 64.5 फीसदी वोट पड़े थे. इस तरह इस बार करीब आधे फीसदी की वोटिंग कम हुई है. इसी के साथ देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से अभी तक के पांच चरणों में 425 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और अब बाकी दो चरणों में 118 सीटों पर चुनाव होने हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 5वें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 62.56% मतदानलोकसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 5वें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 62.56% मतदान
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

छह राज्‍यों की 59 सीटों पर कल मतदान, दांव पर इन दिग्‍गजों की किस्‍मत– News18 हिंदीछह राज्‍यों की 59 सीटों पर कल मतदान, दांव पर इन दिग्‍गजों की किस्‍मत– News18 हिंदीछठे चरण में दिल्‍ली की सात, हरियाणा की 10, यूपी की 14, मध्‍य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज मैदान मेंलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज मैदान मेंबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, सीवान में बंपर वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, सीवान में बंपर वोटिंगबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »

देश तक: 'दिल्ली दरबार' में किसका होगा बेड़ा पार? Deshtak: Delhi voter turnout among lowest in seven states - Desh Tak AajTakदेश तक: 'दिल्ली दरबार' में किसका होगा बेड़ा पार? Deshtak: Delhi voter turnout among lowest in seven states - Desh Tak AajTakछठे चरण के चुनाव में आज देशभर के 7 राज्यों की 59 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया. 7 राज्यों समेत दिल्ली की सातों सीटों पर आज वोट डाले गए. हलांकि दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी का असर मतदान पर साफ नजर आया. जिस दिल्ली की सियासत में इतनी गरमा-गर्मी रही है वहां मतदान उतना ही ठंडा दिखा. आज दिल्ली की 7 सीटों पर सिर्फ 45 फीसदी ही मतदाना हुआ है. अब सवाल ये है कि इतने कम मतदान प्रतिशत के बाद किसके हाथ आएगी दिल्ली की सत्ता? आज भीषण गर्मी और हिंसा के बीच क्या रहा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान का माहौल, देखिए देश तक में.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकमध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:25:25