भारत में चुनाव के पांचवें दौर में 51 सीटों पर मतदान जारी | DW | 06.05.2019

United States News News

भारत में चुनाव के पांचवें दौर में 51 सीटों पर मतदान जारी | DW | 06.05.2019
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 211 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

साल 2014 के चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. Elections2019 UttarPradesh NarendraModi Congress

साल 2014 के चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में पूरी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चारों और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी.

कांग्रेस ने केवल अमेठी और रायबरेली में जीत का स्वाद चखा था. इस चरण में कई प्रमुख सीटों पर मुकाबला है. उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में टक्कर देखने को मिलेगी. रायबरेली से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी मैदान में हैं जिन्होंने 2004 में यह सीट जीती थी. उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अभी के भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से है. अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच रोचक मुकाबला है. इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , जयंत सिन्हा और राज्यवर्धन सिंह राठौर चुनाव मैदान में हैं. पांचवें चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश में बहुत सी सीटें वही हैं, जहां 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह सात से शुरू हुआ और शाम छह बजे संपन्न होगा. इसी कड़ी में गृह मंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर में स्कॉलर्स होम स्कूल में आज सोमवार सुबह 7.30 बजे वोट डाला. मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा,"इस बार जीत का अंतर पहले से बेहतर रहेगा. सभी लोग मताधिकार का प्रयोग करें, यह लोकतंत्र के हित में है." बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी वोट डाला. उन्होंने कहा,"लोग सोच-समझकर वोट डालें. महिलाएं घर से निकल कर भी वोट करें. आपका वोट बहुत कीमती है." पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं. जम्मू और कश्मीर की लद्दाख और अनंतनाग लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है. लेह और कारगिल जिलों में उत्साहित मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतार में नजर आए. इसके उलट, अनंतनाग लोकसभा सीट में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में शोपियां और पुलवामा जिलों में मतदान केंद्रों पर लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही. दोनों लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. हालांकि अनंतनाग क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे और लद्दाख में शाम 6 बजे समाप्त होगी. इसके अलावा शोपियां जिले के पहाड़ी गांव शाहदाब करेवा में बड़ी संख्या में मतदाता नजर आए. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सोमवार को मतदान चल रहा है. निर्वाचन क्षेत्र -बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग - उत्तर 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों में फैले हुए हैं. पांच साल पहले हुए आम चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी. बंगाल में 1.16 करोड़ से अधिक मतदाता, जिनमें 60.04 लाख पुरुष, 56.86 लाख महिलाएं और 211 अन्य मतदाता शामिल हैं, 13,920 मतदान केंद्रों पर वोट डालकर 83 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. उम्मीदवारों में 70 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. पिछले चरणों में हुई हिंसा व एक मतदाता की मौत के बाद चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व निगरानी केंद्रीय बलों से कराने का फैसला किया. कुल मिलाकर, केंद्रीय बलों की 578 कंपनियों को राज्य पुलिस की मदद करने के लिए तैनात किया गया है. राज्य में अब 12 मई और 19 मई को मतदान होना है. राजस्थान की 12 संसदीय सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ. राज्य में लोकसभा चुनाव का यह दूसरा चरण है. केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को वोट डालने के लिए अपने माता-पिता और पत्नी के साथ कतार में खड़े देखा गया. राज्य में कुल 134 उम्मीदवार इन सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं, जबकि लगभग 2.30 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सबसे अधिक उम्मीदवार जयपुर में बताए गए हैं, जबकि सबसे कम दौसा संसदीय सीट पर हैं. बिहार में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में पांच सीटों के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से प्रारंभ मतदान शंतिपूर्ण ढंग से जारी है. बिहार में वर्ष 2014 के चुनावों से लेकर अब स्थिति बदल चुकी है. पिछली बार जनता दल-यूनाइटेड भाजपा के खिलाफ मैदान में था, लेकिन इस बार जेडीयू और बीजेपी साथ में चुनाव लड़ रहे हैं. इन्हें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. पांचवें चरण में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पांच हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इन क्षेत्रों में 87.66 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 8,899 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.दुनिया के 10 सबसे बड़े लोकतंत्रदुनिया के 10 सबसे बड़े लोकतंत्रदुनिया के 10 सबसे बड़े लोकतंत्र

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Live : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदानLive : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदाननई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडीसा की 6, राजस्‍थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। पेश हैं मतदान से जुड़े ताजा अपडेट्‍स-
Read more »

लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »

लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण  में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश  की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »

Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंPhase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

पांचवें पड़ाव पर पहुंचा चुनाव, 7 राज्यों की 51 सीटों पर जनता आज करेगी फैसलापांचवें पड़ाव पर पहुंचा चुनाव, 7 राज्यों की 51 सीटों पर जनता आज करेगी फैसलाजिन सीटों पर सोमवार को मतदान होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्र देश में सात-सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:55:39