खडूर साहिब संसदीय सीट पर दोपहर 1 बजे तक 35.04% वोटिंग हो चुकी है LokSabhaElections2019 Punjab
पंजाब में खडूर साहिब लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 19 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागिर कौर जिसे बीजेपी का भी समर्थन हासिल है. कांग्रेस ने जगबीर सिंह गिल को टिकट दिया है.
आम आदमी पार्टी ने मनजिंदर सिंह सिद्धू को मैदान में उतारा है. मतदान के नतीजे 23 मई को आएंगे.- खडूर साहिब संसदीय सीट पर 1 बजे तक 35.04% वोटिंग हो चुकी है. जबकि पंजाब में ओवरऑल 1 बजे तक 37.88% मतदान हो चुका है. - खडूर साहिब संसदीय सीट पर 11 बजे तक 21.05% वोटिंग हो चुकी है. जबकि पंजाब में ओवरऑल 11 बजे तक 23.37% मतदान हो चुका है. - लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आज रविवार को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. खडूर साहिब संसदीय सीट पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं और पंजाब में 10 बजे तक 10.01% मतदान हो चुका है.पिछली लोकसभा में खडूर साहिब लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कांग्रेसी उम्मीदवार हरमिंदर सिंह गिल को 1,00,569 वोटों से हराया था, बीजेपी प्रत्याशी को 44.9 फीसद मत शेयर के साथ 4,67,332 वोट और कांग्रेसी उम्मीदवार को 35.2 फीसदी मत शेयर के साथ कुल 3,66,763 वोट मिले थे. वहीं तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलदीप सिंह को 13.9 फीसदी वोट के साथ कुल 1,44,521 वोट मिले थे. खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें हैं. परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई 2009 में खडूर साहिब सीट से शिरोमणि अकाली दल के रतन सिंह अजनाला चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इस चुनाव में रतन सिंह अजनाला ने राणा गुरजीत सिंह को 32,260 वोटों से हराया था. 2014 में खडूर साहिब लोकसभा के अंदर कुल 15,63,409 वोटर्स थे. जिसमें पुरुषों की संख्या 8,17,134 और महिला मतदाताओं की संख्या 7,46,233 थी.खडूर लोकसभा में हर रोज समीकरण बदल रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर यहां से उम्मीदवार बनाया है. जबकि शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व सेना मुखी जनरल जेजे सिंह को खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है. वहीं कांग्रेस की टिकट के दावेदारों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है. कांग्रेस नेता गुरचेत सिंह भुल्लर भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. वरिष्ठ कांग्रेसी तेजप्रीत सिंह पीटर भी रेस में बताए जा रहे हैं. एक तरह लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अकाली दल से हाथ मिला लिया है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. जानकारों की मानें से AAP से गठबंधन के बावजूद इस सीट पर अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो इसके अंदर आने वाले 9 विधानसभा क्षेत्र तरनतारन, खडूर साहिब, पट्टी, खेमकरन, जंडियाला गुरु , बाबा बकाला , जीरा, सुलतानपुर लोधी और कपूरथला पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है.81 साल के सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने लोकसभा में अपने कार्याकाल के दौरान कुल 30 सवाल पूछे, और 6 बहस के दौरान हिस्सा लिया. जहां तक विकास की बात है तो सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान सांसद निधि कोष से 90 फीसदी रकम का इस्तेमाल इलाके के विकास के कामों में किया है. रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने 8वीं तक की पढ़ाई की है. इनका जन्म सिंगापुर में हुआ था.यह क्षेत्र सिखों का पवित्र स्थल माना जाता है. गुरुद्वारा श्री खडूर साहिब के नाम पर इस क्षेत्र का नाम पड़ा है. इस क्षेत्र में सिखों के आठ गुरुओं ने भ्रमण किया है. इसलिए यहां के गुरुद्वारे को बेहद पवित्र माना जाता है, गुरुनानक देव यहां पांच बार आए और यहां के बीबी भारई घर में ठहरे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मीसा भारती को टक्कर दे रहे इस उम्मीदवार के पास 1000 करोड़ की संपत्तिबिहार के पाटलिपुत्र संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे रमेश कुमार शर्मा इस चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. रमेश कुमार शर्मा की कुल संपत्ति एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है. ओवरऑल देखा जाए तो 31 फीसदी उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा की है.
Read more »
राहुल पहुंचे बिहार, शत्रुघ्न सिन्हा के लिए पटना साहिब में किया रोड शोकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाटलिपुत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: आखिरी चरण में 59 सीटों पर मतदान शुरू, CM योगी ने डाला वोटपीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. वहीं बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी. इस सीट पर बीजेपी के बागी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: आखिरी चरण का मतदान जारी, CM योगी, नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने डाला वोटपीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. वहीं बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी. इस सीट पर बीजेपी के बागी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
LIVE: पटना साहिब में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशी मैदान में2014 के चुनाव में पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा विजयी रहे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल सिंह को हराया. सिन्हा को 485,905 वोट मिले जबकि कुणाल सिंह को 220,100 वोट. सिन्हा को 55.04 प्रतिशत वोट मिले थे और कुणाल सिंह को 24.93 प्रतिशत.
Read more »
LIVE: खडूर साहिब में वोटिंग, अकाली दल को नई चुनौतीखडूर साहिब लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई. यह क्षेत्र तरनतारन जिले का हिस्सा है. खडूर साहिब सीट से मौजूदा सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर अपनी पार्टी अकाली दल (टकसाली) बना चुके हैं. ऐसे में चुनौती अकाली दल के सामने है.
Read more »
LIVE: आनंदपुर साहिब सीट पर वोटिंग जारी, 26 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैदपंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर आज 19 मई को सुबह से वोटिंग हो रही है. पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर 2014 में कुल 69.40 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर 67.92 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »
Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: प.बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, TMC पर आरोपLok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी. इस सीट पर बीजेपी के बागी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
LIVE: फतेहगढ़ साहिब सीट पर वोटिंग, 20 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैदकांग्रेस ने यहां से अमर सिंह को मैदान में उतारा है, तो वहीं शिरोमणि अकाली दल ने दरबारा सिंह गुरु को टिकट दिया है. आम आदमी पार्टी ने यहां से बंदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है. LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7
Read more »
बठिंडा में बाल-बाल बचे पूर्व अकाली मंत्री, कई समर्थक घायल; खडूर साहिब में कांग्रेस वर्कर की हत्याअमृतसर से सबसे ज्यादा 30 तो हाेशियारपुर में सबसे कम 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जालंधर के भाजपा-अकाली दल उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल 82 साल के साथ सबसे ज्यादा उम्र के नेता 719 संवेदनशील तो 509 अति संवेदनशील बूथ | Vote Pole, Preparations Updates for 2019 LokSabha Election Punjab
Read more »
Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: प.बंगाल में हिंसा, बीजेपी प्रत्याशी और कार्यकर्ता पर हमला, मथुरापुर में फेंका गया बमLok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी. इस सीट पर बीजेपी के बागी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
