Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: प.बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, TMC पर आरोप

United States News News

Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: प.बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, TMC पर आरोप
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 201 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, TMC पर आरोप VotingRound7 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar

के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है. इसके तहत लोकसभा की 59 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. 8 राज्यों के करीब 10.17 करोड़ मतदाता इस चरण मेें 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान के दौरान हंगामा देखने को मिला है.

पश्चिम बंगाल के देगंगा नूरनगर पंचायत के नूरनगर के 90 और 91 नंबर पोलिंग बूथ में बीजेपी कार्यकर्ता शिबू घोष के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है. घोष को लहूलुहान हालत में बारासात ले जाया गया. बीजेपी प्रत्‍याशी अनुपमा हजरा ने जादवपुर के पोलिंग बूथ संख्‍या 150/137 पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि टीएमसी की महिला कार्यकर्ता यहां मुंह ढक कर फर्जी वोट डाल रही हैं. उनकी पहचान करना मुश्किल है. जब हमने विरोध किया तो उन्‍होंने हंगामा किया है. पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि यहां तूणमूल कांग्रेस के वर्कर उन्‍हें मतदान करने से रोक रहे हैं. बशीरहाट से बीजेपी प्रत्‍याशी ने कहा कि टीएमसी के वर्करों ने 100 लोगों को मतदान से रोका. हम इन लोगों को मतदान के लिए जाएंगे.जालंधर में कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़े हैं. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. वहीं यूपी के चंदौली में भी सपा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में मतदान के दौरान मारपीट हुई है. लेफ्ट ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भी मतदान के दौरान धांधली के आरोप लगाए हैं.ने गोरखपुर में मतदान किया. इसके बाद उन्‍होंने कहा कि चुनाव को लेकर पूरे देश में उत्‍साह है. सहयोगियों के साथ 400 से अधिक सीटों का हमारा लक्ष्‍य है.बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में मतदान किया. मतदान के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव लंबे समय तक नहीं होने चाहिए. उन्‍होंने पीएम मोदी की की केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर कहा कि आस्‍था पर कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए. बीजेपी नेता और पटना साहिब से प्रत्‍याशी रविशंकर प्रसाद ने पटना में वोट डाला. कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मतदान किया. क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के गढ़ी गांव के मतदान केंद्र में वोटिंग की. मतदान के बाद उन्‍होंने कहा कि मेरे मुद्दे सफाई, बच्चों के लिए पढ़ाई, स्‍पोर्ट्स में अच्छा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर है. आप लोग प्‍लीज वोट कीजिये. इसकी गंभीरता को समझिए. रविवार को जिन राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें पंजाब, उत्तरप्रदेश , पश्चिम बंगाल, बिहार , मध्यप्रदेश , हिमाचल प्रदेश , झारखंड , चंडीगढ़ शामिल हैं. शाम 6 बजे वोटिंग खत्‍म होते ही महा एग्‍जिट पोल आएगा. शाम 5 बजे से इसे ZEE News पर देखा जा सकेगा.बीजेपी ने 2014 में इस अंतिम चरण की 59 सीटों में से 30 पर विजय हासिल की थी. इस चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा हिमाचल की सभी 4 सीटों पर भी इसी आखिरी चरण में वोटिंग होगी. पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. वहीं बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी. इस सीट पर बीजेपी के बागी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है.महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंजमध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के 1.49 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में 82 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांता राव ने बताया, ‘इसमें एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.’तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर रविवार को उपचुनाव हो रहे हैं. राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और सभी लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है. चार विधानसभा सीटों सुलुर, अरवाकुरिची, ओट्टापिदारम और तिरुपुराकुंदरम सीट के लिये रविवार को मतदान होना है. सुलुर सीट अन्नाद्रमुक के विधायक आर कनकराज के निधन के बाद खाली हुई थी. ओट्टापिदारम सीट का प्रतिनिधित्व अन्नाद्रमुक के अयोग्य करार दिये गए विधायक सुंदरराज कर रहे थे जबकि तिरुपुरानकुंदरम सीट भी पिछले साल अन्नाद्रमुक के विधायक ए के बोस के निधन के बाद खाली हुई थी. अरवाकुरिची से अन्नाद्रमुक के अयोग्य विधायक सेन्थिल बालाजी द्रमुक में शामिल हो गए थे.बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद के साथ-साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बल, जिला पुलिस के अतिरिक्त 12 कंपनियों की भी तैनाती रहेगी. सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन 20 मई तक पटना एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर और एक एयर एम्बुलेंस की भी तैनाती रहेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकमध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

अंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूअंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूलोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में यूपी 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग है. ये सभी सीटें पूर्वांचल इलाके की हैं. यूपी की जिन 13 सीटों में से आधी सीटें ऐसी हैं जहां दलबदलू के ताल ठोकने से राजनीतिक दलों के समीकरण बिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैलियों को इजाजत देने पर चुनाव आयोग पर उठाए सवालLok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैलियों को इजाजत देने पर चुनाव आयोग पर उठाए सवालLok Sabha Election 2019: बता दें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की दो रैली है. और चुनाव आयोग ने इन रैलियों के बाद ही रात दस बजे से राज्य में प्रचार बंद करने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कुल 9 सीटों पर मतदान होने है. रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में आज काला दिन है.
Read more »

Lok sabha Polls 2019: कैप्टन अमरिंदर ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी पर निशाना साधाLok sabha Polls 2019: कैप्टन अमरिंदर ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी पर निशाना साधाLok sabha Polls 2019: सिंह ने मतदाताओं से चुनाव में मोदी और कांग्रेस के बीच चुनाव करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि उन्हें निर्णय करना है कि कौन देश और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रख सकता.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019: सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »

Punjab and chandigarh Lok Sabha Election Phase 7 Voting LIVE: पंजाब में मतदान में हिंसा, युवक की मौतPunjab and chandigarh Lok Sabha Election Phase 7 Voting LIVE: पंजाब में मतदान में हिंसा, युवक की मौतPunjab and chandigarh Lok Sabha Election Phase 7 Voting LIVE: पंजाब में मतदान में हिंसा, युवक की मौत MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:29:42