Punjab and chandigarh Lok Sabha Election Phase 7 Voting LIVE: पंजाब में मतदान में हिंसा, युवक की मौत

United States News News

Punjab and chandigarh Lok Sabha Election Phase 7 Voting LIVE: पंजाब में मतदान में हिंसा, युवक की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 281 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 53%

Punjab and chandigarh Lok Sabha Election Phase 7 Voting LIVE: पंजाब में मतदान में हिंसा, युवक की मौत MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019

चंडीगढ़, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 में पंजाब में सातवें और अंतिम चरण के मतदान में हिंसा हुई है। खडूर साहिब लाेकसभा क्षेत्र के तरनतारन के गांव सरली में मतदान के दौरान झड़प में एक युवक की मौत हो गई है। मारा गया युवक कांग्रेस समर्थक बताया जाता है। पंजाब में अब तक 10.

01 फीसद वोटिंग हुई है। चंडीगढ़ में अब तक 10.40 फीसद वोटिंग हुई है। कई जगह मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं तो कुछ जगहों पर अभी कम संख्‍या में वोटर आए हैं। कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी आई हैं। इस वजह से मतदान शुरू होने में देरी हुई है। मतदान के लिए कडी़ सुरक्षा की गई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। पंजाब में मतदाता कुल 13 सीटों पर 24 महिलाओं सहित 278 उम्‍मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे और इसे ईवीएम में दर्ज करेंगे। इसी तरह चंडीगढ़ सीट पर मतदाता नौ महिलाओं सहित 36 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार और पंजाब पुलिस के 72 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पंजाब में सबसे कम होशियारपुर संसदीय सीट से सबसे कम आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमृतसर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर , होशियारपुर , आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब , फरीदकोट , फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला व चंडीगढ़ में सातवें चरण में शाम 6 बजे तक मतदान होगा।वहीं चंडीगढ़ में कुल 36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 9 महिलाएं हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 597 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,46,084 मतदाता हैं, जिनमें 3,41,640 पुरुष मतदाता हैं; 3,04,423 महिला मतदाता और 21 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। -10.45 AM: तरनतारन के गांव सरली में पोलिंग के दौरान झड़प में मारे गए युवक का नाम बंटी बताया जाता है। उसके पिता का नाम चरणजीत सिंह है। मतदान केंद्र के बाहर दो गुटों में भिड़ंत हो गई और हमले में बंटी की मौत हो गई। हमला करने वाले क्रांति सेना के वर्कर बताए जा रहे हैं और शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर के समर्थक हैं। -10.35 AM: तरनतारन के गांव सरली में पोलिंग के दौरान झड़प में एक नौजवान की मौत का समाचार। मारो गया युवक कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है।- 10.17 AM: चुनाव में युवाओं के संग-संग मतदान करने का जज्‍बा दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर बजुर्गों और पहली बार मतदान करने वालों को सम्‍मानित भी किया जा रहा है। मुक्‍तसर साहिब के गांव बादल में बूथ नंबर 118 पर वोट डालने के 100 साल की महिला भजन कौर पहुंची। - 10.15 AM: अमृतसर के नॉर्थ विधानसभा हलके के बूथ नंबर 176 में 93 साल के वृद्ध राजनाथ मल्होत्रा को मतदान करने के बाद चुनाव अधिकारी ने प्रशंसा पत्र दिया गया। - 10.13 AM: गुरदासपुर के गांव कोट मोहन लाल में कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़े। सरपंच के बेटे सहित दो घायल।- 9.36 AM :चंडीगढ़ में अब तक 10.40 फीसद वोटिंग हुई है।चंडीगढ़ - 10.40 फीसदजालंधर- 9.52 फीसदफतेहगढ़ साहिब- 10.55 फीसदबठिंडा- 10.06 फीसदबाघापुराना के ग्राम जीता सिंह वाला में वोट डालने पहुंची एकमजीत कौर केक काटती हुई। - 9.28 AM : मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जीता सिंह वाला में पहली बार वोट डालने पहुंची एकमजीत कौर का मतदान केंद्र पर जन्‍मदिन मनाया गया। सहायक रिटर्निग अफसर एवं अन्य स्टाफ इस अवसर पर एकमजीत से केक कटवाया और उनको ताेहफे दिए। - 8.48 AM : अबोहर में महात्मा गांधी स्कूल वार्ड नंबर 18 के बूथ नंबर 76 ईवीएम में आई खराबी। मतदान प्रभावति हुई। जंडवाला हनुमन्ता में भी ईवीएम खराब होने से वोटिंग रुकी। - 8.16 AM : बठिंडा शहर में कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी आई। वार्ड नंबर 12 और 37 में मशीन की खराबी के चलते वोटिंग रुकी। वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 97 पर भी वोटिंग देर से शुरू हुई।- 8.12 AM : अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में ईवीएम में खराबी आने के कारण बूथ नंबर 36 ओर 37 पर वोटिंग देरी से शुरू हुई! इस कारण लोगों की लंबी लाइन लग गई। मशीन बदले जाने के बाद वोटिंग शुरू हुई। - 8.06 AM : पठानकोट के सुजानपुर के बूथ नंबर 87 भरोली कलां में 20 मिनट बंद रही ईवीएम। अब मशीन सही से काम कर रही है। - 7.59 AM : पटियाला के तरिपड़ी टाउन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 125 वोटिंग का काम आधा घंटा देरी से शुरू हुआ है। ईवीएम में कुछ दिक्कत आई।- 7.52 AM : संगरूर लोक सभा हलका के बरनाला शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में बूथ नंबर 78 पर सुबह से मशीन खराब है। सुबह 6:30 बजे से लाइनों में लगे वोटरों में नाराजगी। - 7.48AM : लुधियाना के रेड रोज स्‍कूल में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में बाधा आई। अब ईवीएम बदला गया। -7.40 AM: गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर और हाेशियारपुर में भी मतदान केंद्रों पर वाेटरों की लंबी कतारें लगी हैं। - 7.34 AM: बठिंडा शहर हलके के बूथ नंबर 37 की ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में बाधा आई। लाेग कतार में इंतजार कर रहे हैं।- 7.30 AM: गांव बादल में बूथ नंबर 118 पर बादल परिवार के वोट डालने से पहले डॉग्स स्काउट की टीम ने जांच की। - 7.27 AM: राज्‍य की सभी सीटों पर लोगों में वोट डालने के लिए उत्‍साह। महिलाएं भी वोट डालने काफी संख्‍या में पहुंच रही हैं। जालंधर, चंडीगढ़ सहित सभी क्षेत्रों में काफी संख्‍या में मतदाता वोट डालने आ रहे हैं।- 7.26 AM: मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ में जाने से वोटरों को रोका जा रहा है। रूपनगर में वोटर बाहर लोगों को बाहर मोबाइल पकड़ा कर वोट डाल रहे हैं।- 7.16 AM: लुधियाना के बूथ नंबर 96 से 100 तक अब मतदान शुरू हो गया है। - 7.15 AM: मोगा के मिशन स्कूल के बूथ नंबर 90 में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। इसी बूथ पर पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को वोट डालना है। वह और उनकी पत्‍नी लोगों के साथ बाहर खड़े इंतजार कर रहे हैं। - 7.10 AM: कई जगह मतदान केंद्रों को सुंदर तरीके से सजाया गया है।पठानकोट में एक बूथ पर मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए जहां-जहां बूथ अति संवेदनशील व संवेदनशील हैं वहां पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। पैरा मिलिट्री फोर्स की 230 कंपनियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा 72 हजार पंजाब पुलिस के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों से भाग्य आजमा रहे 278 उम्मीदवारों में जालंधर से अकाली दल-भाजपा प्रत्याशी चरनजीत सिंह अटवाल सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 82 वर्ष है। वहीं, चार आजाद उम्मीदवार सबसे कम आयु के हैं। पटियाला से ऋषभ शर्मा, गुरदासपुर से परमप्रीत सिंह, अमृतसर से गौतम और शुभम कुमार मात्र 25 वर्ष के हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election 2019: बंगाल में हिंसा के बावजूद सबसे ज्यादा मतदान, दिल्ली में नहीं दिखा वोटरों में जोशLok Sabha Election 2019: बंगाल में हिंसा के बावजूद सबसे ज्यादा मतदान, दिल्ली में नहीं दिखा वोटरों में जोशनई दिल्ली में रविवार को सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मतदान किया। इसके बाद तीनों ने ही चार अंगुलियां दिखाई जिसमें एक पर स्याही लगी थी।
Read more »

VIDEO: लुधियाना में राहुल ने चलाया ट्रैक्टर, कैप्टन अमरिंदर भी बैठे साथVIDEO: लुधियाना में राहुल ने चलाया ट्रैक्टर, कैप्टन अमरिंदर भी बैठे साथ
Read more »

अगले दो-तीन घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिशअगले दो-तीन घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिशअगले दो से तीन घंटों के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.
Read more »

कैप्टन अमिरंदर को बैठाकर राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, वीडियो VIRAL– News18 हिंदीकैप्टन अमिरंदर को बैठाकर राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, वीडियो VIRAL– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में सभी राजनीतिक दलों ने प्राचर के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रचार के दौरान नेता अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कोई कार तो कोई बस या बाइक पर सवारी करते दिखाई दे रहा है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पंजाब के लुधियाना में अंदाज देखने को मिला. राहुल गांधी यहां खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए. ट्रैक्कर में उनके साथ कैप्टन अमरिंदर सिहं भी थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टलोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टवैश्विक आतंकी घोषित अजहर मसूद पंजाब में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की फिराक में है। MasoodAzhar masoodazharterrorist LokSabha LokSabhaElections2019
Read more »

Lok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019: सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:39:25