ओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 54.38 फीसदी मतदान! LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4
ओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान को लेकर यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वोटिंग के लिए यहां पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. गर्मी होने की वजह से यहां पर सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखने को मिल रही है.
यहां पर इस बार तीन निर्दलीय समेत 8 कैंडिडेट मैदान में हैं. इस सीट पर इस बार बीजेपी और बीजेडी दोनों ने ही अपना प्रत्याशी बदल दिया है. पिछली बार इस सीट से बीजेडी के रामचंद्र हांसदा जीते थे, इस बार पार्टी ने यहां से डॉ देवाशीष मरांडी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से विशेषश्वर टुडु को मैदान में उतारा है. ओडिशा की इस सीट पर अच्छा खासा दबदबा रखने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां से अंजनी सोरेन को टिकट दिया है. पिछले साल चौथे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस ने इस पर यहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां बंपर वोटिंग हुई थी. और 79.35 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.-दिन के 11 बजे तक इस सीट पर 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ है. पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 19.67 प्रतिशत है.-मयूरभंज सीट पर शाम 3 बजे तक 54.38 प्रतिशत वोटिंग हुई. पूरे ओडिशा में 51.54 फीसदी मतदान दर्ज हुआ.2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मुकाबला चौतरफा रहा. झारखंड आंदोलन से जुड़ी झारखंड मुक्ति मोर्चा का इस सीट पर अच्छा दबदबा है. 2014 में इस सीट पर जेएमएम के देवाशीष मरांडी 1 लाख 72 हजार 984 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे. हालांकि 3 लाख 93 हजार 779 वोटों के साथ बीजेडी के रामचंद्र हांसदा नंबर वन पर रहे. वह 1 लाख 22 हजार 866 वोटों से चुनाव जीते. दूसरे नंबर पर बीजेपी रही. पार्टी कैंडिडेट डॉ नेपाल रघु मुर्मू को 2 लाख 70 हजार 913 वोट मिले. चौथे स्थान पर कांग्रेस के श्याम सुंदर हांसदा रहेमयूरभंज लोकसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी, बीजेडी और झारखंड पार्टी के कैंडिडेट जीतते आए हैं. 1951, 57 में इस सीट से झारखंड पार्टी के आरसी मांझी चुनाव जीते. 1962, 67, 71 और 77 में क्रमश: एसयूआईसी, स्वतंत्र पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और जनता पार्टी के उम्मीदवार इस सीट से जीतते रहे. 1980, 84, 89, 91 और 96 में इस सीट पर कांग्रेस ने अपना परचम बुलंद किया. 1998 में यहां के मतदाताओं का कांग्रेस से मोहभंग हुआ और बीजेपी के सालखन मुर्मू चुनाव जीते. 1999 में एक बार फिर सालखन मुर्मू को बीजेपी के टिकट पर जीत मिली. 2004 में इस सीट पर जेएमएम ने पहली बार अपना खाता खोला और सुदाम मंराडी इस सीट से चुनाव जीते. 2009 में इस सीट पर बीजू जनता दल ने पहली बार एंट्री ली और लक्ष्मण टु़डू सांसद बने. 2014 में बीजेडी ने इस सीट से रामचंद्र हांसदा को मैदान में उतारा वह भी इस सीट से विजयी रहे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »
LIVE: एर्नाकुलम सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारएर्नाकुलम शिक्षा का हब है, इसलिए देश का यह पहला जिला था जिसे प्रथम साक्षर जिले के रूप में पहचान मिली थी. कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता केवी थॉमस यहीं से आते हैं और उनका यह राजनीतिक गढ़ रहा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »
LIVE: जालना सीट पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 9.23% मतदानJalna Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जालना सीट से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. जालना लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद रावसाहेब दानवे को ही चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 1 बजे 39% वोटिंग2009 और 2014 के चुनाव में मलप्पुरम सीट पर आईयूएमएल के चर्चित नेता ई. अहमद चुने गए. पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद ने 2014 में 1,94,000 वोट से जीत हासिल की. 2017 में उनका निधन हो गया. लिहाजा इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
Read more »
LIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोलिंग बूथ पर निकला सांपकेरल में कन्नूर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने के. सुधाकरण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीके पद्मनाभन चुनाव लड़ रहे हैं. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)की तरफ से माकपा ने अपनी मौजूदा सांसद पीके श्रीमती टीचर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE: वडकरा सीट पर मतदान, वामदलों और कांग्रेस के लिए करो या मरो की लड़ाईकेरल के वडकरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है. इस सीट 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पी. जयराजन को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने के. मुरलीधरन को उम्मीदवार बनाया है. केरल की राजनीति दो गुटों लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच केंद्रित रहती है.
Read more »
जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर पहले चरण में तकरीबन 13 प्रतिशत मतदान हुआदक्षिण कश्मीर की अनंतनाग संसदीय सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं. मंगलवार को पहले चरण में अनंतनाग ज़िले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान तकरीबन 13 प्रतिशत रहा. इन्हीं क्षेत्रों में साल 2014 में मतदान प्रतिशत तकरीबन 39 था. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के गढ़ बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र के 40 केंद्रों पर एक भी वोट नहीं पड़ा.
Read more »
LIVE: आसनसोल सीट पर मतदान जारी, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
LIVE: आसनसोल सीट पर 11 बजे तक 34% मतदान, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख? VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »
