LokSabhaElections2019 वडकरा सीट पर मुकाबला कड़ा | VShailesh
केरल के वडकरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है. केरल में दोपहर 1 बजे तक 38.81 फीसदी वोटिंग परसेंटेंज रहा. इस सीट 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पी.
जयराजन को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने के. मुरलीधरन को उम्मीदवार बनाया है. केरल की राजनीति दो गुटों लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच केंद्रित रहती है. माकपा उम्मीदवार को एलडीएफ का जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को एलडीएफ का समर्थन हासिल है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने वीके संजीवन को मैदान में उतारा है और नेशनल लेबर पार्टी जतीश एपी सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. बहरहाल, वडकरा केरल के कोझिकोड जिले में एक समुद्रतटीय शहर है. इसे वटकरा भी उच्चारित करते हैं और इसका पुराना नाम बडागरा है. ब्रिटिश राज में यह इलाका मद्रास राज्य के मालाबार जिले का हिस्सा रहा है. वडकरा में ही प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर लोकनाकार्यू स्थित है. वडकरा शहर कोझिकोड से करीब 50 किमी उत्तर और कन्नूर से करीब 44 किमी. दक्षिण की ओर स्थित है. इस संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं-थलास्सेरी, कुथुपरम्बा, वटाकरा, नदापुरम, कुट्टीयाडी, कोयिललैंडी, पेरम्बरा. साल 1957 में हुए पहले आम चुनाव में यह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के के.बी. मेनन विजयी हुए थे. 1971 में पहली बार कांग्रेस कैंडिडेट के.पी. उन्नीकृष्णन को जीत मिली, तब से अब तक कुल चार बार कांग्रेस कैंडिडेट को जीत मिल चुकी है. उन्नीकृष्णन यहां से छह बार सांसद रह चुके हैं. हालांकि, एक बार वह कांग्रेस और तीन बार कांग्रेस के टिकट पर जीते थे. साल 1996 में यहां पहली बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी माकपा के कैंडिडेट ओ. भारतन को जीत मिली. साथ ही 1996 से 2004 तक यहां लगातार चार बार माकपा जीती, लेकिन 2009 में कांग्रेस ने यह सीट छीन ली और उसके कैंडिडेट मुल्लप्पल्ली रामचंद्रन विजयी हुए.साल 2014 में फिर एम. रामचंद्रन जीते और फिलहाल वही सांसद हैं. वह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी यूडीएफ की तरफ से कैंडिडेट थे. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की तरह से उम्मीदवार माकपा के ए.एन. शमसीर दूसरे स्थान पर थे. कांग्रेस के एम. रामचंद्रन को 4,16,479 वोट यानी करीब 43 फीसदी वोट मिले. दूसरे स्थान पर रहे माकपा कैंडिडेट ए.एन. शमसीर को कुल 4,13,173 वोट मिले. कांग्रेस के सामने चुनौती यह है कि उसका वोट घट रहा है. पिछले चुनाव में रामचंद्रन के वोट में करीब साढे़ पांच फीसदी की कमी आई है, जबकि बीजेपी यहां तीसरी ताकत के रूप में उभर रही है और उसके वोट में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई थी. हालांकि, बीजेपी कैंडिडेट वी.के. सजीवन को महज 76,313 वोट ही मिल पाए थे. बीजेपी के बढ़ते वोट की वजह से ही कांग्रेस कैंडिडेट की जीत महज 3,306 वोटों से हुई थी. नोटा यानी बटन 6,107 लोगों ने दबाया था. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के पी. अब्दुल हमीद मास्टर को 15,058 वोट, आम आदमी पार्टी के अली अकबर को 6,245 वोट मिले थे. बहुजन समाज पार्टी के ससीन्द्रन को 2,150 वोट मिले. वडकरा संसदीय क्षेत्र केरल के कन्नूर और कोझिकोड जिले में स्थित है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक इन जिलों की कुल जनसंख्या 16,07,127 है, जिनमें से 31.07 फीसदी ग्रामीण और 68.93 फीसदी शहरी जनसंख्या है. इस जनसंख्या में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का अनुपात क्रमशः 3.74 और 0.38 फीसदी है. 74 वर्षीय एम रामचंद्रन सातवीं बार सांसद हैं. वे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और केरल कांग्रेस के महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है. उन्होंने एमए, एलएलबी तक पढ़ाई की है और एक एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं. पिछले पांच साल में संसद में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. संसद में उनकी उपस्थिति करीब 94 फीसदी रही. उन्होंने 628 सवाल पूछे और 162 बार बहसों और अन्य विधायी कार्यों में हिस्सा लिया. उन्होंने 15 प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए. पिछले पांच साल में सांसद विकास निधि के तहत ब्याज सहित 21.65 करोड़ रुपये मिले और उन्होंने कुल 17.26 करोड़ रुपये खर्च किए. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: बेंगलुरु उत्तर में मतदान, दांव पर मोदी के मंत्री की किस्मतबेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट कर्नाटक राज्य की अहम सीट है. यह सीट राज्य की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी लोकसभा सीट है. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा यहां से सांसद हैं.
Read more »
LIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करबारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. बारगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 6 कैंडिटडेट मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के सुभाष चौहान मात्र 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे, लिहाजा बीजेपी इस बार इस सीट पर जी जान लगा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बीजेडी ने इस बार इस सीट से राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य को टिकट दिया है. प्रसन्न आचार्य का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप देबाता और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी से है.
Read more »
मुंबई उत्तर-मध्य सीट: पूनम महाजन के सामने सीट बचाने की चुनौतीमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.
Read more »
मोदी-शाह के गढ़ पर है कांग्रेस की नजर, दोनों के सबसे खास है तीसरा चरणलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की साख दांव पर लगी है. क्योंकि मोदी-शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
Read more »
उदयपुर सीट: SC सुरक्षित सीट, इस बार कई मीणा मैदान में
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में आए शिवराज सिंह चौहान, NDTV से बोले- वह देशभक्त और हिन्दुस्तान की मासूम बेटी हैंभोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha Seat) से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है. इस सीट से साल 1989 से भाजपा जीतती आ रही है. भोपाल सीट भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है, ऐेसे में भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को वहां से क्या उतारा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, कोई भी सामान्य उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हरा सकता था. लेकिन पार्टी ने प्रज्ञा को चुना. मुझे नहीं समझ आता कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर इतना हंगामा क्यों है.
Read more »
LIVE: पंचमहल लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, BJP-कांग्रेस में सीधी टक्करपंचमहल लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद वजूद में आई, उससे पहले यह इलाका गोधरा लोकसभा क्षेत्र के तहत आता था. गोधरा गुजरात दंगों का सबसे बड़ा केंद्र रहा है. फिलहाल यह सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है. हालांकि, आजादी के बाद शुरुआती दो चुनाव भी पंचमहल सीट के नाम से हुए. इसके बाद यह गोधरा सीट बन गई.
Read more »
