प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही गढ़ वाराणसी में घेरने के लिए महागठबंधन ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है LokSabhaElections2019 (ashu3page)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही गढ़ वाराणसी में घेरने के लिए महागठबंधन ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने वाराणसी में अपनी उम्मीदवार शालिनी यादव को हटा, बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को मैदान में उतारा है.
तेज बहादुर यादव पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन सोमवार को तेज बहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया. वह गठबंधन के उम्मीदवार होंगे. आम आदमी पार्टी ने भी तेज बहादुर यादव का समर्थन कर दिया है. आपको बता दें कि 2017 में बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने जवानों को मिलने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी. तभी से वह चर्चा में आए थे, हालांकि उस विवाद के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. तभी से वह केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. बीते दिनों ही तेज बहादुर यादव ने ऐलान किया था वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने तब कहा था कि मैंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया लेकिन मुझे बर्खास्त कर दिया गया. मेरा पहला उद्देश्य सुरक्षा बलों को मजबूत करना और भ्रष्टाचार खत्म करना होगा. साफ है कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर इस लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ रही है, तो वहीं महागठबंधन ने अब उनके सामने एक पूर्व सैनिक को ही मैदान में उतार लड़ाई को दिलचस्प कर दिया है. हालांकि, क्या कांग्रेस तेज बहादुर यादव का समर्थन करेगी अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी में सपा-बसपा-आप की तरफ से बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव, कांग्रेस की ओर से अजय राय, पूर्व जस्टिस एस. कर्णन, तमिलनाडु के कई किसान चुनाव लड़ रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन किया था. पीएम ने वाराणसी में एक मेगा रोड शो किया था और अपनी ताकत का एहसास कराया था. उनके नामांकन के दौरान एनडीए के कई दिग्गज भी साथ रहे थे, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई अन्य नेता भी शामिल रहे थे. 2017 में जब तेज बहादुर ने वीडियो अपलोड किया था, तब वह जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर के पास तैनात थे. उन्होंने सैनिकों को मिलने वाले खाने की क्वालिटी पर सवाल खड़े किए थे. लेकिन बीएसएफ ने उन्हें अनुशासनहीनता का आरोपी माना था और बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर को और नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी को उताराबीजेपी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी होंगी. हालांकि पार्टी ने उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सीट पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है, जबकि पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी का टिकट कट गया है.
Read more »
PM MODI in Jharkhand LIVE: लोहरदगा पहुंचे पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारेPM MODI in Jharkhand LIVE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहरदगा के बीएस कॉलेज में बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।
Read more »
'ओबामा अंग्रेज़ी में मोदी को तू कैसे कहते होंगे'पढ़ें, इस 'ग़ैर-राजनीतिक' बताए जा रहे इंटरव्यू में मोदी ने अक्षय कुमार से क्या कहा और सोशल मीडिया में दिखी कैसी प्रतिक्रियाएं.
Read more »
दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
नीरव मोदी को ब्रिटेन कोर्ट से एक और झटका, 24 मई को होगी जमानत पर सुनवाईपीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से एक और झटका लगा है. ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को की जाएगी.
Read more »
कांग्रेस से पूछिए, सेना को हतोत्साहित करके कैसे देश को बढ़ाओगे: मोदीआज तक से खास बातचीत में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि ये सवाल कांग्रेस से पूछिए, सेना को हतोत्साहित करके कैसे देश को बढ़ाओगे. सुरक्षा का मसला चुनावी मुद्दा है, यह कोई म्युनिसपैलिटी का चुनाव नहीं है, यह देश का चुनाव है.
Read more »
खबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakआजतक से इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के हर एक मुद्दे पर सीधी बात की. उन्होंने अपने सरकार के कामकाज से लेकर साध्वी प्रज्ञा, कश्मीर और यहां तक कि खुद को लेकर भी ढेरों बातें की है.इंटरव्यू में जो बेबाक मोदी दिखे, जो ब्रांड मोदी दिखा, चुनाव के बीच रैलियों में भी वही ब्रांड मोदी अब आगे रखा जाने लगा है. वैसे तो चुनाव पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम विपक्ष है, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि बीजेपी वोटरों को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि इस बार भी लहर वैसी ही है जैसी 2014 में थी.बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि चुनाव पार्टी नहीं बल्कि उनकी ओर से जनता लड़ रही है.इसीलिए सोशल मीडिया के नारे को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नारा बना दिया. जरा देखिए, उत्तर प्रदेश में कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से क्या नारे लगवाए?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
LIVE: वाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्करवाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्कर लाइव ब्लॉग-
Read more »
बंगाल में बोले PM मोदी- TMC के 40 विधायक मेरे संपर्क में, 23 मई के बाद छोड़ देंगे पार्टीबंगाल के श्रीरामपुर में पीएम मोदी ने कहा, पहले सिर्फ मोदी को गालियां दी जाती थी, अब ईवीएम को भी दी जा रही है. तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं. विपक्ष का प्रचार अभियान मोदी को गालियां देने पर केन्द्रित है. अगर आप इन्हें निकाल देंगे तो कुछ नहीं बचेगा. पीएम मोदी ने इससे पहले झारखंड को कोडरमा में रैली को संबोधित किया था.
Read more »
