LIVE: मिर्जापुर में हो रही वोट‍िंग, अनुप्र‍िया स‍िंह पटेल का भव‍िष्य दांव पर

United States News News

LIVE: मिर्जापुर में हो रही वोट‍िंग, अनुप्र‍िया स‍िंह पटेल का भव‍िष्य दांव पर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 171 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

मिर्जापुर: सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के रामचरित्र निषाद, अनुप्रिया पटेल को चुनौती दे रहे हैं Mirzapur LokSabhaElections2019

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के ल‍िए आज 19 मई रव‍िवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने यहां अपना दल से गठबंधन क‍िया हुआ है.

अपना दल से अनुप्र‍िया पटेल फ‍िर से चुनावी मैदान में हैं. सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के रामचर‍ित्र न‍िषाद, अनुप्र‍िया को चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस ने यहां लल‍ितेश पत‍ि त्र‍िपाठी पर दांव खेला है. इसके अलावा सत्य बहुमत पार्टी, भारत प्रभात पार्टी, प्रगत‍िशील समाजवादी पार्टी , सीपीआई, राष्ट्रीय समाज पक्ष, भारतीय र‍िपब्ल‍िकन पार्टी चुनावी दंगल को रोचक बनाने की कोश‍िश कर रही हैं. बता दें क‍ि उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों पर 19 मई को सातवें और अंत‍िम चरण में मतदान हो रहा है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 22 अप्रैल को इस सीट के ल‍िए नोट‍िफ‍िकेशन न‍िकला, 29 अप्रैल को नॉम‍िनेशन की अंत‍िम तारीख, 30 अप्रैल को स्क्रूटनी और 2 मई को नाम वाप‍िसी की अंत‍िम तारीख थी. आज 19 मई को मतदान के ल‍िए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के उन चंद चुनिंदा संसदीय सीटों में से एक है जिसकी अपनी ही राजनीतिक महत्ता है. यहां से अपना दल की नेता अनुप्रिया सिंह पटेल सांसद हैं, इस पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था. यूपी के 75 जिलों में से एक मिर्जापुर उत्तर में संत रविदास नगर और वाराणसी से तो पूर्व में चंदौली से, दक्षिण में सोनभद्र सो और पश्चिमोत्तर में प्रयागराज से घिरा हुआ है. उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय सीटों में मिर्जापुर की सीट संख्या 79 है. मिर्जापुर शब्द 'मिर्जा' से लिया गया है जो फारसी शब्द 'ट्रिप कलचू' का अनुवाद है, जिसका अर्थ है शासक या अमीर का बच्चा. मिर्जापुर जिला मिर्जापुर डिविजन का एक हिस्सा है. एक समय सोनभद्र उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला था, लेकिन 1989 में विभाजन कर मिर्जापुर को नया जिला बना दिया गया. इस जिले में 4 तहसील हैं जो 12 ब्लॉक में बंटे हैं. मिर्जापुर जिले की आबादी करीब 25 लाख है जो यूपी का 33वां सबसे घनी आबादी वाला जिला है. इस सीट का प्रोफाइल जानने के ल‍िए क्ल‍िक करें- मिर्जापुरः सपा-बसपा गठबंधन के बाद क्या अनुप्रिया पटेल का जलवा रहेगा कायम2001 की जनगणना के मुताबिक मिर्जापुर की आबादी 24,96,970 लाख रही, जिसमें पुरुषों की संख्या की आबादी करीब 13.1 लाख और महिलाओं की आबादी 11.8 लाख ) थी. करीब 25 लाख की आबादी वाले इस लोकसभा क्षेत्र में सामान्य वर्ग की आबादी 18,15,709 लाख है, तो अनुसूचित जाति के लोगों की आबादी 6,61,129 और अनुसूचित जनजाति की आबादी 20,132 है. धर्म आधारित आबादी के आधार पर देखा जाए तो यहां पर हिंदूओं की आबादी सबसे ज्यादा है. उनकी संख्या 22 लाख से अधिक है, जबकि मुस्लिमों की संख्या 1 लाख 95 हजार है तो ईसाइयों की आबादी तेइस सौ से थोड़ी ज्यादा है. इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और इनमें से सिर्फ छानबे ही सुरक्षित सीट के रूप में दर्ज है. 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में छानबे विधानसभा क्षेत्र की सीट की संख्या 395 है और यह सुरक्षित सीट है. इस विधानसभा सीट पर अपना दल का कब्जा बरकरार है. 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल के उम्मीदवार राहुल प्रकाश ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दानेश्वर को 63,468 मतों के अंतर से हराया था.2014 का आम चुनाव बीजेपी ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ा और उत्तर प्रदेश में उसका अपना दल के साथ गठबंधन था और इसी गठबंधन के तहत उसने मिर्जापुर की सीट अपना दल को सौंप दिया, और इस दल ने यहां से अपनी नेता अनुप्रिया सिंह पटेल को मैदान में उतारा. अनुप्रिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के समुद्र बिंद को 2,19,079 मतों के अंतर से हरा दिया. मैदान में कुल 23 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. चुनाव में कांग्रेस तीसरे और सपा चौथे स्थान पर रही. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करLIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करबिहार की वैशाली लोकसभा सीट से इस बार 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से रघुवंश प्रसाद सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से वीणी देवी, बहुजन समाज पार्टी से शंकर महतो, जनतांत्रिक विकास पार्टी से अमित विक्रम, लोक चेतना दल से धनवंती देवी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से नरेश राम, राष्टीय महान गणतंत्र पार्टी से बालक नाथ साहनी, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से रामेश्वर साह, बज्जिकांचल विकास पार्टी से रेशमी देवी और सपाक्स पार्टी से विद्या भूषण उम्मीदवार हैं.
Read more »

ऐसा कोई बैंक नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं-Navbharat Timesऐसा कोई बैंक नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं-Navbharat TimesDelhi Crime News: तिलक नगर थाने में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों से धोखाधड़ी करते हुए बैंकों से उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई पार कर ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के अकाउंट से 50 हजार रुपये की रकम निकाली गई जबकि कुछ से भी हैं जिनके अकाउंट से 75 हजार से ज्यादा पार किए गए हैं।
Read more »

टीम इंडिया से कहीं ज्यादा फिट है वर्ल्ड कप खेलने वाली PAK क्रिकेट टीम - Sports AajTakटीम इंडिया से कहीं ज्यादा फिट है वर्ल्ड कप खेलने वाली PAK क्रिकेट टीम - Sports AajTakइंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया को सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है. टीम
Read more »

राजनीति की दूसरी पारी में 'हाथ' के साथ सफल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा?राजनीति की दूसरी पारी में 'हाथ' के साथ सफल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा?फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की. 1996 में शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी जॉइन की. इसी साल वह राज्यसभा के लिए चयनित हुए.
Read more »

बेड पर ऑक्सीजन के सहारे बुजुर्ग, अकाउंट ने निकले 7.5 लाख रुपये-Navbharat Timesबेड पर ऑक्सीजन के सहारे बुजुर्ग, अकाउंट ने निकले 7.5 लाख रुपये-Navbharat TimesDelhi Crime News: दिल्ली के तिलक नगर में 88 लोगों के अकाउंट से पैसा निकलने के बाद ऐसी अन्य खबरें भी सामने आ रही हैं। शालीमार बाग में रहने वाले एक बीमार बुजुर्ग बिस्तर पर ऑक्सीजन के सहारे हैं लेकिन उनके अकाउंट से 7.5 लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं। डीटेल्स के मुताबिक, उनके अकाउंट से भी ट्रांजैक्शन दिल्ली से बाहर हुए।
Read more »

MP 10th, 12th Result: क्रैश हुई वेबसाइट तो मोबाइल पर यूं चेक करें अपना रिजल्टMP 10th, 12th Result: क्रैश हुई वेबसाइट तो मोबाइल पर यूं चेक करें अपना रिजल्टस्टूडेंट्स 3 तरीकों से वेबसाइट क्रैश होने के बावजूद भी अपना रिजल्ट (MPBSE Result 2019) चेक कर सकते हैं. पहला तरीका ये है कि स्टूडेंट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट से अपना रिजल्ट (MP Board 10th Result 2019) चेक कर सकते हैं. दूसरा स्टूडेंट्स एसएमएस कर अपना रिजल्ट (MP Board 12th Result 2019) चेक कर सकते हैं और तीसरा ये है कि स्टूडेंट्स ऐप की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से मोबाइल पर चेक कर सकते हैं. नीचे तीनों तरीकों से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स दिए गए हैं.
Read more »

बंगाल में EC का एक और बड़ा ऐक्शन, ममता के भतीजे के क्षेत्र में दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया-Navbharat Timesबंगाल में EC का एक और बड़ा ऐक्शन, ममता के भतीजे के क्षेत्र में दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सातवें चरण के चुनाव से पहले आयोग ने डायमंड हार्बर से दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। टीएमसी का गढ़ मानी जाने वाली डायमंड हार्बर सीट से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।
Read more »

NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMNEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण, 19 मई को PM मोदी समेत कई दिग्गजों पर दांवलोकसभा चुनाव का अंतिम चरण, 19 मई को PM मोदी समेत कई दिग्गजों पर दांवसातवें चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. उनका मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय से है. इनके अलावा बीजेपी से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पंजाब की अमृतसर, मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और अनुप्रिया पटेल बतौर अपना दल उम्मीदवार मिर्जापुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »

थम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव परथम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव परElection 2019: सातवें चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हैं.मोदी वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय से है. इनके अलावा, भाजपा खेमे से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है. केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पंजाब की अमृतसर, मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और अनुप्रिया पटेल बतौर अपना दल उम्मीदवार मिर्जापुर सीट से किस्मत आजमा रही हैं. इनके अलावा, प्रमुख उम्मीदवारों में फिल्म अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर से, भोजपुरी गायक रवि किशन गोरखपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:20:33