थम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

United States News News

थम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 225 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 63%

थम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर LokSabhaElections2019 ElectionwithNDTV

नई दिल्ली: Election 2019: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार अभियान थम गया. मतदान 19 मई को होगा. इस चरण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.

चुनाव आयोग ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई हिंसा के कारण राज्य में मतदान वाली नौ सीटों पर निर्धारित समय से 20 घंटे पहले बृहस्पतिवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद पहली बार संवाददाता सम्मेलन करके दावा किया कि बीजेपी पिछली बार के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगी. इसी के साथ उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी खत्म किया. दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संवाददाता सम्मेलन करके संकेत दिए कि अगली सरकार के गठन के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होंगी. लोकसभा चुनावों के पूरे प्रचार अभियान पर गौर करें तो राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर काफी तीखे हमले किए, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और आपत्तिजनक टिप्पणियां की. इनके कारण कई बार चुनाव आयोग को दखल देना पड़ा. निर्वाचन आयोग ने सातवें चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को शाम छह बजे प्रचार थमने से पहले इस चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी. पिछले छह चरण के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 484 सीटों पर मतदान हो चुका है. उत्तर प्रदेश में अब तक हुए मतदान में मुस्लिम वोट बंट गए, बिहार की तरह वोटिंग नहीं हुई : सलमान खुर्शीद उल्लेखनीय है कि सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान होगा. अंतिम चरण के चुनाव में कुल 918 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. लगभग 10 करोड़ मतदाता 19 मई को इनके भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मोदी ने अमित शाह के साथ किए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ. उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे कर दोबारा जीतकर आये. यह शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है. बहरहाल, सातवें चरण के चुनाव में नक्सल प्रभावित बिहार की सासाराम और काराकट लोकसभा सीट के चार-चार विधानसभा क्षेत्रों में तथा उत्तर प्रदेश की राबर्टसगंज सीट के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की अवधि सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित की गयी है. झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्रों राजमहल, दुमका और गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होग. इस चरण में शामिल राज्यों की शेष सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन नियमों के मुताबिक, मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले प्रचार अभियान बंद हो जाता है. चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के मुताबिक, मतदान से पहले 48 घंटे की ‘प्रचार वर्जित अवधि' में उम्मीदवार किसी भी माध्यम से प्रचार अभियान नहीं कर सकते.सातवें चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हैं.मोदी वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय से है. इनके अलावा, भाजपा खेमे से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है. केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पंजाब की अमृतसर, मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और अनुप्रिया पटेल बतौर अपना दल उम्मीदवार मिर्जापुर सीट से किस्मत आजमा रही हैं. इनके अलावा, प्रमुख उम्मीदवारों में फिल्म अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर से, भोजपुरी गायक रवि किशन गोरखपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका से चुनाव मैदान में हैं. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार के सासाराम से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. टिप्पणियांकन्हैया कुमार का फेसबुक पर पोस्ट- आज हिंदू नहीं बल्कि विज्ञान, लॉजिक और संविधान खतरे में हैं अंतिम चरण के मतदान वाली सीटों में उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें तथा मध्य प्रदेश की देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, खरगौन, खंडवा, रतलाम और धार सीट शामिल हैं. इन सभी सीटों पर 2014 के चुनाव में भाजपा जीती थी. बाद में रतलाम सीट उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से झटक ली. अंतिम चरण में बिहार की नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट और जहानाबाद सीटों पर मतदान होगा. पिछली बार इनमें से सात सीट भाजपा और एक सीट आरएलएसपी ने जीती थी. इस बार पाटलिपुत्र सीट से केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का मुकाबला राजद उम्मीदवार मीसा भारती से है. इसके अलावा पंजाब की गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरुर, पटियाला और खडूर साहिब सीटों पर रविवार को मतदान होगा. पिछले चुनाव में आप और अकाली दल ने चार-चार, कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने दो सीटें जीती थी. वहीं, पश्चिम बंगाल की मतदान वाली सभी नौ सीटें पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीती थीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेमंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेजब पत्रकारों ने वाड्रा से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मंदिर में राजनीतिक बातें नहीं की जानी चाहिए। धार्मिक यात्रा पर मुंबा देवी दर्शन के लिए आया हूं।
Read more »

Exclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींExclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींपीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच आपने बयानबाजी तो खूब सुनी होगी लेकिन एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार से खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि वह पीएम मोदी की कम्युनिकेशन स्किल यानी भाषण देने की कला की मुरीद हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नफरत से भरे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में जो भी हुआ है, वह प्यार की भावना की वजह से आई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मैं कई निजी कार्यक्रमों में भी मिलता हूं, लेकिन वे ढंग से रिस्पॉन्स नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी से लड़े कौन, उनसे कांग्रेस लड़ी. यह कोई आसान काम नहीं था, लेकिन हम हर जगह लड़े.  आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करने के बाद यह बातचीत की है. पहले तो उन्होंने समय का हवाला दिया गया लेकिन बाद में आधा घंटे तक रवीश कुमार के सवालों का जवाब दिया.
Read more »

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

पांच साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मारकर निर्ममता से की हत्यापांच साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मारकर निर्ममता से की हत्यासेक्टर-14 पंचकूला स्थित लिटल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के साथ जंगल एरिया में हुआ रेप आसपास के लोगों ने शव देखा और पुलिस को दी जानकारी आरोपी लखपत मृतक बच्ची के साथ करता था काम, गिरफतार | Five year old raped and brutually murdered by father\'s colleague in Panchkula.
Read more »

प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीप्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »

Jet Airways के लिए एतिहाद की बोली से निराश SBI, दूसरे निवेशकों से बात कीJet Airways के लिए एतिहाद की बोली से निराश SBI, दूसरे निवेशकों से बात कीएतिहाद की बोली से निराश बैंकों ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के लिए दूसरे निवेशकों से बात करना शुरू कर दिया है. बैंकों की ओर से SBI कैप्स ने आज डार्विन ग्रुप से बातचीत की. डार्विन ग्रुप ने 10 मई को अंतिम दिन बोली सौंपी थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:36:24