महाभारत के चार रहस्यमयी पक्षी, इनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे

United States News News

महाभारत के चार रहस्यमयी पक्षी, इनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 40 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 19%
  • Publisher: 51%

पुराणों में एक कथा मिलती है। एक बार की बात है कि महर्षि जैमिनी के मन में महाभारत, कृष्ण और उसके युद्ध को लेकर कुछ संदेह था। उन्होंने अपने इस संदेह के निवारण के लिए मार्कण्डेय ऋषि से संपर्क किया और उनसे इस संदेह के निवारण का आग्रह किया।

उस समय मार्कण्डेय मुनि के संध्यावंदन का वक्त हो चला था। उन्होंने जैमिनी ऋषि से कहा कि यदि आपको अपनी शंका का समाधान विस्तार से करना है तो विंध्याचल में पिंगाक्ष, निवोध, सुपुत्र और सुमुख नाम के 4 पक्षी हैं। ये चारों पक्षी द्रोण के पुत्र हैं, जो वेद और शास्त्रों में पारंगत हैं। उनसे तुम अपनी शंकाओं का निवारण कर सकते हो। उन 4 पक्षियों का पालन-पोषण शमीक ऋषि करते हैं। यह सुनकर जैमिनी ऋषि ने विस्मित होकर पूछा कि पक्षी द्रोण के पुत्र कैसे हो सकते हैं? मानवों की भाषा का ज्ञान पक्षियों को कैसे हो सकता है? वे कैसे मेरी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं?यह सुनकर मार्कण्डेय ने कहा कि एक बार की बात है। देवमुनि नारद अमरावती नगर पहुंचे। अमरावती के इंद्र, महेंद्र ने नारद का स्वागत-सत्कार किया और उनको बिठाकर कहा कि देवमुनि, आपको विदित ही है कि देवसभा में रंभा, ऊर्वशी, तिलोत्तमा, मेनका, घृतांचि, उर्वशी आदि देव गणिकाएं, अप्सराएं और नर्तकियां हैं। आपके विचार से इनमें से श्रेष्ठ कौन है? नारद ने उन अप्सराओं को संबोधित कर पूछा कि हे देव गणिकाओं, तुम लोगों में से जो अधिक सुंदर, सरस-संलाप आदि विधाओं में श्रेष्ठ हैं, वही हमारे समक्ष नृत्य करें। नारद का प्रश्न सुनकर सभी अप्सराएं मौन रहीं। तब इंद्र ने नारद से कहा कि देवर्षि इन अप्सराओं में से आप ही स्वयं श्रेष्ठ सुंदरी का चयन करें। इस पर नारद ने देव नर्तकियों से कहा कि तुम लोगों में जो नर्तकी दुर्वासा को मोह-जाल में बांध सकती है, वही मेरी दृष्टि में श्रेष्ठ है। नारद के वचन सुनकर सभी देव नर्तकियां फिर से मौन रह गईं, लेकिन वपु नामक एक अप्सरा अपने स्थान से उठकर बोली कि मैं मुनि दुर्वासा का तपोभंग कर सकती हूं। वपु का दृढ़ निश्चय देख महेंद्र ने प्रसन्न होकर कहा कि यदि तुम मुनि दुर्वासा के असाधारण तप को भंग कर दोगी तो मैं तुम्हें मुंहमांगा इनाम दूंगा।मुनि दुर्वासा उस समय हिमाचल प्रदेश में घोर तपस्या कर रहे थे। अप्सरा वपु दुर्वासा मुनि के आश्रम के पास पहुंचकर मधुर संगीत का आलाप करने लगी। संगीत के माधुर्य पर मुग्ध हो मुनि दुर्वासा अपनी तपस्या बंद कर देव कन्या के समीप पहुंचे। अपना तपोभंग करने वाली देवांगना को देख क्रुद्ध हो दुर्वासा ने श्राप दिया कि हे देव कन्ये, तुम मेरी तपस्या में विघ्न डालने के षड्यंत्र से यहां पर आई हो इसलिए तुम गरुड़ कुल में पक्षी बनकर जन्म धारण करोगी। अप्सरा वपु भयभीत हो गई और उसने दुर्वासा मुनि से अपने अपराध की क्षमा मांगी। वपु पर दया करके महर्षि दुर्वासा ने कहा कि तुम 16 वर्ष पक्षी रूप में जीवित रहकर 4 पुत्रों को जन्म दोगी, तदनंतर बाण से घायल होकर प्राण त्याग करके पूर्व रूप को प्राप्त करोगी।दुर्वासा मुनि के श्राप के प्रभाव से वपु ने गरुड़वंशीय कंधर नामक पक्षी की पत्नी मदनिका के गर्भ से केक पक्षिणी के रूप में जन्म लिया। उसका नाम तार्क्षी था। बाद में उसका विवाह मंदपाल के पुत्र द्रोण से विवाह किया गया। 16 वर्ष की आयु में उसने गर्भ धारण किया। इसी अवस्था में उसके मन में महाभारत का युद्ध देखने की इच्छा जाग्रत हुई। वह आकाश में उड़ रही थी उसी समय अर्जुन ने अपनी किसी शत्रु के ऊपर बाण का संधान किया था। दुर्भाग्यवश यह बाण तार्क्षी के पंखों को छेदता हुआ निकल गया और वह अपने गर्भस्त्र अंडों को गिराकर स्वयं भी मृत्यु को प्राप्त होकर पुन: अपने अप्सरा स्वरूप में आकर देवलोक चली गई। लेकिन उसके अंडे गर्भ-विच्छेद के कारण पृथ्वी पर गिर पड़े। संयोगवश उसी समय युद्ध लड़ रहे भगदत्त के सुप्रवीक नामक गजराज का विशालकाय गलघंट भी बाण लगने से टूटकर गिरा और उसने अंडों को आच्छादित कर दिया। कुछ समय बाद उन अंडों से बच्चे निकले। तभी उस समय मार्ग से विचरण करते हुए मुनि शमीक आ निकले। मुनि उन पक्षी शावकों पर अनुकंपा करके अपने आश्रम में ले जाकर पालने लगे। कुछ समय बाद वे परिपुष्ट होकर मनुष्य की वाणी बोलते हुए अपने गुरु यानी मुनि को प्रणाम करने गए। मुनिवर शमीक ने विस्मित होकर उनसे पूछा कि तुम कैसे यह वाणी बोलते हो? तब उन चारों पक्षियों ने अपने पूर्व जन्म का वृत्तांत सुनाया। उन्होंने कहा कि मुनिवर प्राचीनकाल में विपुल नामक एक तपस्वी ऋषि थे। उनके सुकृत और तुंबुर नाम के दो पुत्र हुए। हम चारों सुकृत के पुत्र थे। एक दिन इंद्र ने पक्षी के रूप में हमारे पिता के आश्रम में पहुंचकर मनुष्य का मांस मांगा। हमारे पिता ने हमें आदेश दिया कि हम पितृऋण चुकाने के लिए इंद्र का आहार बनें। हमने नहीं माना। इस पर हमारे पिता ने हमें पक्षी रूप में जन्म लेने का श्राप दे दिया और स्वयं पक्षी का आहार बनने के लिए तैयार हो गए। तब इंद्र ने प्रसन्न होकर हमारे पिता से कहा कि मुनिवर, आपकी परीक्षा लेने के लिए मैंने मनुष्य का मांस मांगा था। आप बड़े दयालु हैं, मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है। यह कहकर इंद्र अपने लोक चले गए। हे गुरुवर, इसके बाद हमने अपने पिता से कहा कि पिताजी आप हम पर कृपा करके हमें श्राप से मुक्त कर दीजिए। हमारे पिता ने अनुग्रह करके हमें श्रापमुक्त होने का उपाय बताया कि पुत्रो, तुम लोग पक्षी रूप में ज्ञानी बनकर कुछ दिन विंध्याचल पर्वत की कंदरा में निवास करोगे। महर्षि जैमिनी तुम्हारे पास आकर अपनी शंकाओं का निवारण करने के लिए तुम लोगों से प्रार्थना करेंगे, तब तुम लोग मेरे श्राप से मुक्त हो जाओगे। इस कारण हम पक्षी बन गए। उपरोक्त सारा वृत्तांत सुनकर शमीक ने उन्हें समझाया कि तुम लोग शीघ्र विंध्याचल में चले जाओ। मुनि शमीक के आदेशानुसार केक पक्षी विंध्याचल में जाकर निवास करने लगे।.

..यह कथा सुनाकर मार्कण्डेय मुनि ने जैमिनी ऋषि से कहा कि इसीलिए हे जैमिनी, तुम विंध्याचल में जाकर उन पक्षियों से अपनी शंका का समाधान कर लो।जैमिनी महर्षि विंध्याचल पहुंचे और उन्होंने वहां उच्च स्वर में वेदों का पाठ करते पक्षियों को देखा। यह देखकर उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। जब जैमिनी ने उन चारों पक्षियों को प्रणाम किया और उनसे अपने 4 प्रश्न उनसे पूछे। 1. इस जगत के कर्ता-धर्ता भगवान ने मनुष्य का जन्म क्यों लिया? 2. राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी पांच पतियों की पत्नी क्यों बनी? 3. श्रीकृष्ण के भ्राता बलराम ने किस कारण तीर्थयात्राएं कीं? 4. द्रौपदी के पांच पुत्र उपपांडवों की ऐसी जघन्य मृत्यु क्यों हुई?चारों पक्षियों ने ऋषि जैमिनी की शंका का समाधान करने के लिए एक बहुत ही लंबी कथा सुनाई और जैमिनी ऋषि उसे सुनकर संतुष्ट हो गए। इस तरह चारों पक्षियों को भी पक्षी योनि से मुक्ति मिली।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

खुदरा के झटके के बाद थोक महंगाई में थोड़ी राहत, अप्रैल में गिरावटखुदरा के झटके के बाद थोक महंगाई में थोड़ी राहत, अप्रैल में गिरावटचुनावी सीजन में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है.
Read more »

एक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्‍थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाएक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्‍थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाLoksabha Elections 2019: हिंसा से जुड़े पहले वीडियो के मुताबिक, रोडशो के दौरान भगवा और 'नमो अगेन' वाले कपड़ों में बीजेपी समर्थक सड़क के पास जमा थे। अचानक वहां कुछ लोग आए और डंडे पटकने लगे, जिसके बाद बीजेपी समर्थक एक पल के लिए तो हैरान रह गए।
Read more »

अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंअमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »

NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMNEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »

BHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीBHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीमोबाइल फोन से फंड ट्रांसफर करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आइए जानें BHIM ऐप के नए फीचर्स के बारे में...
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »

केदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वह 5 साल में चौथीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:49:40