LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्कर

United States News News

LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्कर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 इस लोकसभा चुनाव में यहां से 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

बिहार की वैशाली लोकसभा सीट पर छठे चरण के तहत रविवार को मतदान हो रहा है. पोलिंग बूथ पर लोग कतारों में खड़े दिख रहे हैं जिन्हें वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार है. इस लोकसभा चुनाव में यहां से 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

राष्ट्रीय जनता दल से रघुवंश प्रसाद सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से वीणी देवी, बहुजन समाज पार्टी से शंकर महतो, जनतांत्रिक विकास पार्टी से अमित विक्रम, लोक चेतना दल से धनवंती देवी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से नरेश राम, राष्टीय महान गणतंत्र पार्टी से बालक नाथ साहनी, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से रामेश्वर साह, बज्जिकांचल विकास पार्टी से रेशमी देवी और सपाक्स पार्टी से विद्या भूषण उम्मीदवार हैं.-वैशाली सीट पर दोपहर 2 बजे तक 35.17 फीसदी मतदान-वैशाली सीट पर सुबह 10 बजे तक 20 फीसदी वोटिंगछठे चरण की सभी 59 सीटों पर मतदान की Live जानकारी के लिए यहां क्लिक करें बिहार की वैशाली लोकसभा सीट लंबे समय तक आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का सियासी गढ़ रहा है लेकिन अभी यहां से वर्तमान सांसद हैं एलजेपी के रामा सिंह. वैशाली सीट शुरू से कांग्रेस का गढ़ रहा. वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले पहले शख्स थे दिग्विजय नारायण सिंह. वे लगातार पांच बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए. वहीं इस सीट से जीतने वाली पहली महिला जनप्रतिनिधि थीं किशोरी सिन्हा. 1980 और 1984 में किशोरी सिन्हा, 1989 में उषा सिन्हा यहां से जीतने में कामयाब रहीं. 1991 में जनता दल के शिव शरण सिंह यहां से जीते. 1994 में हुए उपचुनाव में समता पार्टी की लवली आनंद इस सीट से चुनकर गईं. वे बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं. इसके बाद 1996 में रघुवंश प्रसाद सिंह जनता दल के टिकट पर जीते, इसके बाद के चार चुनावों 1998, 1999, 2004 और 2009 में आरजेडी के टिकट पर रघुवंश प्रसाद सिंह वैशाली से जीतकर लोकसभा गए और केंद्र में मंत्री भी बने. 2014 के मोदी लहर में बीजेपी के सहयोगी दल एलजेपी के रामा सिंह को यहां से टिकट मिला और वे जीतने में कामयाब रहे. वैशाली सीट पर वोटरों की कुल संख्या है 1,278,891. इसमें से 681,119 पुरुष वोटर हैं जबकि 597,772 महिला वोटर हैं. वैशाली संसदीय सीट के तहत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं- मीनापुर, कांति, बरुराज, पारू, साहेबगंज और वैशाली. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में इन 6 में से तीन सीटें आरजेडी के खाते में गई थीं. वहीं बीजेपी-जेडीयू और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर जीतने में कामयाब रहे. 16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में वैशाली सीट से एलजेपी के रामा किशोर सिंह विजेता रहे थे. उनको 305450 वोट मिले थे. गौरतलब है कि रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी इस चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर लड़ी थी और उसे मोदी लहर का पूरा फायदा मिला था. दो नंबर पर रहे आरजेडी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह जिन्हें 206183 वोट मिले. 104229 वोटों के साथ बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार अनु शुक्ला तीसरे नंबर पर रहीं. इस सीट से 2009 के चुनाव में रघुवंश प्रसाद सिंह ने जेडीयू के विजय कुमार शुक्ला को 21405 वोट से हराया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: Loksabha Election-होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंLIVE: Loksabha Election-होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंमध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर आज 6 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है. इस सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने उदय प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने एमपी चौधरी, कांग्रेस पार्टी ने शैलेंद्र दिवान चंद्रभान सिंह, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ने दिनेश कटारे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भवानी शंकर सैनी उर्फ मोनू सैनी, गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने राजेश कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

LIVE: Loksabha Election-बैतूल पर वोटिंग शुरू, 9 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैदLIVE: Loksabha Election-बैतूल पर वोटिंग शुरू, 9 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैदमध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. आज सुबह 7 बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं. वोटों की गिनती 23 मई को होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने दुर्गा दास डीडी उइके, कांग्रेस पार्टी ने रामू टेकम, बहुजन समाज पार्टी ने अशोख भालवी, बहुजन मुक्ति पार्टी ने पुष्पा मर्सकोले, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी ने पुष्पा शैलेंद्र पेनदम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बिसराम उइके को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

अगर मैं प्रधानमंत्री बनी तो इस लोकसभा सीट से लडूंगी लोकसभा चुनाव: मायावतीअगर मैं प्रधानमंत्री बनी तो इस लोकसभा सीट से लडूंगी लोकसभा चुनाव: मायावतीमायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बाद यदि जरूरत पड़ी तो वह अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का खुलकर जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा, 'अगर सब ठीक रहा तो मुझे यहां से चुनाव लड़ना पड़ेगा. क्योंकि दिल्ली की राजनीति का रास्ता अंबेडकर नगर से होकर जाता है.'
Read more »

Loksabha Election LIVE: हाजीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, रामविलास ने अपनी सीट पर भाई को उताराLoksabha Election LIVE: हाजीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, रामविलास ने अपनी सीट पर भाई को उताराबिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां पर पांचवें चरण में वोटिंग हो रही है. इस लोकसभा सीट से दासाई चौधरी (नेशनल कांग्रेस पार्टी), उमेश दास (बहुजन समाज पार्टी), पशुपति कुमार पारस (लोकजनशक्ति पार्टी), शिवचंद्र रामब (राष्ट्रीय जनता दल), कुमारी आशिकी (साथी और आपका फैसला पार्टी), जिबास पासवान (सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया), बलेंद्र दास (जय प्रकाया जनता दल) और राजगीर पासवान (बज्ज‍िकांचल विकास पार्टी) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

हाजीपुर सीट पर वोटिंग संपन्न, 23 मई की मतगणना के बाद आएंगे रिजल्टहाजीपुर सीट पर वोटिंग संपन्न, 23 मई की मतगणना के बाद आएंगे रिजल्टबिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां पर पांचवें चरण में वोटिंग हो रही है. इस लोकसभा सीट से दासाई चौधरी (नेशनल कांग्रेस पार्टी), उमेश दास (बहुजन समाज पार्टी), पशुपति कुमार पारस (लोकजनशक्ति पार्टी), शिवचंद्र रामब (राष्ट्रीय जनता दल), कुमारी आशिकी (साथी और आपका फैसला पार्टी), जिबास पासवान (सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया), बलेंद्र दास (जय प्रकाया जनता दल) और राजगीर पासवान (बज्ज‍िकांचल विकास पार्टी) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि पार्टी का नाम बदलकर कर देंगी 'वोटकटवा पार्टी': सीएम योगीकांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि पार्टी का नाम बदलकर कर देंगी 'वोटकटवा पार्टी': सीएम योगी
Read more »

1996 में पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा, 13 दिन के लिए पीएम बने अटल बिहारी वाजपेयी1996 में पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा, 13 दिन के लिए पीएम बने अटल बिहारी वाजपेयी1996 लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी ने सबसे
Read more »

दिल्लीः सपा 2 सीटों पर AAP का समर्थन करेगी, बाकी पर BSP उम्मीदवारों के साथदिल्लीः सपा 2 सीटों पर AAP का समर्थन करेगी, बाकी पर BSP उम्मीदवारों के साथउम्मीदवारी नामांकन से पहले दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गठबंधन की लंबी कोशिश नाकाम होने के बाद अब सपा ने ऐलान किया है कि वह 7 में से 2 सीटों पर AAP और बाकी 5 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का समर्थन करेगी.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उतारे कितने दागी उम्मीदवारलोकसभा चुनाव 2019 : दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उतारे कितने दागी उम्मीदवारदिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ज्यादातर उम्मीदवारों ने घोषणा की है कि उन पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) का दूसरा स्थान है. दिल्ली के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान होना है. सभी सीटों पर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं.
Read more »

VIDEO: 'आम आदमी पार्टी ने 6 करोड़ रुपए लेकर मेरे पिता को लोकसभा का टिकट दिया'VIDEO: 'आम आदमी पार्टी ने 6 करोड़ रुपए लेकर मेरे पिता को लोकसभा का टिकट दिया'न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उदय जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट देने के एवज में उनके पिता बलबीर सिंह जाखड़ से छह करोड़ रुपए लिए हैं. उदय ने दावा किया है कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं.
Read more »

बिहार : भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से लाखों रुपये बरामद, मामला दर्जबिहार : भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से लाखों रुपये बरामद, मामला दर्जबिहार : भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से लाखों रुपये बरामद, मामला दर्ज LokSabhaElections2019 Bihar RamaDevi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:39:06