हाजीपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 20.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.. LoksabhaElections2019 VotingRound5 Phase5
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर 6 मई को आज सुबह सात बजे से पांचवें चरण में वोट डाले जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की कतार देखने को मिल रही है.
हाजीपुर लोकसभा सीट से दासाई चौधरी , उमेश दास , पशुपति कुमार पारस , शिवचंद्र रामब , कुमारी आशिकी , जिबास पासवान , बलेंद्र दास और राजगीर पासवान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं अरविंद पासवान, राज कुमार पासवान और शिवानी कांत बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं.चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. आज सभी 11 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.Bihar: Visuals from polling booth number 46 to 49 in Hajipur. #LokSabhaElections2019 #Phase5 pic.twitter.com/nBCyd1WiAe — ANI May 6, 2019ये भी पढ़ें- रामविलास पासवान के गढ़ हाजीपुर में 1957 से अब तक कौन चेहरे रहे हैं सांसद सीट का समीकरणइस सीट पर अबतक 15 बार संसदीय चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस को 4 बार, कांग्रेस को 1 बार, जनता पार्टी को 2 बार, जनता दल को 4 बार, जेडीयू को 2 बार और लोक जनशक्ति पार्टी को 2 बार जीत मिली है. इस सीट पर बीजेपी और आरजेडी एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाई है. रामविलास पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने तबीयत का हवाला देते हुए राज्यसभा जाने का फैसला किया है.हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं. इनके नाम हैं-हाजीपुर, लालगंज, महुआ, राजा पाकर, राघोपुर और महनार. राघोपुर और लालगंज क्षेत्र ऐसा है जहां से लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का कब्जा रहा है. उनके बेटे तेजस्वी यादव यहीं से विधायक हैं. जीत का हिसाब देखें तो 2015 के विधानसभा चुनाव में 6 में से 3 सीटों पर आरजेडी और 1-1 सीट पर बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी ने जीत हासिल की है.बता दें कि 2019 के आम चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने देश की 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाने का फैसला लिया है. पांचवे चरण के लिए नोटिफिकेशन के लिए 10 अप्रैल और नामांकन के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की गई थी. 20 अप्रैल को स्क्रूटनी के बाद बाकी के छह चरणों समेत 6 मई के मतदान के नतीजे 23 मई को आएंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख? VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »
LIVE: धुले लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 3 बजे तक 41.31 फीसदी मतदानमहाराष्ट्र की धुले लोकसभा सीट पर साल 2014 में 58.65 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे पहले 2009 के चुनाव में यहां महज 42.54 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »
LIVE हरदोई लोकसभा सीटः दोपहर 3 बजे तक 42.80 फीसदी मतदानहरदोई लोकसभा सीट (सुरक्षित) पर इस बार 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जय प्रकाश, सपा की उषा वर्मा और कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार के बीच है. शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने संजय भारतीय
Read more »
LIVE: नंदुरबार लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 50.50 फीसदी मतदानमहाराष्ट्र की नंदुरबार लोकसभा सीट पर साल 2014 में 65.52 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे पहले 2009 के चुनाव में यहां कुल 52.65 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »
LIVE हमीरपुर लोकसभा सीटः 3 बजे तक 47.25 फीसदी मतदानHamirpur Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चरण के लिए आज 29 अप्रैल सोमवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर फिर से दांव खेला है जिन्हें गठबंधन की तरफ से बीएसपी के दिलीप कुमार सिंह से चुनौती मिल रही है. कांग्रेस ने प्रीतम सिंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 40.52 फीसदी मतदानमुंबई उत्तर-पश्चिम में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »
इटावा लोकसभा सीटः सपा के गढ़ में 54 फीसदी मतदान, 13 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंदइटावा लोकसभा सीट पर इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अशोक कुमार दोहरे इस बार पार्टी के टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस ने उन्हें इटावा से मैदान में उतारा तो बीजेपी ने जवाब में प्रदेश के चर्चित नेता डॉक्टर राम शंकर कठेरिया को टिकट दे दिया. समाजवादी पार्टी के टिकट पर कमलेश कुमार मैदान में हैं. 3 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
जालना लोकसभा सीट: BJP-शिवसेना में इस सीट को लेकर था विवाद– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की ओर से चार बार कि विजेता राव साहेब दानवे को ही फिर मैदान में उतारा गया है. जबकि कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने महेंद्र कचरु सोनवणे को टिकट दिया है.
Read more »
लखनऊ लोकसभा सीट पर इन दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है. इसी क्रम में देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक लखनऊ लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है.
Read more »
LIVE: Loksabha Election-होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंमध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर आज 6 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है. इस सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने उदय प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने एमपी चौधरी, कांग्रेस पार्टी ने शैलेंद्र दिवान चंद्रभान सिंह, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ने दिनेश कटारे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भवानी शंकर सैनी उर्फ मोनू सैनी, गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने राजेश कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
अगर मैं प्रधानमंत्री बनी तो इस लोकसभा सीट से लडूंगी लोकसभा चुनाव: मायावतीमायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बाद यदि जरूरत पड़ी तो वह अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का खुलकर जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा, 'अगर सब ठीक रहा तो मुझे यहां से चुनाव लड़ना पड़ेगा. क्योंकि दिल्ली की राजनीति का रास्ता अंबेडकर नगर से होकर जाता है.'
Read more »
