मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी LoksabhaElections2019
मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर आज 6 मई को पांचवें चरण में वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. आज सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं.
इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे आएंगे. यहां से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने उदय प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने एमपी चौधरी, कांग्रेस पार्टी ने शैलेंद्र दिवान चंद्रभान सिंह, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ने दिनेश कटारे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भवानी शंकर सैनी उर्फ मोनू सैनी, गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने राजेश कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है. सोयाबीन के प्रमुख उत्पादकों में से एक होशंगाबाद जिला भारतीय राजनीति में एक खास महत्व रखता है. यहां की लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा सांसद रह चुके हैं. यह सीट बीजेपी का एक मजबूत गढ़ बनती जा रही है. साल 2009 का चुनाव हारने से पहले उसे यहां पर लगातार 6 चुनावों में जीत मिली थी. 2009 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले उदय प्रताप यहां के सांसद हैं. उन्होंने 2014 चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के देवेंद्र पटेल को हराया. इस चुनाव में उदय प्रताप सिंह को 6,69,128 वोट मिले थे. देवेंद्र पटेल को 2,79,168 वोट वोट मिले थे. उदय प्रताप को इस चुनाव में 3,89,960 वोटों से जीत मिली. वहीं 2009 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ते हुए उदय प्रताप ने बीजेपी के रामपाल सिंह को हराया. उदय प्रताप को 3,39,496 वोट मिले थे. रामपाल सिंह को 3,20,251 वोट मिले थे. चुनाव आयोग के 2014 के आंकड़े के मुताबिक यहां पर 15,68,127 मतदाता हैं. इनमें से पुरूष 8,35,492 मतदाता हैं और 7,32,635 महिला मतदाता हैं. 2014 के चुनाव में इस सीट पर 65.76 फीसदी मतदान हुआ था.होशंगाबाद लोकसभा सीट पर पहला चुनाव साल 1951 में हुआ. इस चुनाव में कांग्रेस के सैयद अहमद ने निर्दलीय उम्मीदवार रहे एचवी कामथ को हराया था. हालांकि 1952 में यहां पर हुए उपचुनाव में सैयद अहमद को एचवी कामथ के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 1957 में कांग्रेस ने यहां पर वापसी की और 1958 के उपचुनाव में भी जीत हासिल की. 1962 में कांग्रेस को एक बार यहां हार का सामना करना पड़ा. 1962 का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस 1967 में एक बार फिर वापसी की और दौलत सिंह यहां के सांसद बने. बीजेपी को इस सीट पर पहली बार जीत 1989 के चुनाव में मिली. सरताज सिंह ने कांग्रेस की ओर से दो बार सांसद रहे रमेश्वर नाखरा को हराया. सरताज सिंह इसके बाद 1991, 1996 और 1998 का भी चुनाव जीते. 1999 में बीजेपी ने राज्य के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा को टिकट दिया और उन्होंने कांग्रेस के राजकुमार पटेल को करीब 50 हजार वोटों से मात दे दी. 2004 के चुनाव में सरताज को एक बार फिर बीजेपी ने मैदान में उतारा और सरताज सिंह ने अपनी पार्टी को निराश नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस के ओमप्रकाश हजारीलाल को शिकस्त दी. वहीं इसके अगले चुनाव 2009 में कांग्रेस ने उदय प्रताप सिंह को टिकट दिया और उन्होंने बीजेपी के रामलाल सिंह को हरा दिया. 2009 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले उदय प्रताप सिंह ने 2014 में बीजेपी के टिकट पर लड़ते हुए जीत हासिल की. होशंगाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं. नरसिंहपुर, सिवनी-मालवा,पिपरिया, तेंदूखेड़ा, होशंगाबाद, उदयपुरा, गाडरवारा, सोहागपुर यहां की विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 4 पर बीजेपी और 4 पर कांग्रेस का कब्जा है.होशंगाबाद की स्थापना मांडू के द्वितीय राजा सुल्तान हुशंगशाह गौरी द्वारा 15वीं शताब्दी के आरंभ में की गई थी. यह शहर नर्मदा नदी के किनारे स्थित है. होशंगाबाद में प्रतिभूति कागज कारखाना है जिसमें भारतीय रुपया छापने के लिए कागज बनाया जाता है. होशंग शाह के नाम पर होशंगाबाद रखा गया, होशंगाबाद का प्राचीन नाम नर्मदापुरम हैं. यह शहर सोयाबीन के प्रमुख उत्पादकों में से एक है. इस भूमि में कृषि लोगों का प्रमुख व्यवसाय है. 2011 की जनगणना के मुताबिक होशंगाबाद की जनसंख्या 2390546 है. यहां की 74.13 फीसदी आबादी ग्रामीण और 25.87 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है. यहां की 16.65 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जाति के लोगों की है और 12.53 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जनजाति की है. चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक 2014 के चुनाव में यहां पर 15,68,127 मतदाता थे. इनमें से 7,32,635 महिला मतदाता और पुरुष 8,35,492 मतदाता थे. 2014 के चुनाव में इस सीट पर 65.76 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद ने डाला वोटफर्रुखाबाद संसदीय सीट पर बार 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुकेश राजपूत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनोज अग्रवाल से कड़ी चुनौती मिल सकती है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उदय पाल सिंह को मैदान में उतारा है. 3 उम्मीदवार अन्य पार्टियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. मुकेश राजपूत पिछली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: BJP के लिए बड़ी चुनौती है चौथा चरण, 'मोदी बनाम मैथ' में कौन पड़ेगा भारी?– News18 हिंदीfourth phase lok sabha election 2019, साल 2014 के चुनाव में इन 71 सीटों में से 45 पर बीजेपी, 9 पर शिवसेना, 2 पर एलजेपी, 6-6 पर टीएमसी, बीजेडी 2 पर कांग्रेस और एक पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का रहा था. बसपा तो खैर शून्य पर ही आउट थी.
Read more »
LIVE: ओडिशा के जाजपुर सीट पर 55.38% वोटिंग, 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबलाबीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है. इस सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी, फ्रीथॉट पार्टी ऑफ इंडिया, जय प्रकाश जनता दल के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है.
Read more »
केंद्रपाड़ा सीट पर 64.56% मतदान, BJD से अलग होने के बाद पांडा की परीक्षाबीजेपी ने इस सीट पर कब्जे के लिए बैजयंत पांडा को मैदान में उतारा है. बैजयंत पांडा पिछली बार बीजेडी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़े और जीते. अपने पुराने सिपहसालार को टक्कर देने के लिए नवीन पटनायक ने अनुभव मोहंती को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इस सीट पर धरणीधर नायक को टिकट दिया है. बता दें कि इस सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने रबींद्र नाथ बेहेरा को टिकट दिया है. इस सीट से दो निर्दलीय समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »
चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश– News18 हिंदीऐसा क्या किया कि बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दर्ज हो गया मामला BJP4India MamataOfficial SuPriyoBabul
Read more »
इटावा लोकसभा सीटः सपा के गढ़ में 54 फीसदी मतदान, 13 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंदइटावा लोकसभा सीट पर इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अशोक कुमार दोहरे इस बार पार्टी के टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस ने उन्हें इटावा से मैदान में उतारा तो बीजेपी ने जवाब में प्रदेश के चर्चित नेता डॉक्टर राम शंकर कठेरिया को टिकट दे दिया. समाजवादी पार्टी के टिकट पर कमलेश कुमार मैदान में हैं. 3 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
क्या खतरे में है कमलनाथ सरकार? बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दी समर्थन वापसी की धमकीमध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल किए जाने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कमलनाथ को जारी समर्थन पर फिर से विचार करने की धमकी दी है. मायावती ने ट्वीट कर कहा, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं. एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी. एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, साथ ही, यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण व दोगले चरित्र को दर्शाता है.
Read more »
पीएम मोदी के दावे पर टीएमसी ने मांगे सबूत, उम्मीदवारी खत्म कराने को EC पहुंची पार्टीममता बनर्जी ने कहा कि हमारी पार्टी पैसे से नहीं बल्कि 'खून' से चलती है। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी का नामांकन रद्द होना चाहिए क्योंकि यह गैरकानूनी और असंवैधानिक है।
Read more »
सिद्धू ने उठाए स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल, ट्विटर पर लोगों ने घेराकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में ईरानी केजी में एडमिशन ले ही लेंगी.
Read more »
AAP ने बताया मुस्लिम तो हंसराज हंस ने कहा- लगाएंगे SC/ST एक्टइस्लाम कबूल किए जाने के आम आदमी पार्टी के आरोपों पर सवाल किए जाने पर बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि वह एससी/एसटी एक्ट लगाएंगे. उन्होंने कहा कि झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला है. झूठे आदमी की परिभाषा को उजागर करने वाली शख्सियत को देखना हो तो वो केजरीवाल हैं.
Read more »
