उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने आम आदमी पार्टी पर किया पलटवार
उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने आम आदमी पार्टी पर पलवटवार किया है. उन्होंने कहा कि झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला है. झूठे आदमी की परिभाषा को उजागर करने वाली शख्सियत को देखना हो तो वो केजरीवाल हैं.
हंजराज हंस ने मानहानि का मुकदमा और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने की भी बात कही है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि हंसराज हंस ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया है और वह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. आम आदमी पार्टी के आरोपों पर सवाल किए जाने पर बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि वह एससी/एसटी एक्ट लगाएंगे. उन्होंने कहा कि झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला है. झूठे आदमी की परिभाषा को उजागर करने वाली शख्सियत को देखना हो तो वो केजरीवाल हैं. Hans Raj Hans, BJP candidate, on AAP’s allegations that he converted to Islam&can’t fight from reserved seat:Jhoote aadmi ne phir jhoot bola.Gandagi ki paribasha ko ujagar karne wale shakshiyat ko dekhna hai toh vo Kejriwal hai.Defamation ka case karenge aur SC/ST ka Act lagaenge pic.twitter.com/vd0yvooCsK — ANI May 3, 2019 असल में, आम आदमी पार्टी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार हंसराज हंस को मुस्लिम बताया था. पार्टी का कहना था कि उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. लेकिन बीजेपी के उम्मीदवार इस समुदाय के नहीं हैं. पार्टी ने इस मुद्दे पर कोर्ट जाने की बात कही है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. लेकिन बीजेपी ने जो अपना प्रत्याशी उतारा है वह अनुसूचित जाति का है ही नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन पत्र में बीजेपी के प्रत्याशी द्वारा कुछ जानकारियां छुपाई गई हैं. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी हंस राज हंस 20 फरवरी 2014 को धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर चुके हैं. इस संबंध में देश के कई प्रतिष्ठित अखबारों में खबर छपी थी. कई मीडिया चैनल पर इस संबंध में स्टोरी भी चलाई गई थीं. धर्म परिवर्तन के बाद हंस राज हंस ने अपना नाम परिवर्तित करके मोहम्मद यूसुफ रख लिया है. हालांकि हंसराज हंस ने कहा था कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है, लेकिन वह फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने पुराने नाम से ही काम करते रहेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर यह मुद्दा उठाया. उन्होंने लिखा, 'हंस राज हंस आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं. अंत में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.' उन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली के मतदाताओं से कहा कि वह उनपर अपना मत खराब न करें.' राजेंद्र पाल गौतम ने कहा क्योंकि बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व में ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं तो अब वह एससी समुदाय के नहीं माने जा सकते. क्योंकि उत्तर पश्चिम सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है तो बीजेपी के वर्तमान में जो प्रत्याशी हैं, वह उस सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. आम आदमी पार्टी के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी ने जानकारी छिपाकर चुनाव आयोग के कानूनों का उल्लंघन किया है. आम आदमी पार्टी की लीगल टीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी और कोर्ट से अपील करेगी कि तुरंत प्रभाव से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस उर्फ मोहम्मद यूसुफ का नामांकन रद्द किया जाए. बता दें कि लोकसभा की उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा ने हंसराज हंस को अपना प्रत्याशी बनाया है. लोकगायक के रूप में मशहूर हंस को हिंदी फिल्म बिच्छू के एक गीत दिल टोटे-टोटे हो गया से खासी प्रसिद्धि मिली थी. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने गुग्गन सिंह को तो कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया को यहां से टिकट दिया है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Anjana Singh Bhojpuri actress|Anjana Singh bhojpuri movie|Anjana Singh latest news|Anjana Singh bold photo|Anjana Singh movies|Anjana Singh bhojpuri movies– News18 Hindiअंजना सिंह यूं तो ज्यादातर भोजपुरी इंडस्ट्री में ही काम करती हैं. लेकिन इसके अलावा वह उड़िया भाषा में भी काम कर चुकी हैं.
Read more »
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने ससुराल पर किया कब्ज़ा, पुलिस ने जबरदस्ती निकाला– News18 हिंदीभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार को अमरोहा जनपद अंतर्गत गांव सहसपुर अलीनगर पहुंची और उन्होंने अपने ससुराल पर कब्जा जमा लिया. लेकिन क्रिकेटर शमी ताकत के सामने हसीन जहां की ये ट्रिक भी काम न कर सकी और आधी रात को पुलिस ने जबरन हसीन जहां को घर से निकाल कर बाहर खड़ा कर दिया. Cricketer Mohammad shami wife haseen jahan enters in laws house in amroha UPAT
Read more »
मैं दिल्ली का लड़का हूं, इसे लंदन-पेरिस नहीं बनाउंगा: गौतम गंभीर– News18 हिंदीक्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने आगे कहा, ' हमारा कांग्रेस या आम आदमी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है. हम यहां आम जनता के मुद्दों को उठाकर विकास करने आए हैं. हमारा मुकाबला सिर्फ विकास से है. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं जिस मकसद से मैदान में उतरा हूं, उसे जरूर पूरा करूंगा.'
Read more »
'आप' की आतिशी ने दी गौतम गंभीर को बहस की खुली चुनौती, पूछे ये 5 सवाल– News18 हिंदीआम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली के विकास को लेकर बहस की खुली चुनौती दी है. आतिशी ने कहा है कि गौतम गंभीर जनता के बीच आकर इस बात पर बहस कर लें कि पिछले चार साल में आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या-क्या विकास के काम किए, और उनकी पार्टी से पांच साल पूर्वी दिल्ली के सांसद रहे महेश गिरी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या विकास के काम किए.
Read more »
बीएसएनएल के बाद अब पवन हंस ने कर्मचारियों का वेतन रोका | DW | 29.04.2019भारत में विमानन उद्योग पर संकट खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे. विमानन क्षेत्र की दो बड़ी सरकारी कंपनियां एयर इंडिया और पवन हंस डूबने की कगार पर हैं.
Read more »
फैक्ट चेक: न्यूज चैनल ने आम आदमी को बताया कांग्रेस विधायकसोशल मीडिया पर बहुत से लोग राजनीति पर विचार व्यक्त करते हैं, लेकिन क्या वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के कसीदे पढ़ रहा यह व्यक्ति कांग्रेस विधायक है. दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय है.
Read more »
पिता ने खाया जानवरों का खाना, गोल्ड विनर गोमती ने बयां की अपनी दर्दभरी दास्तान30 साल की एथलीट गोमती ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में दो मिनट 02.70 सेकंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को सोने का तमगा दिलाया था.
Read more »
भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस का नामांकन रद कराने कोर्ट जाएगी AAP, लगाया ये गंभीर आरोपभाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस का नामांकन रद कराने कोर्ट जाएगी AAP, नामांक पत्र में जानकारियां छुपाने का लगाया आरोप... DelhiPolitics HansrajHans LokSabhaElections2019 electionswithjagran लोकसभाचुनाव2019 AAP MeraPowerVote
Read more »
'आप' ने हंसराज हंस को बताया मुस्लिम, कहा- सुरक्षित सीट से नहीं लड़ सकते चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट करते हुए हंसराज हंस को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बताया है। उन्होंने लिखा, 'हंसराज हंस सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं। अंत में वह अयोग्य करार दिए जाएंगे। उत्तर पश्चिम दिल्ली के मतदाताओं को उन पर अपना वोट खर्च नहीं करना चाहिए।'
Read more »
AAP का आरोप- हंसराज हंस दलित नहीं मुस्लिम हैं, रद्द हो नामांकनआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. लेकिन बीजेपी ने जो अपना प्रत्याशी उतारा है वह अनुसूचित जाति का है ही नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन पत्र में बीजेपी के प्रत्याशी द्वारा कुछ जानकारियां छुपाई गई हैं.
Read more »
इस्लाम कबूलने के आरोप पर बोले हंसराज हंस, 'आरोप झूठा, केजरीवाल पर मुकदमा करूंगा'पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस ने शुक्रवार को इस्लाम कबूलने के आरोपों पर सफाई दी. हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते.
Read more »
