'आप' की आतिशी ने दी गौतम गंभीर को बहस की खुली चुनौती, पूछे ये 5 सवाल– News18 हिंदी

United States News News

'आप' की आतिशी ने दी गौतम गंभीर को बहस की खुली चुनौती, पूछे ये 5 सवाल– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली के विकास को लेकर बहस की खुली चुनौती! GautamGambhir AtishiAAP AAPDelhi BJP4Delhi

आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली के विकास को लेकर बहस की खुली चुनौती दी है. आतिशी ने कहा है कि गौतम गंभीर जनता के बीच आकर इस बात पर बहस कर लें कि पिछले चार साल मेंने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या-क्या विकास के काम किए, और उनकी पार्टी से पांच साल पूर्वी दिल्ली के सांसद रहे महेश गिरी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या विकास के काम किए.

ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले हमने बीजेपी के पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी गौतम गंभीर से यह सवाल पूछा था, कि उनके पास दिल्ली के दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के वोटर कार्ड क्यों हैं? जब कुछ पत्रकारों नेसे ये सवाल पूछा तो गौतम गंभीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह के प्रश्न इसलिए कर रही है क्योंकि उनके पास दिल्ली के लिए कोई विज़न नहीं है, और पिछले चार सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया. मीडिया के माध्यम से आतिशी ने गौतम गंभीर को पांच सवालों पर बहस की चुनौती दी.बीजेपी सांसद महेश गिरी ने पिछली बार ईस्ट दिल्ली कैम्पस का वादा किया था, और अब गौतम गंभीर ने भी किया है. ईस्ट दिल्ली कैम्पस लाने के लिए महेश गिरी ने पिछले पांच सालों में क्या काम किए?पूर्वी दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है महिलाओं की सुरक्षा, पिछले पांच सालों में बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए?पूर्वी दिल्ली का 80% हिस्सा कच्ची कालोनियों के रूप में है, गौतम गंभीर बताएं की अफोर्डेबल हाउसिंग पूर्वी दिल्ली की जनता को देने के लिए पिछले पांच सालों में बीजेपी ने क्या क्या कदम उठाए?सीलिंग से पूरी दिल्ली के व्यापारी परेशान हैं, गौतम गंभीर बताएं कि पूर्वी दिल्ली के व्यापारियों के लिए बीजेपी के सांसद महेश गिरी ने कितनी बार संसद में आवाज़ उठाई, और ज़मीनी स्तर पर सीलिंग को रोकने के लिए क्या किया?पूर्वी दिल्ली की बहुत बड़ी समस्या है गाजीपुर लैंडफिल साइट, गौतम गंभीर बताएं कि लैंडफिल साइट की समस्या के समाधान के लिए बीजेपी ने क्या किया? आतिशी ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर के लिए ये मेरे पांच सवाल हैं. वो भी जनता के बीच बीजेपी द्वारा पिछले पांच साल में किए गए विकास को रखें, और हम भी आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले साढ़े चार साल में किए गए कामों को रखेंगे. दिल्ली की जनता को भी पता चलना चाहिए कि किसने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या किया? गौतम गंभीर से ही जुड़े एक और मुद्दे पर बात करते हुए आतिशी ने कहा कि जैसा कि सभी के संज्ञान में है कि हमने गौतम गंभीर के खिलाफ कोर्ट में एक शिकायत दर्ज की है. सोमवार को हम चुनाव आयोग में गौतम गंभीर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं.गौतम गंभीर के द्वारा एक बार फिर कानूनों का उलंघन किया है. गौतम गंभीर के प्रचार में पूर्वी दिल्ली लोकसभा के पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र के विनोद नगर इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ पर्चे बांटे जा रहे थे. इन पर्चों पर प्रिंटर का नाम नहीं है और कितनी संख्या में ये पर्चे छपवाए गए हैं वो भी नहीं लिखा गया है. यह अचार संहिता का खुले तौर पर उल्लंघन है. इस अपराध के लिए हम रिटर्निंग ऑफिसर को एक शिकायत देने जा रहे हैं, और हम अधिकारी से निवेदन करेंगे कि गौतम गंभीर के खिलाफ अचार संहिता का उलंघन करने के लिए FIR दर्ज की जाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रोहित शेखर हत्याकांड: क्या CCTV फुटेज ने खोल दिए पत्नी अपूर्वा के सारे 'राज'?– News18 हिंदीरोहित शेखर हत्याकांड: क्या CCTV फुटेज ने खोल दिए पत्नी अपूर्वा के सारे 'राज'?– News18 हिंदीदिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मर्डर मिस्ट्री से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर के मर्डर मिस्ट्री में शामिल मुख्य किरदार की पहचान कर ली गई है. रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा को ही दिल्ली पुलिस कातिल मान कर चल रही है. दिल्ली पुलिस की लगातार पूछताछ और दबाव के बाद आखिरकार अपूर्वा ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है?
Read more »

शाह का पहला, मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए भी आज वोटिंगशाह का पहला, मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए भी आज वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देशभर की 117 सीटों पर आज वोटिंग है. इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.
Read more »

दिल्ली में सबसे दौलतमंद प्रत्याशी हैं गंभीर, 147 करोड़ की है संपत्ति– News18 हिंदीदिल्ली में सबसे दौलतमंद प्रत्याशी हैं गंभीर, 147 करोड़ की है संपत्ति– News18 हिंदीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर दिल्ली के चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे सभी प्रत्याशियों में सबसे दौलतमंद हैं. बीजेपी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी घोषित किया है. उनके पास कुल 147 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है. वर्ष 2017-18 के लिए दाखिल आईटीआर के मुताबिक, इस साल उन्हें 12.4 करोड़ रुपये की आय हुई थी. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पास 24 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है.
Read more »

उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ के सामने कांग्रेस की नैया पार लगाने की चुनौतीउर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ के सामने कांग्रेस की नैया पार लगाने की चुनौतीउम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही उर्मिला लगातार अपनी सीट पर प्रचार कर रही हैं, लोगों से मिलने के लिए वह अनोखे तरीके भी अपना रही हैं. इतना ही नहीं उनके लिए प्रचार करने वालों में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, जिनमें शबाना आज़मी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
Read more »

दिल्ली सरकार ने रोकी दिल्ली यूनिवर्सिटी के 28 कॉलेजों के लिए फंडिंग– News18 हिंदीदिल्ली सरकार ने रोकी दिल्ली यूनिवर्सिटी के 28 कॉलेजों के लिए फंडिंग– News18 हिंदी2017 में भी दिल्ली सरकार ने फंडिंग रोक दी थी क्योंकि तब डीयू ने जीबी गठन को स्थगित किया था. Delhi government stopped funding of the 28 Delhi University colleges, दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज फंडिंग, गवर्निंग बॉडी,
Read more »

LIVE: CM केजरीवाल की अपील- छुट्टी लेकर दिल्ली आएं कार्यकर्ताLIVE: CM केजरीवाल की अपील- छुट्टी लेकर दिल्ली आएं कार्यकर्तादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से की अपील LokSabhaElections2019
Read more »

नजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमतिनजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमतिनजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमति NajeebAhmad CBI FatimaNafees नजीबअहमद सीबीआई फातिमानफीस
Read more »

दिल्ली: घर में मिली रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की लाश, CCTV खंगाल रही पुलिसदिल्ली: घर में मिली रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की लाश, CCTV खंगाल रही पुलिसद्वारका सेक्टर-7 से पुलिस को सूचना मिली कि रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की हत्या कर दी गई है और लाश उनके घर पर है. पुलिस ने फिलहाल कत्ल और लूटपाट का मामला दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है.
Read more »

AAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायतAAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायतपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिना अनुमति रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाने की मांग की. पत्र में अतिशी ने कहा कि गंभीर (Gautam Gambhir News) ने बीते तीन दिन में दूसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा वह आदतन अपराधी हैं. पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग अधिकारी ने शनिवार को पुलिस को गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए कहा था.
Read more »

दिल्ली पहुंची बंगाल की लड़ाई, TMC ने की बाबुल सुप्रियो की शिकायतदिल्ली पहुंची बंगाल की लड़ाई, TMC ने की बाबुल सुप्रियो की शिकायतटीएमसी ने शिकायत में बाबुल सुप्रियो पर बरभनी के बूथ नंबर 199 पर टीएमसी के पोलिंग एजेंट से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है कि बाबुल सुप्रियो लोगों को धमका रहे हैं. टीएमसी ने इस मामले में EC से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:45:50