दिल्ली में सबसे दौलतमंद प्रत्याशी हैं गंभीर, 147 करोड़ की है संपत्ति ElectionsWithNews18 BattleOf2019 GautamGambhir
क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर की पत्नी नताशा पहली बार पूर्वी दिल्ली में मतदान करेंगी. वर्ष 2017-18 में उनकी कुल आय 6.15 लाख रुपये थी. गंभीर पर धोखाधड़ी का एक आपराधिक मामला भी दर्ज है, जो अब तक लंबित है.
नामांकन हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 116 करोड़ रुपये की चल, जबकि 28 करोड़ की अचल संपत्ति है. उन पर करीब 34.20 करोड़ का कर्ज भी है. उनकी शुरुआती पढ़ाई बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, 21014 से अब तक मनोज तिवारी की संपत्ति में 4.33 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. वर्ष 2017-18 में उन्हें 48.03 लाख रुपये की आय हुई थी. दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के पास कुल 18 करोड़ की संपत्ति है. पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 3.5 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. वर्ष 2017-18 में बिधूड़ी को 16.72 लाख, उनकी पत्नी को 3.09 लाख और उनके बेटे हिमांशु को 3.18 लाख रुपये की आय हुई थी.कांग्रेस प्रत्याशी मुक्केबाज विजेंदर सिंह के खिलाफ दम दिखा रहे बिधूड़ी के पास 1.37 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 13.21 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी है. वहीं, बिधूड़ी के नाम पर 11.80 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 4:57 करोड़ की अचल संपत्ति है. वहीं, बिधूड़ी पर 20.38 लाख रुपये का कर्ज भी है. बिधूड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन और मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी कोर्स किया है. कांग्रेस प्रत्याशी विजेंदर सिंह ने 8.62 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है.उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने 4.92 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है. हलफनामे के मुताबिक, निजामुद्दीन में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 1.88 करोड़ रुपये है. उत्तर-पश्चिम सीट से उतरे पंजाबी गायक हंस राज हंस को वर्ष 2017-18 में 9.28 करोड़ की आय हुई थी. उन्होंने 2013-14 में 22.64 लाख रुपये की आय घोषित की थी. उनके पास 1.44 करोड़ की चल और 11.48 करोड़ की अचल संपत्ति है. वहीं, उन पर 23.89 लाख रुपये का कर्ज भी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी-शाह के गढ़ पर है कांग्रेस की नजर, दोनों के सबसे खास है तीसरा चरणलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की साख दांव पर लगी है. क्योंकि मोदी-शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
Read more »
हल्ला बोल: 'वोटयुद्ध' के मैदान में साध्वी Vs विपक्ष Is BJP playing Hindutva card in the name of Sadhvi? - Halla Bol AajTakभोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी और उनके बयानों पर बवाल मचा हुआ है. विपक्ष का आरोप है कि साध्वी के नाम पर बीजेपी हिंदुत्व कार्ड खेल रही है. वही बीजेपी ये कहते हुए साध्वी का बचाव कर रही है कि कांग्रेस के काल में साध्वी के साथ नाइंसाफी हुई है और उसे प्रताड़ित किया गया है. सवाल है कि क्या वोट युद्ध के चुनावी मैदान में धर्म को भी हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
श्वेतपत्र: पश्चिम बंगाल के दिल में ममता या मोदी? Shwetpatra: Will Mamata get another chance in West Bengal? - Shwetpatra AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के रण में पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह की सियासी हवा चल रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने उन्हीं के किले में घुस कर देश की अहम सियासी पार्टीयां लगातार हमलावर हैं. यहां की राजनीति परखने के लिए आजतक पहुंच गया है पश्चिम बंगाल की धरती पर. क्योंकि जितनी भीषण लड़ाई उत्तर प्रदेश के लिए होती दिख रही है, उतनी ही तेज जंग पश्चिम बंगाल के लिए भी हो रही है. इस सब के बीच पश्चिम बंगाल की जनता क्या सोच रही, किस नेता से जनता को शिकायत है और किस से हैं उम्मीदें, देखिए श्वेता सिंह के साथ श्वेतपत्र.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
झोपड़ी में रहा हूं, शौच के लिए बाहर जाता था: संबित पात्राबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के चुनाव प्रचार के तरीक़ों की ख़ूब चर्चा हुई है.
Read more »
वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट के भगवान की शरण में जाना चाहता है यह पाकिस्तानी बल्लेबाजएक जानकारी के अनुसार इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने ऐसी इच्छा जाहिर की है कि इस टूर्नामेंट में जाने से पहले वह सचिन से मिलकर बात करना चाहते हैं.
Read more »
दंगल: चुनाव में ताली के लिए नेता क्यों दे रहे 'गाली'? Dangal: Politicians controversial remarks for votes? - Dangal AajTakआज दंगल की टीम पहुंच गई है लखनऊ. इस हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं, तो मुकाबले में समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा और कांग्रेस से प्रमोद कृष्णम की दावेदारी है. जिस लखनऊ सीट को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना बनाया था वहां से बीजेपी 1991 से हारी नहीं लेकिन इस बार क्या होगा? हम लखनऊ के मिजाज को टटोलेंगे लेकिन चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं की मिजाज कैसा बिगड़ा हुआ है, इस पर भी आज बहस होगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजस्थान की एक चुनावी रैली में बदले भारत की बात करते हुए पूछ गए कि क्या हमने एटम बम दिवाली के लिए रखे हैं, तो पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि क्या पाकिस्तान के भी बम ईद के लिए रखे हैं.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
रोहित शेखर हत्याकांड: क्या CCTV फुटेज ने खोल दिए पत्नी अपूर्वा के सारे 'राज'?– News18 हिंदीदिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मर्डर मिस्ट्री से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर के मर्डर मिस्ट्री में शामिल मुख्य किरदार की पहचान कर ली गई है. रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा को ही दिल्ली पुलिस कातिल मान कर चल रही है. दिल्ली पुलिस की लगातार पूछताछ और दबाव के बाद आखिरकार अपूर्वा ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है?
Read more »
