LIVE: धुले लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 3 बजे तक 41.31 फीसदी मतदान

United States News News

LIVE: धुले लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 3 बजे तक 41.31 फीसदी मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

धुले लोकसभा सीट पर कुल 28 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4

महाराष्ट्र की धुले लोकसभा सीट पर चौथे चरण के दौरान आज यानी 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस सीट पर कुल 28 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी ने एक बार फिर मौजूूदा सांसद डॉक्टर सुभाष भामरे को टिकट देकर मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की तरह से कुणाल रोहिदास पाटिल चुनौती पेश कर रहे हैं.

- महाराष्ट्र में 12 बजे तक 16.47 फीसदी वोटिंग Estimated voter turnout till 12 pm for the 4th phase of #LokSabhaElections2019 is 23.48%. Voting is underway in 72 constituencies, across 9 states. pic.twitter.com/ggh8gmSKpq - महाराष्ट्र में 9 बजे तक 6.82 फीसदी वोटिंग हुई है. इस सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा. लेकिन 1996 के बाद से यहां कभी कांग्रेस जीती है तो कभी बीजेपी. फिलहाल पिछले दो बार यानी 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी जीत दर्ज कर रही है. 2014 लोकसभा चुनाव में यहां से डॉक्टर सुभाष भामरे चुनाव जीतकर आए थे और 2009 में प्रताप नारायणराव सोनावने यहां से जीते थे. अगर 2019 में भी बीजेपी यहां से जीत दर्ज करने में सफल होती है तो यह हैट्रिक होगी.यदि धुले लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डाली जाए तो 1957 में यहां सबसे पहला चुनाव हुआ था. यहां भारतीय जनसंघ के उत्तमराव लक्षण पाटिल जीतकर आए थे. लेकिन 1962 के चुनाव में यहां कांग्रेस ने ऐसी बाजी पलटी कि कोई दूसरा दल 35 साल तक सत्ता हासिल नहीं कर पाया. यहां चुडामन आनंदा पाटिल 1962 से 1971 तक लगातार तीन बार चुनाव जीते. इसके बाद 1977 में विजय नवल पाटिल यहां सत्ता में आए. उनके बाद 1980 में रेशमा मोतीराम भोये यहां से पहली बार कांग्रेस की टिकट पर जीतकर आई. उन्होंने 1984 और 1989 में दो चुनाव लगातार जीतकर हैट्रिक बनाई. उनके बाद 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां बापू हरी चौरे जीते.धुले लोकसभा सीट पर 1996 का साल कांग्रेस के लिए खराब रहा. यहां बीजेपी की टिकट से साहेबराव सुकराम बगुल जीतकर लोकसभा पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस के 35 साल लगातार जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. लेकिन इसके अगले ही साल कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी बदला और डी. एस अहिरे को टिकट दिया. उन्होंने बीजेपी को पटखनी देते हुए 1998 के उपचुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाई. यह जीत कांग्रेस को पची भी नहीं होगी कि 1999 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पासा पलट दिया और रामदास रूपला गावित चुनाव जीत गए. हालांकि, 2004 में बापू हरी चौरे यहां कांग्रेस की टिकट पर जीते और कांग्रेस की वापसी कराई. गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मात देते हुए बीजेपी के प्रताप नारायणराव सोनावने यहां से जीते. उनके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में सुभाष भामरे यहां से जीतकर आए.बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खड़से पर घोटाले के आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धुलिया में कमान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन को दे रखी थी. पहले तो उन्हें इस इलाके में कमजोर समझा जा रहा था, लेकिन धुलिया में बीजेपी महानगरपालिका पर भाजपा को उन्होंने एकतरफा सफलता दिलाई. इससे लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धुलिया सीट से बीजेपी की एक बार फिर से जीत की आस बढ़ गई है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारLIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »

LIVE एटा लोकसभा सीटः सुबह 11 बजे तक 23.00 फीसदी मतदानLIVE एटा लोकसभा सीटः सुबह 11 बजे तक 23.00 फीसदी मतदानएटा संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया और समाजवादी पार्टी के देवेंद्र सिंह यादव के बीच है. इस सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. कांग्रेस ने यूपी में 3 क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रखा है.
Read more »

LIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLok sabha election 2019 असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में गुवाहाटी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद बिजॉय चक्रबर्ती का ट‍िकट काटकर क्वीन झा को ट‍िकट द‍िया है. क्वीन झा का मुकाबला कांग्रेस की 'ब्यूटी क्वीन' कही जा रही बोबीता शर्मा से हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस से मनोज शर्मा मैदान में हैं.
Read more »

LIVE मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 1 बजे 39% वोटिंगLIVE मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 1 बजे 39% वोटिंग2009 और 2014 के चुनाव में मलप्पुरम सीट पर आईयूएमएल के चर्चित नेता ई. अहमद चुने गए. पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद ने 2014 में 1,94,000 वोट से जीत हासिल की. 2017 में उनका निधन हो गया. लिहाजा इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
Read more »

LIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोल‍िंग बूथ पर न‍िकला सांपLIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोल‍िंग बूथ पर न‍िकला सांपकेरल में कन्नूर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने के. सुधाकरण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीके पद्मनाभन चुनाव लड़ रहे हैं. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)की तरफ से माकपा ने अपनी मौजूदा सांसद पीके श्रीमती टीचर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

LIVE खगड़िया लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 37.74 फीसदी मतदानLIVE खगड़िया लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 37.74 फीसदी मतदानब‍िहार की खगड़‍िया लोकसभा सीट पर 20  प्रत्याश‍ियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. ब‍िहार की खगड़‍िया लोकसभा सीट पर इस बार महागठबंधन में शाम‍िल व‍िकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी और लोक जन शक्ति पार्टी  के चौधरी महबूब अली कैसर के बीच कांटे का मुकाबला है. मुकेश साहनी बॉलीवुड के फेमस सेट ड‍िजाइनर हैं और न‍िषादों की राजनीत‍ि में इनका बड़ा दखल है.
Read more »

LIVE सुपौल लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 38.66 फीसदी मतदानLIVE सुपौल लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 38.66 फीसदी मतदानब‍िहार की सुपौल सीट पर 20 प्रत्याश‍ियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. ब‍िहार की सुपौल लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और जेडीयू  के बीच कांटे का मुकाबला है. कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीत रंजन फ‍िर से सुपौल में चुनावी मैदान में उतरी हैं तो वहीं जेडीयू से द‍िलेश्वर कमैत फ‍िर से एक बार उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं. इस बार यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी गठबंधनों के बीच में है.
Read more »

जांजगीर-चांपा सीट पर वोटिंग, 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंजांजगीर-चांपा सीट पर वोटिंग, 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंछत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 64.67  फीसदी वोट‍िंग परसेंटेंज रहा. इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. फिलहाल यहां से बीजेपी की कमला पटले सांसद हैं. इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर गुहराम अजगल्ले को मौका दिया है. इस बार जांजगीर-चांपा सीट से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Read more »

पाटन लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक करीब 58 फीसदी वोटिंगपाटन लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक करीब 58 फीसदी वोटिंगपाटन में कांग्रेस ने जगदीश ठाकोर को टिकट दिया है तो वहीं बीजेपी ने भारत सिंह दाभी को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर एनसीपी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. एनसीपी ने कीर्तिभाई चौधरी को टिकट दिया है. राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण पाटन सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के लीलाधर वाघेला सांसद हैं.
Read more »

LIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परLIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:11