इस बार भी लखनऊ से बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उतारा है. वहीं कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को यहां से टिकट दिया है. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में देश की हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक लखनऊ लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है. 1991 में जब से यहांजीते, उसके बाद से लगातार बीजेपी ही जीतती आई है.
इस सीट पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां से इस बार भी बीजेपी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को उतारा है. कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को यहां से टिकट दिया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने यहां से बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को टिकट दिया है.पर करीब पांच लाख मुस्लिम मतदाता हैं. उन्हें साधने के लिए राजनाथ सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं. खासतौर पर शिया मुस्लिमों को. दूसरी ओर प्रमोद कृष्णम की भी मुस्लिमों में अच्छी पैठ बताई जाती है. यहां, ब्राह्मण और ठाकुर वोटर भी अच्छी संख्या में हैं. जिनका झुकाव बीजेपी की ओर माना जाता है. उत्तर प्रदेश में लखनऊ एक ऐसा शहर है, जहां मुस्लिम बनाम मुस्लिम में ही लड़ाई होती है. यहां मुस्लिमों के दो तबके शिया और सुन्नी अक्सर आमने-सामने रहते हैं. राजनीतिक लिहाज से शिया वोटर बीजेपी का परंपरागत वोटर माना जाता रहा है, जबकि सुन्नी बीजेपी के खिलाफ वोट करते रहे हैं. पूनम सिन्हा के पक्ष में यहां पर सपा-बसपा का जातीय गणित है. इस सीट से सात बार बीजेपी के प्रत्याशी ने चुनाव जीता हैं. वहीं पांच बार अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिनिधित्व किया था. लालजी टंडन भी इससे सांसद रह चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख, 72 हजार 749 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी. सपा तीसरे और बसपा चौथे नंबर पर थी. इस बार सपा-बसपा साथ चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन पिछली बार के मतों को देखें तो इस बार भी बीजेपी का पलड़ा भारी ही नजर आ रहा है. लोकसभा चुनावों में लखनऊ से गठबंधन की प्रत्याशी और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा पांचवें चरण में सबसे अमीर प्रत्याशियों है. उनके पास 193.54 करोड़ की कुल संपत्ति है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE हमीरपुर लोकसभा सीटः 3 बजे तक 47.25 फीसदी मतदानHamirpur Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चरण के लिए आज 29 अप्रैल सोमवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर फिर से दांव खेला है जिन्हें गठबंधन की तरफ से बीएसपी के दिलीप कुमार सिंह से चुनौती मिल रही है. कांग्रेस ने प्रीतम सिंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »
सोनिया गांधी के गढ़ में क्या है चुनावी हाल? Has any development taken place in Sonia's adopted village? - Lok Sabha Election 2019 AajTakउत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली सीट है. ये इलाका कांग्रेस का मजबूत दुर्ग माना जाता है. रायबरेली लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 16 बार लोकसभा आम चुनाव और दो बार लोकसभा उपचुनाव हुए हैं. इनमें से 15 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि एक बार भारतीय लोकदल और दो बार बीजेपी यहां से जीत चुकी है. रायबरेली से करीब 35 किलोमीटर दूर जहां पर सोनिया गांधी ने एक गांव को गोद लिया है. क्या बदलाव आए हैं इस गांव में जब से इस गोद लिया गया. तब से और अब में क्या फर्क आया है आइये जानते हैं इस गांव के लोगों से.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
अकाल तख्त को 'स्वर्ण मंदिर' नाम से है ऐतराज, कहा- मंदिर नहीं है-Navbharat TimesHaryana News: सिखों की सर्वोच्चा संस्था अकाल तख्त ने कहा है कि 'स्वर्ण मंदिर' या 'गोल्डन टेंपल' की जगह सचखंड श्री हरमंदिर साहब कहा जाए। नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साइन बोर्ड पर 'सुनहरी मंदिर' लिख दिया था।
Read more »
अमरावती लोकसभा सीट: 25 साल से जीत रही है शिवसेना– News18 हिंदीloksabha election: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अमरावती सीट से 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 15 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. शिवसेना ने इस बार भी मौजूदा सांसद अड़सुल आनंदराव को ही चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अरुण वानखेड़े को प्रत्याशी घोषित किया है.
Read more »
72 घंटे के बैन के बाद साध्वी का टैम्पल रन जारी, आज रहेंगी शिव की शरण में– News18 हिंदीभोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का टैम्पल रन जारी है. गुरुवार को आधा दर्जन मंदिरों के दर्शन करने के बाद आज वो फिर मंदिर जाने वाली हैं. आज उनका शिव मंदिर जाने का कार्यक्रम है. प्रज्ञा ठाकुर चुनाव आयोग की ओर से 3 दिन प्रचार के लिए बैन की गयी हैं.
Read more »
बाबा रामदेव ने सीताराम येचुरी के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, अन्य संतों का भी मिला साथ– News18 हिंदीयेचुरी ने आगे कहा था कि आरएसएस अपनी 'प्राइवेट आर्मी' बना रहा है, लेकिन गठबंधन पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देगा. इस मौके पर भोपाल से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह सामान्य लोकसभा चुनाव नहीं है बल्कि संविधान को बचाने की लड़ाई है. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने संविधान का तमाशा बनाकर रख दिया है.संविधान में बीजेपी का कोई विश्वास नहीं है. यह व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है.
Read more »
मोदी के मंत्री जयंत सिन्हा ने ग्लोबल टेररिस्ट को कहा, मौलाना मसूद अजहर जीझारखंड के हजारीबाग से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रोज नई-नई कृतिमान स्थापित कर रही है, मसूद अजहर का ग्लोबल आतंकवादी घोषित करवाने का श्रेय भी हमारी सरकार को जाता है. इस दौरान जयंत सिन्हा ने पुलवामा हमले के गुनहगार मसूद अजहर को मसूद अजहर जी कहकर संबोधित किया.
Read more »
Exclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश, इस बार का अंडर करंट BJP को बाहर करने वालासुपर एक्सक्लूसिल इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने पहली बार खुलकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धोखा दिया. कांग्रेस ने देश को धोखा दिया. हमें धोखा दिया. कांग्रेस ने ही नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ सीबीआई की जांच बैठाई. कांग्रेस ने ही डिंपल के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाई.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदानलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदान VotingRound5 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
