सोनिया गांधी के गढ़ RaeBareli में क्या है चुनावी हाल? देखिए ElectionExpress19, nehabatham03 के साथ पूरा कार्यक्रम:
नॉनस्टॉप 100: आपका प्यार, विरोधियों को करता बीमार- पीएम मोदीनॉनस्टॉप 100: आपका प्यार, विरोधियों को करता बीमार- पीएम मोदीइलेक्शन एक्सप्रेस: दिल्ली में प्रचार की असली जंगउत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली सीट है.
ये इलाका कांग्रेस का मजबूत दुर्ग माना जाता है. रायबरेली लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 16 बार लोकसभा आम चुनाव और दो बार लोकसभा उपचुनाव हुए हैं. इनमें से 15 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि एक बार भारतीय लोकदल और दो बार बीजेपी यहां से जीत चुकी है. रायबरेली से करीब 35 किलोमीटर दूर जहां पर सोनिया गांधी ने एक गांव को गोद लिया है. क्या बदलाव आए हैं इस गांव में जब से इस गोद लिया गया. तब से और अब में क्या फर्क आया है आइये जानते हैं इस गांव के लोगों से.आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
खबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakआजतक से इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के हर एक मुद्दे पर सीधी बात की. उन्होंने अपने सरकार के कामकाज से लेकर साध्वी प्रज्ञा, कश्मीर और यहां तक कि खुद को लेकर भी ढेरों बातें की है.इंटरव्यू में जो बेबाक मोदी दिखे, जो ब्रांड मोदी दिखा, चुनाव के बीच रैलियों में भी वही ब्रांड मोदी अब आगे रखा जाने लगा है. वैसे तो चुनाव पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम विपक्ष है, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि बीजेपी वोटरों को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि इस बार भी लहर वैसी ही है जैसी 2014 में थी.बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि चुनाव पार्टी नहीं बल्कि उनकी ओर से जनता लड़ रही है.इसीलिए सोशल मीडिया के नारे को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नारा बना दिया. जरा देखिए, उत्तर प्रदेश में कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से क्या नारे लगवाए?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं. विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
Indian General Election, 2019 : राजस्थान में चौथे चरण का मतदान कांग्रेस के लिए भी बड़ा सिरदर्दराजस्थान की 25 में से 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव (Indian General Election, 2019) के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. ये सीटें बीजेपी के लिए चुनौती हैं तो कांग्रेस के लिए भी किसी सिरदर्द से कम नही हैं. साल 2004 से यह एक ट्रेंड चला जा आर रहा है कि जिसने भी विधानसभा का चुनाव जीता है उसको लोकसभा चुनाव में सफलता मिली है. बीते साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में सरकार जरूर बनाने में कामयाब रही है, लेकिन बीजेपी ने पूरे राज्य में कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है. वह भी सत्ता विरोधी लहर का सामना करते हुए. दोनों ही पार्टियों के वोट शेयर में भी ज्यादा अंतर नहीं है.
Read more »
लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 New On 30th April - अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राहुल गांधी इस मामले मे 6 मई को एक हलफनामा दायर करेंगे।लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी और बिहार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बीच राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से 'चौकीदार चोर है' वाली टिप्पणी पर कोर्ट में माफी मांग ली है। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »