हाजीपुर लोकसभा सीट पर 57.79 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया LokSabhaElections2019
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर 6 मई को पांचवें चरण में वोट डाले गए. लोकसभा चुनाव के इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हुई. पांचवें चरण में कुल 60.29 फीसदी वोट पड़े, जबकि हाजीपुर लोकसभा सीट पर 57.
79 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अब 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. हाजीपुर लोकसभा सीट से दासाई चौधरी , उमेश दास , पशुपति कुमार पारस , शिवचंद्र रामब , कुमारी आशिकी , जिबास पासवान , बलेंद्र दास और राजगीर पासवान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं अरविंद पासवान, राज कुमार पासवान और शिवानी कांत बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं.चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. आज सभी 11 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.- पांचवें चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सोमवार को शाम पांच बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर 44.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.- इस चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर 34.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.- हाजीपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 20.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. Bihar: Visuals from polling booth number 46 to 49 in Hajipur. #LokSabhaElections2019 #Phase5 pic.twitter.com/nBCyd1WiAe — ANI May 6, 2019ये भी पढ़ें- रामविलास पासवान के गढ़ हाजीपुर में 1957 से अब तक कौन चेहरे रहे हैं सांसद सीट का समीकरणइस सीट पर अबतक 15 बार संसदीय चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस को 4 बार, कांग्रेस को 1 बार, जनता पार्टी को 2 बार, जनता दल को 4 बार, जेडीयू को 2 बार और लोक जनशक्ति पार्टी को 2 बार जीत मिली है. इस सीट पर बीजेपी और आरजेडी एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाई है. रामविलास पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने तबीयत का हवाला देते हुए राज्यसभा जाने का फैसला किया है.हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं. इनके नाम हैं-हाजीपुर, लालगंज, महुआ, राजा पाकर, राघोपुर और महनार. राघोपुर और लालगंज क्षेत्र ऐसा है जहां से लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का कब्जा रहा है. उनके बेटे तेजस्वी यादव यहीं से विधायक हैं. जीत का हिसाब देखें तो 2015 के विधानसभा चुनाव में 6 में से 3 सीटों पर आरजेडी और 1-1 सीट पर बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी ने जीत हासिल की है.बता दें कि 2019 के आम चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने देश की 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाने का फैसला लिया है. पांचवे चरण के लिए नोटिफिकेशन के लिए 10 अप्रैल और नामांकन के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की गई थी. 20 अप्रैल को स्क्रूटनी के बाद बाकी के छह चरणों समेत 6 मई के मतदान के नतीजे 23 मई को आएंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इटावा लोकसभा सीटः सपा के गढ़ में 54 फीसदी मतदान, 13 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंदइटावा लोकसभा सीट पर इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अशोक कुमार दोहरे इस बार पार्टी के टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस ने उन्हें इटावा से मैदान में उतारा तो बीजेपी ने जवाब में प्रदेश के चर्चित नेता डॉक्टर राम शंकर कठेरिया को टिकट दे दिया. समाजवादी पार्टी के टिकट पर कमलेश कुमार मैदान में हैं. 3 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
जालना लोकसभा सीट: BJP-शिवसेना में इस सीट को लेकर था विवाद– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की ओर से चार बार कि विजेता राव साहेब दानवे को ही फिर मैदान में उतारा गया है. जबकि कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने महेंद्र कचरु सोनवणे को टिकट दिया है.
Read more »
हाजीपुर लोकसभा सीट पर लालू यादव और रामविलास पासवान में छद्म चुनावी जंग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बिहार की हाजीपुर सीट पर राज्य की राजनीति के दो दिग्गजों (लालू यादव और रामविलास पासवान) के बीच छद्म चुनावी जंग चल रही है। इस सीट को जीतने के लिए पासवान ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
Read more »
LIVE: श्रीगंगानगर सीट पर मतदान शुरू, दांव पर बीजेपी के निहाचलंद की प्रतिष्ठाराजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी ने निहालचंद मेघवाल को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने भारत राम मेघवाल को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: जयपुर सीट पर मतदान शुरू, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारराजस्थान के वीआईपी जयपुर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है. इस सीट पर राम चरण बोहरा बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल से है.
Read more »
लखनऊ लोकसभा सीट पर इन दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है. इसी क्रम में देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक लखनऊ लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है.
Read more »
LIVE: Loksabha Election-होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंमध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर आज 6 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है. इस सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने उदय प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने एमपी चौधरी, कांग्रेस पार्टी ने शैलेंद्र दिवान चंद्रभान सिंह, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ने दिनेश कटारे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भवानी शंकर सैनी उर्फ मोनू सैनी, गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने राजेश कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: Loksabha Election-बैतूल पर वोटिंग शुरू, 9 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैदमध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. आज सुबह 7 बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं. वोटों की गिनती 23 मई को होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने दुर्गा दास डीडी उइके, कांग्रेस पार्टी ने रामू टेकम, बहुजन समाज पार्टी ने अशोख भालवी, बहुजन मुक्ति पार्टी ने पुष्पा मर्सकोले, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी ने पुष्पा शैलेंद्र पेनदम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बिसराम उइके को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: Loksabha Election-कौशाम्बी सीट पर वोटिंग शुरू, राजा भैया के उम्मीदवार पर सबकी नजरKaushambi Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए आज 6 मई सोमवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर को फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है तो उन्हें सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से सपा के इंद्रजीत सरोज चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से गिरीश पासी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं.
Read more »
LIVE: Loksabha Election-टीकमगढ़ सीट पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार की प्रतिष्ठा दांव परTikamgarh Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीसरी बार डॉ. वीरेंद्र कुमार पर भरोसा जताते हुए चुनावी रण में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस ने इस बार महिला पर भरोसा जताकर किरण अहिरवार पर दांव खेला है. समाजवादी पार्टी की ओर से आरडी प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
Loksabha Election LIVE: हाजीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, रामविलास ने अपनी सीट पर भाई को उताराबिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां पर पांचवें चरण में वोटिंग हो रही है. इस लोकसभा सीट से दासाई चौधरी (नेशनल कांग्रेस पार्टी), उमेश दास (बहुजन समाज पार्टी), पशुपति कुमार पारस (लोकजनशक्ति पार्टी), शिवचंद्र रामब (राष्ट्रीय जनता दल), कुमारी आशिकी (साथी और आपका फैसला पार्टी), जिबास पासवान (सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया), बलेंद्र दास (जय प्रकाया जनता दल) और राजगीर पासवान (बज्जिकांचल विकास पार्टी) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
