LIC का मुख्य काम लोगों से बीमा प्रीमियम (Insurance Premium) लेकर बदले में इंश्योरेंस और निवेश पर रिटर्न देना है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC यानी भारतीय जीवन बीमा निगम ने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. सालाना आधार पर कंपनी के कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ में करीब 30.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. पिछले साल समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट करीब 7,728 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 10,098 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंसाथ ही, कंपनी की नेट प्रीमियम आय भी बढ़ी है, Q2 में यह 1,26,930 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,20,326 करोड़ रुपये थी, यानी आय में करीब 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में LIC का लाभ करीब 8 फीसदी कम रहा.अब आइए जानते हैं कि LIC का बिजनेस कैसे चलता है और उसे कमाई कैसे होती है. LIC की स्थापना 1956 में हुई थी, जब सरकार ने 245 से ज्यादा प्राइवेट बीमा कंपनियों का विलय करके एक सरकारी बीमा संस्था बनाई. LIC का मुख्य काम लोगों से बीमा प्रीमियम लेकर बदले में इंश्योरेंस और निवेश पर रिटर्न देना है.LIC का बिजनेस तीन हिस्सों में बंटा है... 1. लाइफ इंश्योरेंस : यह LIC का मुख्य बिजनेस है. लोग LIC से बीमा पॉलिसी खरीदते हैं. जैसे जीवन बीमा, एंडोमेंट प्लान, टर्म प्लान, पेंशन प्लान और चाइल्ड पॉलिसी. हर महीने या सालाना प्रीमियम देने पर LIC पॉलिसी मैच्योर होने पर या मृत्यु की स्थिति में बीमा राशि देती है. इसी प्रीमियम से LIC की सबसे बड़ी आय होती है. Advertisement 2. निवेश : LIC अपने पास जमा करोड़ों ग्राहकों का पैसा सरकारी बॉन्ड, शेयर बाजार, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और कंपनियों में निवेश करती है. इन निवेशों पर मिलने वाला ब्याज, डिविडेंड और पूंजीगत लाभ LIC की दूसरी बड़ी कमाई है. LIC का निवेश पोर्टफोलियो 45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, ये रकम LIC ने देश की बड़ी कंपनियां जैसे Reliance, ITC, HDFC Bank, Infosys, TCS और SBI में निवेश किया है. 3. Loan और Service Income: LIC अपने पॉलिसीधारकों को पॉलिसी क अगेन्स लोन भी देती है. उस पर मिलने वाला ब्याज भी LIC की अतिरिक्त कमाई होती है. इसके अलावा LIC कुछ सेवाओं और फीस से भी आमदनी करती है. LIC का प्रॉफिट कैसे बनता है?LIC हर साल अपनी आय में से खर्च घटाकर जो बचता है, वही उसका मुनाफा होता है. यह मुनाफा सरकार और पॉलिसीधारकों में बांटा जाता है. इस बीच अक्सर लोगों के मन में ये भ्रम होता है कि LIC शेयर बाजार में निवेश करता है, तो क्या वह हमारे बीमा के पैसे लगाता है या म्यूचुअल फंड के? आइए समझते हैं. Advertisement LIC के पास दो बड़े फंड्स होते हैं... पॉलिसीधारकों का फंड- यह वो पैसा होता है, जो ग्राहक अपनी बीमा पॉलिसी के प्रीमियम के रूप में जमा करते हैं. LIC इस पैसे को सरकार द्वारा तय नियमों के तहत निवेश करता है. भारतीय बीमा नियामक के अनुसार LIC को अपने निवेश का एक तय हिस्सा अलग-अलग जगहों पर लगाना होता है. नियम के मुताबिक सरकारी बॉन्ड में 50 फीसदी से अधिक, कॉरपोरेट बॉन्ड में 15–20 फीसदी, शेयर बाजार में करीब 20–25 फीसदी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सोशल प्रोजेक्ट पर 5–10% निवेश किया जाता है. यानी LIC अपने निवेश का 20-25% हिस्सा ही शेयर बाजार में लगाता है, बाकी पैसों को सुरक्षित जगहों पर लगाया जाता है.LIC की एक अलग सहायक कंपनी LIC Mutual Fund है, यह कंपनी म्यूचुअल फंड स्कीम चलाती है. . लेकिन इसका पैसा निवेशकों से आता है, न कि बीमा पॉलिसीधारकों से. सवाल- क्या LIC बीमा का पैसा शेयर बाजार में लगाता है? जवाब- हां, लगभग 20–25% पैसा शेयरों में निवेश किया जाता है.सवाल- क्या म्यूचुअल फंड का पैसा LIC के पास जाता है?जवाब- नहीं, LIC Mutual Fund अलग संस्था है. Advertisement सवाल- क्या सरकार इस निवेश को रेगुलेट करती है? जवाब- हां, IRDAI और वित्त मंत्रालय इसकी निगरानी करते हैं. ---- समाप्त ----
LIC In Stock Market Insurance Premium Investment LIC Mutual Fund Difference IRDAI Rules LIC Portfolio LIC Shareholding Safe Investments India LIC Vs Mutual Fund Government Bonds LIC LIC Business Model LIC Income Sources How LIC Earns Money Insurance Premium Investment Returns Policy Loan Government Bonds LIC Profits Life Insurance Corporation Of India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कहानी आत्माओं के लिए बनाए गए घर की... जिसमें हैं 160 कमरे, 10,000 खिड़कियां!अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बना विनचेस्टर मिस्ट्री हाउस सिर्फ एक हवेली नहीं, बल्कि रहस्यों और कहानियों का अड्डा है. सीढ़ियां जो कहीं नहीं जातीं, दरवाजे जो अचानक दीवार से टकरा जाते हैं और सैकड़ों कमरों वाली इसकी भूलभुलैया जैसी बनावट इसे देश का सबसे मशहूर भूतिया घर बना देती है.
Read more »
टॉप-10 कंपनियों में 7 की वैल्यू ₹88,635 करोड़ कम हुई: एयरटेल का मार्केट कैप ₹30,506 करोड़ गिरा, LIC का बढ़क...Seven of India’s top 10 companies lost ₹88,635 crore in market value this week. Bharti Airtel fell by ₹30,506 crore and TCS by ₹23,680 crore, while LIC’s value rose ₹18,469 crore to ₹5.84 lakh crore. Sensex closed 95 points lower at 83,216.
Read more »
वजन घटाने के लिए 10,000 कदम चलना बेहतर व्यायाम, जानें 10K स्टेप्स से कितनी बर्न हो जाती है कैलोरीआजकल वजन नियंत्रण और स्वास्थ्य कारणों से पैदल चलना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. पैदल चलना कई लोगों का पसंदीदा व्यायाम है क्योंकि इसमें बहुत अधिक उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती. पैदल चलने वालों के लिए प्रतिदिन दस हजार कदम चलना आम बात है.
Read more »
ದೋಸೆ ಇಡ್ಲಿ ಹಿಟ್ಟಿನ ಮೂಲಕ ಶುರುವಾದ ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಬ್ರ್ಯಾಂಡ್! 10,000 ಕೋಟಿ ಮೌಲ್ಯದ ಬೃಹತ್ ಕಂಪನಿಯಾಗಿದ್ದು ಹೇಗೆ ?Mavalli Tiffin Rooms: ಇಡ್ಲಿ, ದೋಸೆ ಹಿಟ್ಟಿನಿಂದ ಆರಂಭವಾದ ಈ ಕಂಪನಿ ಇಂದು ಭಾರತದ ಅಡುಗೆ ಪರಂಪರೆಯನ್ನು ಜಗತ್ತಿನಾದ್ಯಂತ ಪ್ರಸಾರ ಮಾಡುತ್ತಿದೆ.
Read more »
फिजिक्सवाला, टेनेको, एमवी... अगले हफ्ते खुल रहे 10,000 करोड़ के IPO, जानिए GMP समेत सारी डिटेलआईपीओ में पैसे लगाने वालों के लिए अगले हफ्ता काफी बिजी रहने वाला है। इस दौरान पांच कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड की हैं। इनमें मेनबोर्ड में फिजिक्सवाला, Tenneco Clean Air India और Emmvee Photovoltaic Power शामिल हैं।
Read more »
4 दिन... ₹36000Cr की कमाई, बाजार में भूचाल के बीच LIC-SBI निवेशकों ने छाप डाले नोटReliance, TCS से Bharti Airtel जैसी कंपनियों को शेयर बाजार में बीते सप्ताह की गिरावट के बीच तगड़ा घाटा उठाना पड़ा, लेकिन इस बीच तीन कंपनियों के निवेशकों ने हजारों करोड़ छाप डाले.
Read more »
