फिजिक्सवाला, टेनेको, एमवी... अगले हफ्ते खुल रहे 10,000 करोड़ के IPO, जानिए GMP समेत सारी डिटेल

Physicswallah IPO News News

फिजिक्सवाला, टेनेको, एमवी... अगले हफ्ते खुल रहे 10,000 करोड़ के IPO, जानिए GMP समेत सारी डिटेल
Physicswallah IPO GMPPhysicswallah IPO DetailsEmmvee IPO Update
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

आईपीओ में पैसे लगाने वालों के लिए अगले हफ्ता काफी बिजी रहने वाला है। इस दौरान पांच कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड की हैं। इनमें मेनबोर्ड में फिजिक्सवाला, Tenneco Clean Air India और Emmvee Photovoltaic Power शामिल हैं।

नई दिल्ली: अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की धूम मची हुई है। 11 नवंबर से 14 नवंबर के बीच कुल पांच नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें से तीन बड़े IPO मेनबोर्ड पर आ रहे हैं, जबकि दो SME सेगमेंट में लिस्ट होंगे। इन सभी IPO के जरिए कंपनियां 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाने की उम्मीद कर रही हैं। ये कंपनियां एजुकेशन, क्लीन एनर्जी, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और फार्मा जैसे अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हैं। इनमें मेनबोर्ड में फिजिक्सवाला, Tenneco Clean Air India और Emmvee Photovoltaic Power शामिल हैं।फिजिक्सवालाएजुटेक की जानी-मानी कंपनी फिजिक्सवाला का आईपीओ 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह IPO 3,480 करोड़ रुपये का है। इसके लिए प्राइस बैंड 103 से 109 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह सब्सक्रिप्शन 13 नवंबर तक खुला रहेगा। इस IPO के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। यह IPO हाल के सालों में सबसे बड़े एडुटेक लिस्टिंग में से एक है। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, लर्निंग सेंटर का विस्तार करने और जरूरी अधिग्रहण के लिए करेगी। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी 5 रुपये यानी 4.

58% चल रहा है।IPO Calendar: अगले हफ्ते 5 आईपीओ की एंट्री, क्या Groww करेगा पैसा ग्रो? जानें कौन-कौन से इश्यू हैं लाइन में और कितना है जीएमपीटेनेको क्लीन एयर इंडियाअगले हफ्ते एक और बड़ा आईपीओ टेनेको क्लीन एयर इंडिया का है। यह कंपनी ग्लोबल ऑटोमोटिव सिस्टम लीडर Tenneco Inc. की सहायक कंपनी है। यह 3,600 करोड़ रुपये का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। यह IPO 12 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा। शेयर की कीमत 378 से 397 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। JM Financial इस IPO के लीड मैनेजर हैं और यह BSE और NSE पर लिस्ट होगा। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 97 रुपये यानी करीब 22% है।एमवी फोटोवॉल्टिंग पावररिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की कंपनी Emmvee Photovoltaic Power का 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 नवंबर को खुल रहा है। इसकी कीमत 206 से 217 रुपये प्रति शेयर के बीच रखी गई है। यह सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी भारत में तेजी से बढ़ते क्लीन एनर्जी सेक्टर का फायदा उठाना चाहती है। यह IPO 13 नवंबर को बंद होगा। इसका शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगा। JM Financial इसके भी लीड मैनेजर हैं और इसका जीएमपी 20 रुपये यानी करीब 9.21 फीसदी चल रहा है।ग्रो के आईपीओ पर टूटे निवेशक, 18 गुना सब्सक्रिप्शन लेकिन घट गया GMPमहामाया लाइफसाइंसेजस्पेशियलिटी फार्मास्युटिकल कंपनी महामाया लाइफसाइंसेज का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इस IPO से 70.44 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। Oneview Corporate इसके लीड मैनेजर हैं और यह शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशनटेक सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Workmates Core2Cloud Solution भी अगले हफ्ते SME लिस्टिंग के लिए तैयार है। इसका 69.84 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा। शेयर की कीमत 200 से 204 रुपये प्रति शेयर के बीच रहेगी। यह कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और डेटा मैनेजमेंट में माहिर है। Horizon Management इसके लीड मैनेजर हैं और शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।इसका जीएमपी 20 रुपये यानी 9.8% चल रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Physicswallah IPO GMP Physicswallah IPO Details Emmvee IPO Update Tenneco IPO News Mahamaya Lifesciences IPO अगले हफ्ते खुल रहे आईपीओ महामाया लाइफसाइंसेज आईपीओ फिजिक्सवाला आईपीओ टेनेको क्लीन एयर आईपीओ

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lenskart IPO: लिस्टिंग से पहले ही लेंसकार्ट का जीएमपी औंधे मुंह गिरा, 108 से 10 रुपये पर आया, क्या आईपीओ के बुरे दिन आए?Lenskart IPO: लिस्टिंग से पहले ही लेंसकार्ट का जीएमपी औंधे मुंह गिरा, 108 से 10 रुपये पर आया, क्या आईपीओ के बुरे दिन आए?Lenskart IPO GMP: लेंसकार्ट आईपीओ लिस्टिंग पर निवेशकों को निराश कर सकता है। इसके जीएमपी में जबरदस्त गिरावट आई है। इसकी लिस्टिंग अगले हफ्ते है।
Read more »

Groww IPO में निवेश का आखिरी दिन, GMP में आई जोरदार गिरावट; यहां जानें प्राइस बैंड से लेकर हर एक जानकारीGroww IPO में निवेश का आखिरी दिन, GMP में आई जोरदार गिरावट; यहां जानें प्राइस बैंड से लेकर हर एक जानकारीग्रो आईपीओ Groww IPO में निवेशक खास रुचि दिखा रहे हैं। निवेशक कई महीने से इस आईपीओ IPO News का इंतजार कर रहे थे। आज इस आईपीओ में निवेश करने का आखिरी दिन है। आखिरी दिन इसके जीएमपी Groww IPO GMP Today में में ताबड़तोड़ गिरावट देखी गई है। आइए इस आईपीओ के बारे में डिटेल में जानते...
Read more »

Hero Super Splendor को मात्र ₹10,000 में ला सकते हैं घर, यहां जानें फाइनैंस डिटेलHero Super Splendor को मात्र ₹10,000 में ला सकते हैं घर, यहां जानें फाइनैंस डिटेलहीरो सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकल खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आप मात्र 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इस शानदार बाइक को घर ला सकते हैं और बाकी के रुपयों पर लोन करा सकते हैं। आइए आपको इसकी फाइनैंस डिटेल बताते हैं।
Read more »

LensKart IPO में क्या वॉरेन बफेट जैसे दिग्गज निवेशक निवेश करते? 70 साल में नहीं किया ये काम; आप रह जाएंगे दंगLensKart IPO में क्या वॉरेन बफेट जैसे दिग्गज निवेशक निवेश करते? 70 साल में नहीं किया ये काम; आप रह जाएंगे दंगLensKart IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम गिरने से निवेशकों में चिंता है। यह आईपीओ 28.
Read more »

Groww IPO: ग्रे मार्केट में नहीं चल रहा ग्रो का जादू, GMP फुस्स; 10 नवंबर को होगा अलॉटमेंट; ऐसे कर सकते हैं चेकGroww IPO: ग्रे मार्केट में नहीं चल रहा ग्रो का जादू, GMP फुस्स; 10 नवंबर को होगा अलॉटमेंट; ऐसे कर सकते हैं चेकग्रो Groww IPO के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह कम हो रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम GMP में में कुछ खास उत्साह नहीं दिख रहा है, जिससे निवेशकों में चिंता है। 10 नवंबर को अलॉटमेंट होना है, जिसकी स्थिति निवेशक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Read more »

IPO News: शेयर बाजार में PhysicsWallah समेत अगले हफ्ते आ रहे 6 नए आईपीओ, इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादाIPO News: शेयर बाजार में PhysicsWallah समेत अगले हफ्ते आ रहे 6 नए आईपीओ, इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादाअगले हफ्ते शेयर बाजार में छह नए आईपीओ Upcoming IPO News Week खुलने जा रहे हैं, जिनमें चार मेनबोर्ड और दो एसएमई के हैं। एम्मवी फोटोवोल्टिक पावर, फिजिक्सवाला, टेनेको क्लीन एयर इंडिया और फुजियामा पावर सिस्टम्स मेनबोर्ड आईपीओ में शामिल हैं। एसएमई कैटेगरी में वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन और महामाया लाइफसाइंसेज के आईपीओ शामिल हैं। निवेशकों को इन आगामी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:16:58