Faridabad Explosive Case: डॉक्‍टरों का 'गैंग', देश दहलाने की साजिश में महिला वाला एंगल, कार में मिली AK-47 ...

Faridabad Explosive Case News

Faridabad Explosive Case: डॉक्‍टरों का 'गैंग', देश दहलाने की साजिश में महिला वाला एंगल, कार में मिली AK-47 ...
फरीदाबाद विस्फोटक मामलाExplosive MaterialsAK-47 Rifle
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

Faridabad Explosive Case: फरीदाबाद विस्‍फोटक बरामदगी मामले में हर पल नया मोड़ आ रहा है. अब इसमें एक महिला डॉक्‍टर जांच में दायरे में आ गई है. उसकी कार से AK-47 राइफल समेत अन्‍य हथ‍ियार और कारतूस बरामद किए गए हैं.

रिपोर्ट: अंशुल सिंह Faridabad Explosive Case : फरीदाबाद में 350 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद होने के मामले में जांच का दायरा और बढ़ गया है. अब इसमें महिला का एंगल भी सामने आया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस की पड़ताल में अब एक महिला डॉक्टर मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आई है.

पुलिस ने उसकी कार से AK-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं. यह मामला डॉक्टरों के एक कथित रैडिकल मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके तार कई राज्यों से जुड़े हैं. सूत्रों के अनुसार, हरियाणा नंबर की एक कार से पुलिस ने एक AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं. यह वाहन महिला डॉक्टर से जुड़ा हुआ पाया गया है. फिलहाल वह डॉक्टर जम्मू-कश्मीर में मौजूद है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इससे पहले जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनमें गिरफ्तार डॉक्‍टर मुजम्मिल से जुड़े लोकेशन भी शामिल थे. इन स्थानों से अमोनियम नाइट्रेट और अन्य ज्वलनशील पाउडर सहित बड़ी मात्रा में IED बनाने की सामग्री सूटकेसों में भरी हुई मिली थी. पुलिस का दावा है कि विस्फोटक की खेप करीब 15 दिन पहले डॉ. मुजम्मिल तक पहुंची थी. डॉक्‍टरों का गैंग इस पूरे मामले की शुरुआत सहारनपुर के डॉ. आदिल की गिरफ्तारी से हुई थी. उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि 2021–22 से डॉक्टरों का यह नेटवर्क कथित रूप से रैडिकलाइजेशन और आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था. पुलिस हैंडलर्स के रूप में हाशिम और बाद में श्रीनगर स्थित डॉ. ओमर के नाम सामने आए हैं. पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला डॉक्टर ने हथियार और विस्फोटक सामग्री की लॉजिस्टिक सपोर्ट दी या नहीं. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन उसके नाम या नियंत्रण में था या नहीं. उसके कॉल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन इस नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है. अन्य संदिग्ध भी रडार पर फरीदाबाद के धौज गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस एक स्थानीय इमाम से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं उसका किसी तरह का संपर्क इस मॉड्यूल से तो नहीं था. जांच एजेंसियों का मानना है कि दिल्ली के नजदीक होने और इलाके की अपेक्षाकृत सुनसान प्रकृति के कारण इन्हें सेफ-हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी काउंटर-टेरर सफलता बताया है. अधिकारियों का कहना है कि यह मामला दिखाता है कि कट्टरपंथ की प्रक्रिया कैसे समाज के उन पेशेवर वर्गों तक पहुंच सकती है, जो आम तौर पर जीवन बचाने से जुड़े होते हैं. जांच एजेंसियां नेटवर्क के और सदस्यों की तलाश में हैं, और संभावना है कि अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

फरीदाबाद विस्फोटक मामला Explosive Materials AK-47 Rifle Radical Module Woman Doctor Jammu Kashmir Police Terrorist Activities

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डॉक्टर के लॉकर में मिला AK-47 राइफल, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी चौंक गईडॉक्टर के लॉकर में मिला AK-47 राइफल, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी चौंक गईश्रीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद हुई. अदील पहले GMC अनंतनाग में तैनात थे. पुलिस ने थाना नौगाम में भारतीय बंदूक अधिनियम और UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Read more »

गोरखपुर में AK-47 और रेड गैंग की खूनी जंग! CM योगी के गढ़ में नए लड़कों को लगा गैंगस्टर बनने का चस्कागोरखपुर में AK-47 और रेड गैंग की खूनी जंग! CM योगी के गढ़ में नए लड़कों को लगा गैंगस्टर बनने का चस्काGang's Of Purvanchal: गोरखपुर में इन दिनों दो कुख्यात गिरोह यानि AK-47 गैंग और रेड गैंग के बीच वर्चस्व की खूनी जंग छिड़ी है. वर्चस्वके लिए शुरू हुई यह दुश्मनी अब सड़कों पर हिंसा में बदल चुकी है. मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में नए लड़कों को गैंगस्टर बनने का चस्का लग गया है, जो दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया और स्टाइलिश पहचान का सहारा ले रहे हैं.
Read more »

अनंतनाग में डॉक्टर के लॉकर में मिली एके-47; देखकर दंग रह गई जम्मू-कश्मीर पुलिस; कल सहारनपुर से हुआ था गिरफ्तारअनंतनाग में डॉक्टर के लॉकर में मिली एके-47; देखकर दंग रह गई जम्मू-कश्मीर पुलिस; कल सहारनपुर से हुआ था गिरफ्तारजम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की, जिससे वे दंग रह गए। डॉक्टर को कल सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डॉक्टर के पास AK-47 कैसे आई।
Read more »

सफेद कोट में काला कारनामा... अनंतनाग में डॉक्टर के पास मिली AK-47, मेडिकल कॉलेज में हड़कंपसफेद कोट में काला कारनामा... अनंतनाग में डॉक्टर के पास मिली AK-47, मेडिकल कॉलेज में हड़कंपJammu Kashmir Terror News: जम्मू कश्मीर में डॉक्टर के सफेद कोट पर शुक्रवार को उस समय काला दाग लग गया. जब एक डॉक्टर के लॉकर से पुलिस ने एके-47 राइफल बरामद की. इस घटना से कश्मीर में हड़कंप मचा है.
Read more »

J&K पुलिस का छापा, आतंकवादी कनेक्शन का शक, AK-47 और गोला-बारूद बरामदJ&K पुलिस का छापा, आतंकवादी कनेक्शन का शक, AK-47 और गोला-बारूद बरामदजम्मू और कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा, जिसमें 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद किए गए। डॉक्टर का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है, जिसमें कई राज्यों के कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।
Read more »

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से मिला 300 किलो RDX, AK-47 और कारतूत भी बरामदफरीदाबाद में डॉक्टर के घर से मिला 300 किलो RDX, AK-47 और कारतूत भी बरामदजम्मू कश्मीर से पकड़े गए डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर यह गिरफ्तारी की गई है, इसके बैक लॉकर से AK-47 बरामद की गई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:29