Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: लगभग पूरे देश में गर्मी और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बारिश को धता बताते हुए, लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे. समय समाप्त होने के घंटों के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो अंतिम मतदान प्रतिशत कुछ और बढ़ने की उम्मीद है.
यूपी-बिहार में बरकरार रही कम वोटिंग की परंपरा. उत्तर प्रदेश और बिहार, जो परंपरागत रूप से कम से मध्यम मतदान वाले राज्य रहे हैं, इन दोनों राज्यों में पहले चरण में क्रमशः 60.3% और 48.9% वोटिंग दर्ज की गई.
राजस्थान में भी राष्ट्रीय औसत 57.3% से कम मतदान हुआ, जबकि महाराष्ट्र में 61.2% मतदान हुआ. नागालैंड और मिजोरम , जहां आमतौर पर अधिक मतदान होता रहा है, वहां वोटरों में इस बार कुछ निराशा देखी गई. तमिलनाडु, जहां पहले चरण में सभी 39 सीटों के लिए मतदान हुआ, वहां 69.1% वोटिंग दर्ज की गई. हिंसाग्रस्त मणिपुर में दर्ज हुई 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग. मणिपुर , पुदुचेरी , मेघालय और असम में अच्छी वोटिंग हुई.. बारिश और आतंकी धमकियों के बावजूद उधमपुर में 67.9% मतदान हुआ.छत्तीसगढ़ के बस्तर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने वामपंथी उग्रवादियों की धमकियों को धता बताते हुए 67% मतदान किया. बस्तर के 56 गांवों में पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए थे. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुई करीब 64 फीसदी वोटिंग. पहले चरण के समाप्त होने के साथ, 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा के लिए मतदान पूरा हो गया है. इसके साथ ही सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गए हैं. विधानसभा चुनावों में सिक्किम में 68% और अरुणाचल में 66% मतदान हुआ. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताकिब पहले चरण में 63.5% वोटिंग दर्ज हुई. राहुल गांधी आज बिहार और यूपी में चुनावी जनसभाएं करेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में आज रैली करेंगे. वहीं यूपी में वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के पक्ष में पहली संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी आज असम का दौरा भी कर सकते हैं. प्रियंका गांधी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में केरल के दौरे पर रहेंगी. पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए सभी दलों के नेता आज से चुनावी अभियान में जुट जाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, जहां वह बेंगलुरु और चिक्कबल्लापुर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में भी आज पीएम मोदी की जनसभा होगी. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कल 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताकिब पहले चरण में 63.5% वोटिंग दर्ज हुई. नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल जैसे संवेदनशील राज्यों सहित देश के बाकी हिस्सों में चुनाव प्रक्रिया काफी हद तक सुचारू और शांतिपूर्ण रही. मणिपुर में छिटपुट हिंसा की सूचना मिली, फिर भी यहां 70.8% मतदान दर्ज किया गया. असम और आउटर मणिपुर की सीमांकित सीटों को छोड़कर, 2019 में इन सीटों पर कुल 66% मतदान हुआ था.
Lok Sabha Polls Voting First Phase Voting 19Th Aril Voting For Lok Sabha 2024 General Elections Parliamentary Elections PM Modi Rally Amit Shah Congress Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge BJP Vs Congress लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव मतदान पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान 2024 आम चुनाव संसदीय चुनाव पीएम मोदी रैली अमित शाह कांग्रेस राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे बीजेपी बनाम कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती: PMLok Sabha Election 2024: क्रांतिधर मेरठ से चुनावी शंखनाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया.
Read more »
PM Modi Purnea Rally Speech: जिसको किसी ने नहीं पूछा, हमने उसकी पूजा की, पूर्णिया में बोले पीएम मोदीLok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- एनडीए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'यह सवाल BJP का...' : चुनाव 'अमेठी या रायबरेली से लड़ेंगे' के सवाल पर बोले राहुल गांधीLok Sabha Elections 2024: चुनावी बॉण्ड सबसे बड़ी वसूली योजना : राहुल गांधी
Read more »
नागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलाRajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
Read more »
11 बजे तक कहां पर कितनी वोटिंग?Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। जिसमें 95.
Read more »
