Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। जिसमें 95.
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Live: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ज्यादा वोटिंग. नागपुर चौथे नंबर, राज्य की बड़ी हस्तियों ने डाला वोट, देखेंMaharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। जिसमें 95.
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Live: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ज्यादा वोटिंग... नागपुर चौथे नंबर, राज्य की बड़ी हस्तियों ने डाला वोट, देखेंMaharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। जिसमें 95.54 लाख पंजीकृत मतदाता 97 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटे हैं। यहां दो प्रमुख राज्य गठबंधनों-महायुति और महा विकास अघाड़ी और एनसीपी के बीच मुकाबला है। जिन पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक और नागपुर शामिल हैं। हालांकि, प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी ने भी कुछ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिससे कुछ सीटों पर यह त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। इन सीटों पर 48.28 लाख पुरुष, 47.26 लाख महिलाएं और 347 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।महाराष्ट्र में लोकसभा की पांच सीटों के वोटिंग जारी है। राज्य में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने वोट डालने के बाद लोगों से मतदान की अपील की है। सुबह 11 बजे तक राज्य में सर्वाधिक मतदान गढ़चिरौली में सामने आया। यहां पर 24.88% वोटिंग हुई दूसरे नंबर पर भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट रही। यहां पर 19.72 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद चंद्रपुर में 18.94% वोट पड़े। नागपुर में 17.53% और रामटेक 16.14% वोटिंग हुई है। नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लड़ रहे हैं। Bandra Gondia — 19.72%, Chandrapur —महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ नागपुर में वोट डाला। मतदान के बाद फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र का महोत्सव शुरू हो चुका है। अभी-अभी मैंने, मेरी पत्नी, मेरी मां और मेरे परिवार ने मतदान किया। मैं जनता से अपील करता हूं कि मतदान करें, लोकतंत्र को मज़बूत करें, लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी दर्ज़ करें।लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के टाउन हॅाल में परिवार समेत मतदान किया। गडकरी तीसरी बार नागपुर से चुनाव के मैदान में हैं। पहली बार वह 2014 में यहां से सांसद चुने गए थे। इन चुनावों में नितिन गडकरी ने पोस्टर नहीं छपवाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोगों से वोट मांगूंगा लेकिन पोस्टर नहीं लगवाऊंगा।महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी जीत का दावा किया है। गडकरी ने मतदान के बाद सभी वोटरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं बड़े अंतर से चुनाव जीतूंगा। पिछली बार 54 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार मुझे उम्मीद है कि मतदान 65 फीसद तक जाएगा। कांग्रेस ने नागपुर से नितिन गडकरी के सामने विकास ठाकरे को उतारा है। वे वर्तमान में विधायक है। पूर्व में नागपुर के मेयर रह चुके हैं।केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी ने कहा कि हमें मतदान करना चाहिए, यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। मैं 101% आश्वस्त हूं कि मैं अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा।महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आज मतदान करेंगे। वो सुबह 10.30 बजे नागपूर सिटी के धर्मपेठ में अपना वोट डालेंगे।महाराष्ट्र की 5 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के भाउजी दफ्तरी स्कूल में सुबह 7 बजे मतदान किया। मतदान करने के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। विकसित नागपुर के लिए मैं नागपुर की जनता से 100% मतदान करने का आग्रह करता हूं। देश के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है!नागपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया। वोटिंग के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।'गढ़चिरौली-चिमूर, महाराष्ट्र में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और नक्सल हिंसा से प्रभावित एक विशाल क्षेत्र है। कांग्रेस पार्टी ने नामदेव दासाराम किरसन को भाजपा के अशोक महादेव नेटे के खिलाफ मैदान में उतारा है। नेटे वर्तमान सांसद हैं जिन्होंने 2014 और 2019 में लगातार दो बार इसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता था। कांग्रेस के मारोतराव कोवासे ने 2009 के लोकसभा चुनावों में नेटे को हराया। लेकिन नेटे ने 1999 और 2004 में गढ़चिरौली सीट से दो बार राज्य विधानसभा चुनाव जीता था।महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन में 25 सीटों में से 23 पर जीत हासिल की। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा।25 वर्षों के बाद, कांग्रेस ने पूर्वी विदर्भ क्षेत्र के भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार, प्रशांत पड़ोले को मैदान में उतारा है। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद सुनील मेंढे को मैदान में उतारा है। पिछले 25 वर्षों में, कांग्रेस ने हमेशा गठबंधन सहयोगी की भूमिका निभाई, भंडारा-गोंदिया निर्वाचन क्षेत्र को शरद पवार के नेतृत्व वाली अविभाजित राकांपा के लिए छोड़ दिया, जिसमें वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल भंडारा-गोंदिया में कांग्रेस-राकांपा का चेहरा बन गए।निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए, निर्वाचन आयोग ने 10,652 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें से प्रत्येक में 21,527 मतपत्र यूनिट्स, 13,963 कंट्रोल यूनिट्स और 14,755 वीवीपीएटी मशीनें हैं। नागपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और विकास ठाकरे के बीच मुकाबला है, जो वर्तमान में नागपुर पश्चिम से विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में, नितिन गडकरी ने 55.7 प्रतिशत के बड़े वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले को 2,16,009 मतों के अंतर से हराया। गडकरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को 2,84,828 मतों के अंतर से हराया था।महाराष्ट्र के रामटेक में एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है, जहां शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव के पहले चरण में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा रामटेक एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ा जा रहा है। महा विकास अघाड़ी की घटक कांग्रेस ने रामटेक से श्यामकुमार दौलत बर्वे को मैदान में उतारा है। रामटेक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि बर्वे के नामांकन को अमान्य घोषित करने के साथ, उनके पति श्यामकुमार बर्वे कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए। अब, कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार राजू परवे के बीच मुकाबला शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए एक लिटमस टेस्ट बन गया है।2019 के लोकसभा चुनावों में, महाराष्ट्र की चंद्रपुर एकमात्र सीट थी, जो राज्य की कुल 48 सीटों में से कांग्रेस जीतने में सफल रही। लेकिन इस बार, लड़ाई उसके लिए आसान नहीं हो सकती है क्योंकि भाजपा इस निर्वाचन क्षेत्र को वापस जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और वहां से राज्य के एक मंत्री को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से सुरेश उर्फ बालू धनोरकर की पत्नी प्रतिभा धनोरकर मैदान में हैं, जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सुधीर मुनगंटीवार को मौका दिया है, जो राज्य में वन, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हैं।रिजल्ट्सभारत में मिलने वाली 7 बेस्ट एलिका किचन चिमनी, मात्र ₹5,990 रुपये से शुरूकैराना और रामपुर में वोटरों को रोका जा रहा, सपा का आरोप, मुस्लिम बहुल सीटों पर आखिर क्यों शुरू हो गया विवाद?दुबई में बाढ़ की वजह अबू धाबी में बना मंदिर... यूएई में बदले मौसम पर कौन फैला रहा सोशल मीडिया पर नफरत?चीन का बनाया परमाणु रिएक्टर, सैन्य अड्डा... ईरान के इस्फहान में ऐसा क्या जो इजरायल ने मचाई तबाही, मोसाद की नजरआईपीएल न्यूज़शामलीअप्रैल के पहले सप्ताह में निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, इन चार मेटल शेयरों में एसआईपी करें : संजीव भसीनपानी की हर गंदगी को छूमंतर कर देंगे ये बेस्ट Water Purifiers, स्टेनलेस स्टील की गुणवत्ता है इनकी प्रमुख खूबीटूरिस्ट डेस्टिनेशंस
Politics News In Hindi Latest Politics News Politics Headlines राजनीति Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha election 2024: आज तीसरी बार मध्य प्रदेश में दहाड़ेंगे PM मोदी, पिपरिया में करेंगे धुआंधार चुनावी प्रचारLok Sabha election 2024: पीएम मोदी दोपहर 11 बजे पिपरिया के पचमढ़ी रोड पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे....
Read more »
OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के दाम में भारी कटौती, 8000 रुपये की बड़ी बचत, इसमें है 50MP कैमराOnePlus 11 5G Price cut in india: वनप्लस 11 5जी स्मार्टफोन को 8000 रुपये तक की छूट पर लिया जा सकता है।
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पर टिप्पणी कर बुरा फंसे केसीआर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसचुनाव आयोग ने केसीआर को 18 अप्रैल सुबह 11 बजे तक अपनी टिप्पणी के संबंध में जवाब देने के लिए कहा है।
Read more »
Lok Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव आज, जानें कहां होगी वोटिंग, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैन...Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट पर लोकसभ चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी. कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी. जबकि, बस्तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 5 बते तक वोटिंग होगी.
Read more »
तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.55 प्रतिशत हुई वोटिंगतमिलनाडु में लोग सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटने लगे। मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 190 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
Read more »
Uttarakhand Voting Live: उत्तराखंड में वोटरों में जबर्दस्त उत्साह, सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंगउत्तराखंड में वोटिंग प्रक्रिया शुरू, नवविवाहित दुल्हन से लेकर फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तक, जानें किसने किया मतदान।
Read more »
