Uttarakhand Voting Live: उत्तराखंड में वोटरों में जबर्दस्त उत्साह, सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

Uttarakhand Voting News

Uttarakhand Voting Live: उत्तराखंड में वोटरों में जबर्दस्त उत्साह, सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग
Voters EnthusiasmElection CommissionCM Pushkar Singh Dhami
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड में वोटिंग प्रक्रिया शुरू, नवविवाहित दुल्हन से लेकर फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तक, जानें किसने किया मतदान।

देहरादून: उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया को शुरू करा दिया गया है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। उत्तराखंड में नई नवेली दुल्हन ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधम सिंह नगर की इस दुल्हन ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रदेश के सभी जिलों में वोटिंग को लेकर मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगी है। प्रदेश के 84 लाख 31 हजार 101 मतदाता 11,723 मतदान केंद्रों में उम्मीदवार के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, राज्यपाल लेफ्टनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।सुबह 11 बजे तक करीब 24.

83 फीसदी मतदानउत्तराखंड की 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक की वोटिंग में मतदाताओं का रुझान दिख रहा है। वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24.83 फीसदी वोटिंग हुई है।लोकसभा सीट का नामवोटिंग प्रतिशतअल्मोड़ा22.21गढ़वाल24.43टिहरी गढ़वाल23.23नैनीताल-उधमसिंह नगर26.46हरिद्वार26.47पिथौरागढ़ के तीन गांव में चुनाव बहिष्कारउत्तराखंड के पिथौरागढ़ के तीन गांवों में चुनाव का बहिष्कार किया गया है। स्थानीय लोगों ने रोड की समस्या को उठाते हुए वोट डालने से इनकार कर दिया। क्वारबन, जमतड़ी और कवियर में चुनाव बहिष्कार हुआ है। रोड निर्माण की समस्या को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी है।सुबह 9 बजे तक करीब 10 फीसदी मतदानउत्तराखंड की 5 सीटों पर 9 बजे तक की वोटिंग का आंकड़ा सामने आया है। वोटिंग को लेकर लोगों के उत्साह को इससे समझा जा सकता है। पिथौरागढ़ में सुबह 9 बजे तक 10.12 फीसदी वोटिंग का आंकड़ा सामने आया है। अल्मोड़ा में 11 फीसदी मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश में 10.54 फीसदी वोट पड़ा है।लोकसभा सीट का नामवोटिंग प्रतिशतअल्मोड़ा10.13गढ़वाल9.46टिहरी गढ़वाल10.23नैनीताल-उधमसिंह नगर9.83हरिद्वार12.49वाहनों पर रोक नहींउत्तराखंड में मतदान को लेकर वाहनों के परिचालन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। सार्वजनिक और निजी वाहन चलते रहेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के तहत वाहनों का प्रयोग मतदाताओं को ढोने के लिए नहीं किया जा सकेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामउत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में 293 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। वहीं, 809 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। अन्य बूथों पर राज्य पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई है। चुनाव की घोषणा के बाद से प्रदेश में अब तक 16.41 करोड़ का सामान जब्त किया गया है।मतदान के दौरान क्या करें:मतदान के लिए अपना वोटर कार्ड या वैकल्पिक दस्तावेज लेकर जाएं।अधिक सुविधा के लिए बीएलओ की ओर से दी गई वोटर स्लिप साथ रखें।लाइन में लगे बुजुर्ग, गर्भवती और दिव्यांग वोटरों को प्राथमिकता दें।किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन 1950 का इस्तेमाल कर सकते हैं।तय समय सीमा सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही मतदान के लिए जाएं।दोपहर में धूप से बचने को सुबह में मतदान करना सुविधाजनक होगा।मतदान के दौरान यह न करें:मतदान की गोपनीयता को बनाए रखें। वोटिंग को किसी भी रूप में जाहिर न करें।मतदान केंद्र में मोबाइल, कैमरे का प्रयोग न करें। वोटिंग केंद्र पर हथियार लेकर न जाएं।पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।पोलिंग बूथ के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। मतदान के बाद बेवजह बूथ परिसर में जमा न हों।ईवीएम का फोटो लेकर और नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है।पोलिंग बूथ पर चुनाव प्रचार न करें। चुनाव चिह्न का प्रदर्शन भी न करें। उर्वशी ने डाला वोटफिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी वोटिंग करने मुंबई से अपने गृहनगर कोटद्वार पहुंच गई हैं। गुरुवार को उन्होंने सिद्धबली मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया। वह कोटद्वार के सुखरो इंटर कॉलेज में बने बूथ पर वोट डालने पहुंची। अपना वोट डालने के बाद उर्वशी ने लोगों से चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Voters Enthusiasm Election Commission CM Pushkar Singh Dhami Film Actress Urvashi Rautela

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पर टिप्पणी कर बुरा फंसे केसीआर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसचुनाव आयोग ने केसीआर को 18 अप्रैल सुबह 11 बजे तक अपनी टिप्पणी के संबंध में जवाब देने के लिए कहा है।
Read more »

नागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलानागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलाRajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
Read more »

Lok Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव आज, जानें कहां होगी वोटिंग, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैन...Lok Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव आज, जानें कहां होगी वोटिंग, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैन...Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट पर लोकसभ चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी. कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी. जबकि, बस्तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 5 बते तक वोटिंग होगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:24