Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
rajasthan lok sabha election 2024 phase 1 live voting updates for dausa nagaur jhunjhunu jaipur along with 8 seats latest news Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Live: राजस्थान में आज 12 सीटों पर वोटिंग, यहां देखें पल-पल के लाइव अपडेट्स Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आखिरी प्रशिक्षण के बाद जिला मुख्यालयों से मतदान दल बृहस्पतिवार को अपने अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,15,541 हैं, जिनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिला एवं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनके साथ ही इन क्षेत्रों से 1,14,069 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 18-19 वर्ष उम्र के लगभग 7.99 लाख नव मतदाता पहली बार लोकसभा के लिए मतदान करने के पात्र होंगे। इन क्षेत्रों में कुल 2,51,250 दिव्यांग मतदाता हैं।राज्य की नागौर लोकसभा सीट पर जाट समाज के ही दो नेता आमने-सामने हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भाजपा की ज्योति मिर्धा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बेनीवाल का मुकाबला एक बार फिर ज्योति मिर्धा से होगा। ज्योति मिर्धा ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और बेनीवाल से हार गई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बेनीवाल ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है और ज्योति मिर्धा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति मिर्धा 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार और अपने चाचा हरेंद्र मिर्धा से हार गई थीं।राज्य की जिन 12 लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होना है उनमें से सीकर, चुरू एवं नागौर की सीट भी है जहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। कांग्रेस ने सीकर सीट गठबंधन सहयोगी माकपा के लिए छोड़ी है। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद सुमेधानंद सरस्वती उम्मीदवार हैं तो माकपा की ओर से पूर्व विधायक अमराराम मैदान में हैं। सीकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृहनगर है। सीकर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीट में से पांच कांग्रेस के पास हैं जबकि तीन पर भाजपा के विधायक हैं। अमराराम दांतारामगढ़ और धोद से विधायक रह चुके हैं। फलस्वरूप सीकर भाजपा के लिए कड़ी चुनौती वाली सीट बन गई है। इसी तरह चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को टिकट देने से इनकार कर दिया था। दो बार के सांसद कस्वां पैरालंपिक पदक विजेता भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चूरू पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का गृहनगर है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राठौड़ के कारण ही राहुल कस्वां को टिकट नहीं मिला। राहुल कस्वां उन मौजूदा सांसदों में से हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,15,541 हैं, जिनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिला एवं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनके साथ ही इन क्षेत्रों से 1,14,069 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 18-19 वर्ष उम्र के लगभग 7.99 लाख नव मतदाता पहली बार लोकसभा के लिए मतदान करने के पात्र होंगे। इन क्षेत्रों में कुल 2,51,250 दिव्यांग मतदाता हैं।पहले चरण के मतदान से जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएंगे उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व भूपेंद्र यादव शामिल हैं। मेघवाल लगातार चौथी बार बीकानेर से चुनावी समर में हैं तो यादव अलवर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और यह उनका पहला चुनाव है।राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर मतदान होगा और अधिकारियों के अनुसार इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन सीटों के लिए 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आखिरी प्रशिक्षण के बाद जिला मुख्यालयों से मतदान दल बृहस्पतिवार को अपने अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।क्या जेल में नहीं मिल रही सीएम केजरीवाल को इंसुलिन? दिल्ली LG विनय सक्सेना ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्टभारत में मिलने वाली 7 बेस्ट एलिका किचन चिमनी, मात्र ₹5,990 रुपये से शुरूलखनऊ के शिया वोटों की हर चुनाव में रहती है अहम भूमिका, ईरान से है खास कनेक्शन'इंडिया आउट' वाले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन रिहा, भ्रष्टाचार मामले में हुई थी 11 साल की सजापहले चरण की वोटिंग, जानिए- भाजपा-कांग्रेस कहां-कितनी मजबूत, तमिलनाडु और पश्चिमी यूपी में कमल क्या कर पाएगा कमालन्यूज़अप्रैल के पहले सप्ताह में निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, इन चार मेटल शेयरों में एसआईपी करें : संजीव भसीनआज का राशिफल 19 अप्रैल : तुला धनु और कुंभ राशि के लिए दिन है लाभकारी, वाशि योग का मिलेगा लाभ
राजस्थान लोकसभा चुनाव राजस्थान में पहले चरण का मतदान राजस्थान चुनाव लाइव न्यूज राजस्थान चुनाव लाइव अपडेट्स Rajasthan लोकसभा चुनाव 2024 Rajasthan Phase 1 Voting Rajasthan Lok Sabha Election Voting Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Rajasthan Election Polls
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Elections: पहले उम्मीदवार बदला, फिर चाचा शिवपाल की सिफारिश, बदायूं से आदित्य यादव का नंबर कैसे लगा?Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले हैं और आज शिवपाल यादव की सिफारिश पर सपा ने बदायूं सीट पर भी प्रत्याशी बदल दिया है।
Read more »
नागौर सीट पर कड़ा मुकाबला, इंडिया के हनुमान व भाजपा की ज्योति की प्रतिष्ठा दांव परहॉट सीट - प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट बनी नागौर- कांग्रेस ने आरएलपी से किया गठबंधन, नागौर सीट पर दिख रहा कड़ा मुकाबला
Read more »
Taal Thok Ke: कन्हैया को टिकट, क्या क़ीमत?Taal Thok Ke: दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट पर जहां मुकाबला दो पूर्वांचलियों के बीच है और ये कितना कड़ा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सिक्किम की सियासत: मतदाताओं के मौन ने बढ़ाईं राजनेताओं की धड़कनें; 32 विधानसभा सीटों की तस्वीर कैसी? जानिएसबसे ज्यादा रोचक मुकाबला नामची-सिंघीथांग सीट पर होगा। यहां सीएम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय पूर्व सीएम पवन चामलिंग को टक्कर दे रही हैं।
Read more »
सीकर में कॉमरेड Vs बाबा के बीच टक्कर, BJP के सुमेधानंद लगाएंगे जीत की हैट्रिक या लेफ्ट के अमराराम मारेंगे बाजी, पढ़ें सियासी समीकरणसीकर लोकसभा सीट इस बार चर्चा के केंद्र में है, यहां चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. इस सीट पर एक ओर हैं सीपीआई (एम) के कैंडिडेट कामरेड अमराराम और दूसरी ओर हैं बीजेपी के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती. दिलचस्प बात ये है कि दो बार से इसी सीट पर जीत हासिल कर चुके सुमेधानंद के लिए इस बार मुकाबला बेहद कठिन है. यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है.
Read more »
Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर,चूरू,दौसा के साथ इस सीट पर कड़ा मुकाबला...लोकसभा क्षेत्र में 5 विधायक BJP के फिर भी टक्कर कांटे कीLok Sabha Election 2024: बाड़मेर,चूरू,दौसा के साथ इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. जानिए ये सीट कौनसी है.
Read more »
