अरशद वारसी का 19 अप्रैल को 58वां बर्थडे है और इस मौके पर जानिए सर्किट बनने का किस्सा। अरशद ने बताया था कि 'मुन्ना भाई MBBS' में सर्किट का नाम खुजली रखा गया था। अरशद ने नाम के साथ कपड़े भी बदलवा दिए और कई सीन्स खुद इम्प्रोवाइज किए थे।
एक्टर अरशद वारसी फिल्मी की नगरी में लीड हीरो बनने आए थे। उन्होंने शुरुआत में कुछेक फिल्मों में लीड रोल भी किया, पर सफलता सपोर्टिंग किरदारों से ही मिली। साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' ने तो अरशद वारसी को स्टार बना दिया था। इसमें निभाए सर्किट के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया और रियल लाइफ में भी फैंस उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी के किरदार का नाम सर्किट नहीं, खुजली था?Arshad Warsi ने एक बार एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था। साथ ही बताया था कि क्यों और किस तरह उन्होंने किरदार के नाम से लेकर कपड़े तक बदलवाए। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने सर्किट के रोल के लिए खुद से काफी इम्प्रोवाइज किया था। कई बदलाव किए थे।Welcome 3: अरशद वारसी ने 'वेलकम 3' पर लगाई मुहर, अक्षय कुमार-संजय दत्त संग मचाएंगे धमाल, हो रही ग्रैंड प्लानिंगखुजली था सर्किट का नाम, अरशद ने बताया था क्यों हुआ बदलावप्रभु चावला को दिए पुराने इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा था, 'सर्किट का असली नाम खुजली था। उसके कपड़े और उसकी हरकतें बहुत अलग थीं। नाम सुनते ही आपको लगता है ये सिर्फ खुजाता रहेगा। उससे ज्यादा क्या ही करेगा। तो वो पूरा पैकेज खराब हो जाता है।' View this post on Instagram A post shared by Arshad Warsi अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग की इस तस्वीर को देख खफा हुईं अरशद वारसी की पत्नी, बोलीं- दिल टूट गयाअरशद वारसी ने कपड़े भी बदलवाए, कई सीन्स खुद किएतब अरशद वारसी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी से गुजारिश की कि वह किरदार का नाम बदल दें। साथ ही उसके कपड़े भी बदलें। उन्होंने बताया, 'मैंने जो यह पहली फिल्म की, उसमें मुझे काफी कुछ इम्प्रोवाइज करना पड़ा, क्योंकि उस समय राजू को मेरे सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में पता नहीं था। इसलिए मुझे बहुत कुछ सुधारना पड़ा। लगभग हर सीन.
..और कुछ सीन ऐसे हैं जहां सब कुछ मैंने ही किया था।''जॉली LLB 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, कोर्ट रूम में एक-दूसरे का भांडा फोड़ेंगे दोनोंअरशद वारसी ने पोर्न से कर डाली संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की तुलना, कह गए ऐसी बातअरशद वारसी ने शादी के 25 साल बाद करवाया रजिस्ट्रेशन, पत्नी मारिया संग कोर्ट में दोबारा रचाया ब्याह2003 में रिलीज हुई थी 'मुन्ना भाई MBBS', रही सुपरहिट'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त ने मुन्ना का लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और अरशद वारसी ने खूब इंजॉय किया था और एक-दूसरे को सपोर्ट किया। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी, और सुपरहिट रही थी।
Arshad Warsi Birthday अरशद वारसी की फिल्में Arshad Warsi Movies Munna Bhai Mbbs Unknown Facts Arshad Warsi Age अरशद वारसी की उम्र कितनी Entertainment News Arshad Warsi Rajkumar Hirani Munnna Bhai
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों के लिए क्या किया था?अर्जुन सेनगुप्ता ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' में बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा किन परिस्थितियों में दिया था।
Read more »
पूजा भट्ट के साथ 28 साल पहले शाहरुख खान ने यूं शूट किया था रोमंटिक सीन, दिल है कि वीडियो देखने से मानता नहींइस गाने में शाहरुख खान-पूजा भट्ट के रोमांस ने जीत लिया था फैंस का दिल
Read more »
ईरान ने इजरायल पर हमला किया, कारण जानेंईरान ने इजरायल पर हमला किया है, जिसका कारण इस्राइल ने उनके कॉन्सुलेट पर बम गिराया था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई, जिसमें दो ईरानी जनरल भी शामिल थे।
Read more »
चमकीला के लिए एआर रहमान ने उस एक्टर का दिया था नाम, जिसने करियर में सिर्फ दी एक हिटअमर सिंह चमकीला के लिए एआर रहमान ने दिया था इस एक्टर का नाम
Read more »
बृजभूषण की याचिका पर 26 अप्रैल को आएगा फैसला, कैसरगंज से टिकट ना मिलने पर बोले- होइए वही जो राम रचि राखादो दिन पहले ही बीजेपी ने देवरिया ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया था। लेकिन कैसरगंज सीट को लेकर अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।
Read more »
लारा दत्ता की 24 साल पुरानी अनदेखी फोटो वायरल, जब इस सवाल का जवाब देकर एक्ट्रेस ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताबइस सवाल का जवाब देकर लारा दत्ता ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब
Read more »
