तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.55 प्रतिशत हुई वोटिंग

2024 Lok Sabha Elections News

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.55 प्रतिशत हुई वोटिंग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 68%

तमिलनाडु में लोग सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटने लगे। मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 190 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

तमिलनाडु में 2024 के आम चुनाव के लिए सभी 39 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतदान हो रहा है और सुबह नौ बजे तक 12.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उनकी पत्नी दुर्गा स्टालिन ने यहां एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। रजनीकांत समेत अन्य प्रमुख हस्तियों ने सुबह-सुबह मतदान किया।राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ई.

के. पलानीस्वामी ने अपने गृह जिले सलेम में एक मतदान केंद्र में वोट डाला।.प्राधिकारियों ने लोगों को बूथ के भीतर स्मार्टफोन/मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं और अधिकारियों के बीच बहस हुई।श्रीपेरुम्बुदूर के समीप 1,000 से अधिक मतदाताओं वाले परंदूर गांव में लोग सुबह साढ़े नौ बजे तक भी मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। परंदूर समेत कुछ गांवों के निवासी अपने क्षेत्र में एक हवाई अड्डा परियोजना का विरोध कर रहे हैं।तमिलनाडु में लोग सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटने लगे। मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 190 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। उधर, तिरुवल्लूर में कट्टुपल्ली जैसे कुछ मतदान केंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा।.श्रीपेरुम्बुदूर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तम्बाराम के समीप एक मतदान केंद्र तथा कुछ अन्य मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में तकनीकी खामी के कारण मतदान में करीब एक घंटे की देरी हुई।अधिकारियों ने बताया कि वे तकनीकी खामी को दूर करने पर काम कर रहे हैं।कतारों में खड़े कई मतदाताओं ने कहा कि वे कड़ी धूप के कारण सुबह ही मतदान करना चाहते हैं। राज्य में कुल 3,23,233 मतदान कर्मियों और 1.3 लाख पुलिस कर्मियों को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है।राज्य में 68,321 मतदान केंद्रों पर करीब 6.23 लाख मतदाता 950 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।.तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के दयानिधि मारन , ए राजा और कनिमोई , भारतीय जनता पार्टी के के. अन्नामलई , एल मुरुगन और तमिलिसाई सौंदरराजन , पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम , कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम , अन्नाद्रमुक के जे. जयवर्धन और अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम प्रमुख टीटीवी दीनाकरन शामिल हैं।.राजनीतिक रूप से प्रतिद्वंद्वी तमिलिसाई सौंदरराजन और प्रेमलता विजयकांत के बीच यहां सालिग्रामम में एक मतदान केंद्र में मुलाकात हुई और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाई।पड़ोसी पुडुचेरी में भी मतदान जारी है जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Odisha Assembly Election Schedule: ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर कितने चरण में मतदान, कब आएंगे नतीजे? यहां पढ़ें पूरा शेड्यूलOdisha Assembly Election 2024: ओडिशा में विधानसभा के लिए 4 चरणों में मतदान किया जाएगा। नतीजे 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही जारी किए जाएंगे।
Read more »

अलवर लोकसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से मतदानअलवर लोकसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से मतदानअलवर लोकसभा चुनाव के लिए कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अलवर जिले की लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। अलवर जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 27...
Read more »

Bastar Lok Sabha Election 2024 Live: नक्सल प्रभावित बस्तर में सुबह से वोटिंग, पहले चरण के लिए कड़ी सुरक्षाBastar Lok Sabha Election 2024 Live: नक्सल प्रभावित बस्तर में सुबह से वोटिंग, पहले चरण के लिए कड़ी सुरक्षाबस्तर लोकसभा चुनाव 2024: नक्सल-प्रभावित क्षेत्र में मतदान के लिए दोपहर तक की चुनौती, पहले चरण के लिए तंग सुरक्षा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:15:25