UP Weather: अगले 5 दिनों के लिए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि लोग सावधानी बरतें और जितना हो सके तेज धूप में कम निकलने की कोशिश करें.
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: यूपी वालों के लिए आने वाले 5 दिन बेहद भारी रहने वाले हैं. दरअसल इन पांच दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाएगा. यही नहीं रात में भी लोगों को कोई सुकून ना मिलने का पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र जारी किया है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आने वाले 5 से 6 दिनों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा. यानी रात में भी लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी. बात करें तापमान कि तो पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सभी जिलों से सबसे अधिक है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश रिकॉर्ड हुई है. घर से न निकलें… लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले 5 दिनों के लिए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि लोग सावधानी बरतें और जितना हो सके तेज धूप में कम निकलने की कोशिश करें. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में जो तेज हवाएं चल रही है वो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेंगी. आज ऐसा रहेगा तापमान लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. नोएडा और गाजियाबाद का मौसम आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है
Up Mausam Alert Lucknow News Lucknow News In Hindi Lucknow Latest मौसम समाचार लखनऊ न्यूज़ उत्तर प्रदेश न्यूज़ लखनऊ समाचार हिंदी में लखनऊ ताजा खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: चुनावी माहौल के बीच मौसम ने भी दिखाया असर, तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने की आशंकामौसम विभाग ने कई शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया।
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR में अब गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेटWeather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने देशवासियों को राहत पहुंचाने वाली खबर की जानकारी दी है...
Read more »
आईएमडी अलर्ट : मौसम विभाग का येलो, रेड और ऑरेंज अलर्ट क्या है? कब जारी करता है IMD ऐसी चेतावनीरेड अलर्ट (red alert) यह अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम के कारण नुकसान होने के संकेत होते हैं.
Read more »
इन राज्यों में बढ़ा गर्मी का कहर, लू से बचने के लिए करें ये काम, घरेलु नुस्खे दिखाएंगे असरदिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी होने की संभावना जताई जा रही है.
Read more »
UP Weather Forecast : बारिश के बाद यूपी में भीषण गर्मी बरपाने वाली है कहर, लू भी चलेगी, जानिए IMD का अपडेटअगले हफ्ते यानी 22 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला जाएगा, जिससे झुलसा देने वाली गर्मी का कहर यूपी वालों पर टूटेगा.
Read more »
