Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इलेक्टोरल बांड को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा है कि 'उनकी पार्टियों को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भी चंदा मिला है. क्या वह भी जबरन वसूली है? राहुल गांधी को लोगों को बताना चाहिए.
नई दिल्ली: देश में इलेक्टोरल बांड को लेकर घमासान मचा हुआ है. विपक्ष लगातार सरकार पर इसे लेकर सवाल खड़ा कर रहा है. वहीं अब विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है.
अमित शाह ने विपक्ष से सवाल किया कि क्या विपक्षी दल भी इलेक्टोरल बांड के माध्यम से प्राप्त चंदे को ‘जबरन वसूली’ कहेंगे. बता दें कि राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में इलेक्टोरल बांड को ‘दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना’ कहा था. लोकसभा चुनाव के बीच इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के आरोप का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा ‘उनकी पार्टियों को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भी चंदा मिला है. क्या वह भी जबरन वसूली है? राहुल गांधी को लोगों को बताना चाहिए. और सांसदों की संख्या के अनुपात में उन्हें जो चंदा मिला है, वह हमें मिलने वाले चंदे से भी ज्यादा है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है. इसलिए वे भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. वे सफल नहीं होंगे.’ पढ़ें- कहर बरपाएगा मौसम! पंजाब-हरियाणा में अगले 24 घंटे भारी, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, जानें अपने राज्यों का IMD अपडेट सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड पर सुनाया था यह फैसला मालूम हो कि 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड योजना को इस आधार पर रद्द कर दिया कि यह नागरिकों के सूचना के अधिकार का उल्लंघन करता है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह योजना असंवैधानिक और मनमानी है और इससे राजनीतिक दलों और दानदाताओं के बीच बदले की व्यवस्था हो सकती है. ‘किसी की हिम्मत नहीं कि…’ इसके अलावा अमित शाह ने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर जम्मू-कश्मीर में उथल-पुथल की भविष्यवाणी करने के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर शुक्रवार शाम को निशाना साधते हुए कहा कि अब किसी के पास केंद्र शासित प्रदेश में पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है. अमित शाह ने कहा कि मुफ्ती और ‘राहुल बाबा’ जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने पर खून-खराबे की भविष्यवाणी करते थे. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार अमित शाह ने आगे कहा ‘राहुल बाबा, पांच साल बीत चुके हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है. खून-खराबे की बात तो छोड़िए, किसी की भी वहां पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है.’
Electoral Bonds Scheme News Amit Shah Rahul Gandhi Lok Sabha Election Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Election News Lok Sabha Election Latest News Mehbooba Mufti Jammu And Kashmir Article 370 Amit Shah's Road Show In Udaipur
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra: 'सरकार में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे', राहुल गांधी का एलानRahul Gandhi announcement Farmer loans waived after comes to power Agneepath scheme Maharashtra: राहुल गांधी का ऐलान- सरकार में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे
Read more »
PM के इंटरव्यू पर राहुल का वार, बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजनाकांग्रेस नेता ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में जरूरी बात है. इसमें नाम और तारीखें हैं. जब आप नाम और तारीख को देखेंगे आप को पता लगेगा. जब इन लोगों ने इलेक्टोरल बॉन्ड दिया है उसके एकदम बाद उनको या तो कॉन्ट्रैक्ट मिला या फिर CBI की जांच हटाई गई.
Read more »
इतिहास के पन्नों से: राहुल की एक जिद और पिघल गईं मां सोनिया… मनमोहन कहानीइतिहास के पन्नों से: राहुल गांधी किसी भी कीमत पर सोनिया को पीएम बनते नहीं देखना चाहते थे। उन्होंने सोनिया को सोचने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम तक दे दिया था।
Read more »
चुनावी बांड मामले पर अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- 'मान लीजिए आपने भी की वसूली 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने चुनावी बांड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
Read more »
