Lok Sabha Election 2019: बंगाल में सर्वाधिक 76 फीसद मतदान, बिहार और महाराष्ट्र में कम पड़े वोट LokSabhaElections2019 4thPhase
। देश में जारी आम चुनाव-2019 में मतदान के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों पर सोमवार को औसत करीब 64 फीसद वोट पड़े। इनमें जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट भी शामिल है जहां तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। सोमवार को यहां दूसरे चरण का मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच सर्वाधिक 76 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ। जबकि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में कम मतदान हुआ। बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में कई जगह ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी मिलीं।सोमवार को जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 56 सीटों पर 2014 के चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चरण के मतदान के बाद महाराष्ट्र और ओडिशा में चुनाव संपन्न हो गए हैं।इस चुनाव में संवेदनशील बन चुके पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में भी हिंसा हुई। कई जगह भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ी। बर्धमान पूर्व लोकसभा क्षेत्र के बाराबनी में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की कार तोड़ दी। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान अधिकारियों से बहस करने की वजह से बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी वीएल कांथा राव ने बताया कि मॉक पोलिंग के दौरान ईवीएम मशीनों में खराबी आने की वजह से 207 बूथों पर ईवीएम को बदला गया था। वोटिंग शुरू होने के बाद भी 106 बूथों पर ईवीएम बदली गईं। महाराष्ट्र में भी कुछ बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में खराबी की शिकायतें मिलीं। उत्तर प्रदेश में कन्नौज सीट के विधूना क्षेत्र में ईवीएम में खराबी की वजह से एक घंटे मतदान प्रभावित हुआ। बिहार में मुंगेर के तीन मतदान केंद्रों, दरभंगा के दो मतदान केंद्रों और बेगुसराय के तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान में देरी हुई। इसी तरह, ओडिशा में 60 बूथों पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान में विलंब हुआ। ईवीएम में खराबी दूर होने के बाद ही यहां मतदान फिर शुरू हो सका।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कन्नौज में कई ईवीएम में खराबी और पाटी कार्यकर्ताओं को वोट देने से रोकने का आरोप लगाया। इस सीट से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश की, जिस पर पुलिस के साथ उनका संघर्ष हुआ। भाजपा नेता सुरेश अवस्थी व छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मुकेश अंबानी, सचिन तेंडुलकर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, रेखा, उर्मिला मातोंडकर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, विद्या बालन, इमरान हाश्मी, कंगना रनौत, वरण धवन, संजय दत्त, मान्यता, परेश रावल, अनुपम खेर, आशा भोंसले, जावेद अख्तर, अनिल अंबानी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, स्मृति ईरानी व राज ठाकरे समेत कई कारोबारियों, नेताओं व अभिनेताओं ने सपरिवार मतदान किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री व उप्र की धौरहरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद की बहन का टिकट कोई और व्यक्ति डाल गया। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की। चुनाव अधिकारी के मुताबिक एक चुनाव कर्मचारी की गलती से वोट डल गया। वह वोट रद्द कर उन्हें वोटिंग का मौका दिया जाएगा।राजस्थान 13 66.
4380 किमी साइकल चलाकर पहुंचे जयपुर के कॉर्डियोलॉजिस्ट जीएल शर्मा टोंक जिले के सोडा गांव में वोट डालने के लिए 80 किमी साइकल चलाकर गए। वह अच्छी सेहत व वोटिंग के लिए जागरूकता लाना चाहते हैं। वह चार घंटे में अपने सोडा गांव पहुंचे। डॉ. शर्मा जयपुर में अस्पताल चलाते हैं।महाराष्ट्र के नंदूरबार में भाजपा समर्थक स्टीकर लगे एक कुत्ते व उसके मालिक को हिरासत में ले लिया गया। एकनाथ मोतीराम चौधरी मतदान के दिन शहर में कुत्ते को साथ लेकर भाजपा का प्रचार कर रहे थे। बाद में पुलिस ने कुत्ते को नगर निगम को सौंप दिया।महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपरी गांव में 108 साल की विठाबाई पाटिल ने मतदान किया। अपने गांव का विकास कर सकने वाले अच्छे प्रत्याशी को उन्होंने वोट दिया।-शेष 168 सीटों पर बाकी तीन चरणों-6, 12, 19 मई को वोटिंग होगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019: बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 11 बजे तक 34.87 फीसद मतदानLIVE | इस चरण में उत्तर बंगाल के तीन जिलों में पांच लोकसभा सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बालुरघाट, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए मतदान हो रहा है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase3
Read more »
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान मतदाता की मौत, कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में थे भिड़े17 वें लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल से दुखद खबर आ रही है। यहां के मुर्शिदाबाद जिले के बलिग्राम
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के मुरादाबाद में 64.11%, रामपुर में 60%, संभल में 61.80%, फिरोजाबाद में 58.80%, मैनपुरी में 57.80%, बदायू में 57.50%, आंवला में 59.18%, बरेली में 61.49%, पीलीभीत मेलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - बीजेपी ने चंडीगढ़ और पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। सनी देओल गुरदासपुर से, सोम प्रकाश होशियारपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगीलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - शिवमोग्गा, कर्नाटक: आंशिक रूप से लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपती मतदान के लिए एंबुलेंस से मतदान केंद्र आए।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - मेरे खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें अदालत ने अपना फैसला सुनाया। निर्णय का सार यह है कि यह एक राजनीति से प्रेरित मामला था और इस मामले में कोई सबूत नहीं है। मैं राहुल गांधी के कानूनी ज्ञानलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
चौथे चरण का चक्रव्यूह साधने बंगाल में होंगे मोदी, यूपी में प्रियंकाचौथे चरण का चक्रव्यूह साधने बंगाल में होंगे मोदी, यूपी में रहेंगे प्रियंका-राहुल LokSabhaElections2019 लाइव ब्लॉग:
Read more »
बीरभूम में बोले पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल के विकास में 'दीदी' स्पीड ब्रेकर
Read more »
बंगाल: आसनसोल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की तोड़ी कारभाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार को तोड़ा गया है. इसके लिए बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी पर आरोप लगाया है. पुलिस ने लाठीचार्ज करके दोनों पार्टियों के समर्थकों वहां से भगाया. हिंसा में कईयों के जख्मी होने की खबर है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग रोक दी गई है.
Read more »
बंगाल: आसनसोल में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, बाबुल सुप्रियो की कार पर पथराव– News18 हिंदीइस हमले में बाबुल सुप्रियो को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उन्होंने टीएमसी पर हमला करने का आरोप लगाया है. आसनसोल सीट पर बाबुल सुप्रियो के सामने टीएमसी ने मुनमुन सेन को उतारा है.
Read more »
बंगाल में हिंसा के बीच 76% मतदान, चौथे फेज में कुल 64% वोटिंग– News18 हिंदीचुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई की घटना भी सामने आई है.
Read more »
