Kashmir Weather: बर्फबारी ने बदली घाटी की तस्वीर, मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

Jammu Kashmir News News

Kashmir Weather: बर्फबारी ने बदली घाटी की तस्वीर, मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो
Kashmir Weather
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

Kashmir Weather | Kashmir Weather News | Jammu Kashmir News in Hindi | Kashmir Weather Update | Kashmir Weather Today | Kashmir Snowfall Video | Kashmir Valley Snowfall |

" Kashmir Weather : कश्मीर में सर्दियों के सबसे कठोर 40 दिन, जिन्हें चिल्ला-ए-कलां कहा जाता है, की शुरुआत हो चुकी है. इस बार चिल्ला-ए-कलां का आगाज बर्फबारी के साथ हुआ है, जिससे पूरी कश्मीर घाटी की तस्वीर बदल गई है.

लंबे समय से बर्फबारी के इंतजार में बैठे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बर्फ और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है.Advertisment Wonderland Gulmarg ☃️ on 22 Dec 2025. pic.twitter.com/AhnCC7c7Oe — Kashmir Weather December 22, 2025 बता दें कि सोनमर्ग, गुलमर्ग, नीलग्राथ, गुरेज घाटी, तुलैल और बांदीपुरा जैसे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है. सोनमर्ग और गुलमर्ग में करीब दो इंच तक बर्फ गिर चुकी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है. लेह में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जो ग्लेशियर और जल स्रोतों के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है. बर्फबारी के कारण जनजीवन हुआ प्रभावित बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित भी हुआ है. बालटाल, मीनामार्ग और जोजिला में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है. पीर की गली में बर्फ जमने से मुगल रोड पर यातायात रोकना पड़ा है. गुरेज-बांदीपुरा सड़क भी फिसलन के कारण बंद है. मौसम विभाग की मानें तो चिल्ला-ए-कलां 21 दिसंबर से शुरू हो गई है जो 31 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान तापमान काफी नीचे चला जाता है और कश्मीर पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक जाता है. फारसी भाषा में चिल्ला-ए-कलां का अर्थ कड़ाके की ठंड होता है. इसके बाद 20 दिनों की चिल्लई खुर्द यानी हल्की ठंड का दौर आएगा. कश्मीर में बर्फबारी बेहद जरूरी बर्फबारी कश्मीर के लिए बेहद जरूरी है. यह न केवल विंटर टूरिज्म की जान है, बल्कि बागवानी, सेब और केसर की खेती, जल स्रोतों और ग्लेशियरों की सेहत के लिए भी अहम है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो महीनों में कश्मीर में औसत से करीब 33 प्रतिशत कम बारिश और बर्फबारी हुई है. बांदीपुरा में यह कमी 71 प्रतिशत तक रही है. पिछले दो सालों से कम बर्फबारी चिंता का कारण बनी हुई थी. अब चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत के साथ लोगों को उम्मीद है कि इस बार बर्फबारी घाटी पर मेहरबान होगी और कश्मीर में अच्छे दिन लौटेंगे. यह भी पढ़ें- Weather Update: अगले 36-48 घंटे तक कई राज्यों में कोहरा, बूंदाबांदी और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, यहां जानिए देशभर के मौसम का हाल"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Kashmir Weather

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

फतेहपुर और डूंगरपुर सबसे ठंडे, तापमान 5.4 डिग्री: बाड़मेर में पारा 34 डिग्री पहुंचा, जानिए- अगले हफ्ते कैसा...फतेहपुर और डूंगरपुर सबसे ठंडे, तापमान 5.4 डिग्री: बाड़मेर में पारा 34 डिग्री पहुंचा, जानिए- अगले हफ्ते कैसा...Weather updates for Barmer, Jalore, Jodhpur, and Bikaner in Rajasthan.
Read more »

Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां शुरूKashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां शुरूKashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां शुरू हो गया है. घाटी में कड़ाके की ठंड, भारी हिमपात की आशंका और पर्यटन में रौनक देखने को मिल रही है.
Read more »

Bengal Winter Update: মরসুমের শীতলতম দিন! ঘন কুয়াশা আর ক্রমহ্রাসমান উষ্ণতা-আবহে ঠকঠক করে কাঁপতে-কাঁপতেই কি বড়দিন?Bengal Winter Update: মরসুমের শীতলতম দিন! ঘন কুয়াশা আর ক্রমহ্রাসমান উষ্ণতা-আবহে ঠকঠক করে কাঁপতে-কাঁপতেই কি বড়দিন?coldest day of season todays low temperature Bengal Winter Update Bengal Weather Update Christmas Weather Update coldest sunday dense fog decreasing temperature coldest kolkata
Read more »

MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...India Weather, Imd Weather, Cold Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, सोनमर्ग-गुलमर्ग में मौसम बदला, लेह-श्रीनगर हाईवे बंद, देखें तस्वीरेंकश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, सोनमर्ग-गुलमर्ग में मौसम बदला, लेह-श्रीनगर हाईवे बंद, देखें तस्वीरेंKashmir Weather Snowfall : कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ गया। श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:56:31