Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां शुरू

Jammu Kashmir News In Hindi News

Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां शुरू
Jammu KashmirKashmir Weather NewsKashmir Weather
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां शुरू हो गया है. घाटी में कड़ाके की ठंड, भारी हिमपात की आशंका और पर्यटन में रौनक देखने को मिल रही है.

" Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही सर्दियों का सबसे कठोर दौर चिल्ला-ए-कलां शुरू हो गया है. रविवार रात से घाटी के कई ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई, जिससे हर तरफ सफेद चादर बिछ गई है.

बारामूला घाटी, सिंथन टॉप, रजदान पास, साधना टॉप, जोजिला, सोनमर्ग और द्रास जैसे इलाकों में भारी हिमपात दर्ज किया गया है.Advertisment Fresh snowfall in Gulmarg. 2 inches accumulated. Snowfall continues. pic.twitter.com/bH6B72CVeG — Kashmir Weather December 21, 2025 क्या होता है चिल्ला-ए-कलां? 20 दिसंबर से शुरू हुआ चिल्ला-ए-कलां कुल 40 दिनों तक चलेगा और 30 जनवरी तक रहेगा. इसे कश्मीर की सर्दियों का सबसे ठंडा और कठिन समय माना जाता है. इस दौरान तापमान कई जगहों पर शून्य से नीचे चला जाता है. नदियां, झीलें और जलस्रोत तक जमने लगते हैं. ठिठुरन इतनी बढ़ जाती है कि आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. #WATCH | Jammu and Kashmir | Sonamarg turns into a white wonderland as it witnesses a fresh spell of snow. pic.twitter.com/VVbOf8yyw4 — ANI December 21, 2025 IMD का भारी बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक घाटी में भारी बर्फबारी की संभावना है. ऐसे में सड़क यातायात, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. प्रशासन ने बर्फ हटाने वाली मशीनें तैनात कर दी हैं और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है. लोगों ने भी लकड़ी, कोयला और गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर ली है. #GULMARG in #Baramulla district receives fresh light snowfall. #Kashmir #winter@tourismgoi @JandKTourism @diprjkWatch 👇 Video, Report by #KNS Aqib Khan pic.twitter.com/G5bhJyVNI5 — KNS December 21, 2025 टूरिज्म इंडस्ट्री में खुशी का माहौल हालांकि, बर्फबारी से टूरिज्म इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है. लंबे समय से बर्फ का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. होटल, हाउसबोट और टूर ऑपरेटर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. Live visuals from GT,Road snow ❄️ Sunday, 21 December 2025 pic.twitter.com/GApCAxNJb9 — MUSSE GAREEB December 21, 2025 आपको बता दें कि कश्मीर में ठंड के अलग-अलग चरण होते हैं. सबसे पहले चिल्ला-ए-कलां आता है, इसके बाद 20 दिनों का चिल्ला-ए-खुर्द होता है, जिसमें ठंड कम लेकिन असरदार रहती है. अंत में 10 दिनों का चिल्ला-ए-बच्चा आता है, जिसमें ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है. फिलहाल घाटी में ठंड का असली इम्तिहान शुरू हो चुका है. यह भी पढ़ें- जम्मू में हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकनिक से लौट रही स्कूल बस पलटी, 35 से ज्यादा छात्र घायल"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Jammu Kashmir Kashmir Weather News Kashmir Weather Kashmir Weather Update Kashmir Weather Update News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-UP, बिहार, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का यलो अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तापमान -4°C; दिल्ली में 150...MP-UP, बिहार, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का यलो अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तापमान -4°C; दिल्ली में 150...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

Gorakhpur Weather Today: घने कोहरे से राहत के आसार नहीं, शीत दिवस की संभावनाGorakhpur Weather Today: घने कोहरे से राहत के आसार नहीं, शीत दिवस की संभावनाGorakhpur Weather Update: गोरखपुर में शुक्रवार को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। घना कोहरा छाया रहा जिससे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने शीत दिवस की घोषणा की। अधिकतम तापमान 15.
Read more »

Haridwar Weather Today: तापमान में छह डिग्री की गिरावट, कोहरे और ठंड की बढ़ी रफ्तारHaridwar Weather Today: तापमान में छह डिग्री की गिरावट, कोहरे और ठंड की बढ़ी रफ्तारHaridwar Weather Forecast हरिद्वार में आज तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई...
Read more »

यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

Uttarakhand Weather Today: कोहरे के आगोश में रहे उत्तराखंड के मैदान, पहाड़ों में चटख धूपUttarakhand Weather Today: कोहरे के आगोश में रहे उत्तराखंड के मैदान, पहाड़ों में चटख धूपUttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में आज मैदानों में कोहरा छाया रहा जबकि पहाड़ों में चटख धूप खिली रही। मैदानी इलाकों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पहाड़ों में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई...
Read more »

Varanasi Weather Today: शिमला से भी ठंडा रहा बनारस, जनजीवन अस्त-व्यस्तVaranasi Weather Today: शिमला से भी ठंडा रहा बनारस, जनजीवन अस्त-व्यस्तAaj Ka Mausam: वाराणसी में कोहरे की सघन परत के कारण लगातार तीसरे दिन धूप नहीं निकली, जिससे तापमान सामान्य से 6.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:47:35