ICC Chairman Election!: आईसीसी चेयरमैन चुनाव के लिए मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल का विकल्प नहीं चुना है. ऐसे में अब सभी की निगाहें जय शाह पर हैं, जो नए चेयरमैन बन सकते हैं.
ICC Chairman Election: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है. जिससे खेल की वैश्विक संचालन संस्था में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
शाह इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं यह 27 अगस्त तक स्पष्ट हो जाएगा, जो चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के वकील बार्कले ने अब तक 4 साल पूरे कर लिए हैं.आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने बोर्ड को पुष्टि की है कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए खड़े नहीं होंगे और नवंबर के अंत में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे. बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. उन्हें 2022 में फिर से इस पद पर चुना गया.’आईसीसी चेयरमैन के लिए ये हैं नियम आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 वोट होते हैं और अब विजेता के लिए नौ मत का साधारण बहुमत आवश्यक है. इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए निवर्तमान के पास दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था. आईसीसी ने कहा, ‘मौजूदा निदेशकों को अब 27 अगस्त 2024 तक अगले अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रस्तुत करना होगा और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हैं तो चुनाव होगा और नए चेयरमैन का कार्यकाल एक दिसंबर 2024 से शुरू होगा.’Advertisementक्यों हैं जय शाह के ICC चेयरमैन बनने की उम्मीदशाह को आईसीसी के बोर्ड में सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माना जाता है. वह वर्तमान में आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख हैं.वोटिंग करने वाले 16 सदस्यों में से अधिकांश के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं. वर्तमान में बीसीसीआई सचिव के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल बचा है जिसके बाद उन्हें अक्टूबर 2025 से तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा.उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुमोदित बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई पदाधिकारी तीन साल की कूलिंग ऑफ अवधि से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है. कुल मिलाकर कोई व्यक्ति कुल 18 वर्षों तक पद पर रह सकता है – राज्य संघ में नौ और बीसीसीआई में नौ वर्ष.क्या सबसे कम उम्र के चेयरमैन बनेंगे शाह?यदि शाह अपने सचिव पद का एक वर्ष शेष रहते हुए आईसीसी में जाने का निर्णय लेते हैं तो उनके पास बीसीसीआई में चार वर्ष शेष रह जाएंगे. वह 35 वर्ष की आयु में आईसीसी के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन हो सकते हैं.जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है.Advertisement
जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन आईसीसी जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल Jay Shah Icc Chairman Icc Chairman Icc New Chairman Jay Shah New Icc Chairman Jay Shah Acc Chairman Next Icc Chairman Jay Shah Bcci Chairman Acc Chairman Jay Shah Step Down As Acc Chairman Icc Chairman Barclay Acc Chairman Jay Shah Jay Shah Acc Chairman 2024 New Icc Chairman Pak Media On Jay Shah Icc Chairman Jay Shah Acc Chairman For 3Rd Time Pak Media Crying Jay Shah New Icc Chairman Jay Shah Icc Chairman News Icc Chairman Jay Shah
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
15 अगस्त से पहले दें ये जानकारी और पाएं मोटा इनाम, जानें पूरा मामला15 अगस्त 2024 के जश्न से पहले इन आतंकियों के बारे में जानकारी देने वालों को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. जो भी इन लोगों के बारे में सूचना देगा उसे मोटा इनाम दिया जाएगा.| दिल्ली एनसीआर
Read more »
FASTag Misuse: घर पर फरमा रहे थे आराम और फास्टैग से कट गए पैसे, लुधियाना के शख्स का दावा; जानें पूरा मामलाFASTag Misuse: घर पर फरमा रहे थे आराम और फास्टैग से कट गए पैसे, लुधियाना के शख्स का दावा; जानें पूरा मामला
Read more »
"मैं कौन होता हूं यह बताने वाला..." जय शाह ने हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने को लेकर कही बड़ी बातJay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बातचीत में अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच रखने को लेकर बाचचीत की है.
Read more »
ICC के नए चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह, मौजूदा अध्यक्ष ने लिया बड़ा फैसलाICC चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि यह एक ऐसा पद है जो क्रिकेट दुनिया के सबसे अहम फैसले लेता है. इस पद के लिए भारत के जय शाह (Jay Shah)
Read more »
...तो जय शाह बनेंगे आईसीसी चेयरमैन? अब तक ये भारतीय बन चुके हैं क्रिकेट के बॉस, देखें लिस्टJay Shah ICC chairman News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावनाएं मजबूत होती जा रही हैं. हाल ही में आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं करने की घोषणा की है, जिससे यह पद खाली हो गया है.
Read more »
ICC Chairman Election: जय शाह हो सकते हैं अगले आईसीसी चेयरमैन, अटकलें तेज, रास्ता हुआ साफबीसीसीआई के सचिव जय शाह अगले आईसीसी चेयरमैन हो सकते हैं. मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने अपने कार्यकाल खत्म होने के बाद पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. उन्होंने खुद को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से अलग कर लिया
Read more »
