बीसीसीआई के सचिव जय शाह अगले आईसीसी चेयरमैन हो सकते हैं. मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने अपने कार्यकाल खत्म होने के बाद पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. उन्होंने खुद को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से अलग कर लिया
दुबई. बीसीसीआई से सचिव जय शाह अगले आईसीसी चेयरमैन हो सकते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है. उन्होंने खुद को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से अलग कर लिया.
इसके बाद खेल की वैश्विक संचालन संस्था में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. शाह इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं यह 27 अगस्त तक स्पष्ट हो जाएगा जो चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है. न्यूजीलैंड के वकील बार्कले ने अब तक चार साल पूरे कर लिए हैं. आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने बोर्ड को पुष्टि की है कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए खड़े नहीं होंगे. नवंबर के अंत में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे. बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 2022 में फिर से इस पद पर चुना गया.’’ आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 वोट होते हैं और अब विजेता के लिए नौ मत का साधारण बहुमत आवश्यक है. इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए निवर्तमान के पास दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था. आईसीसी ने कहा, ‘‘मौजूदा निदेशकों को अब 27 अगस्त 2024 तक अगले अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रस्तुत करना होगा. यदि एक से अधिक उम्मीदवार हैं तो चुनाव होगा और नए चेयरमैन का कार्यकाल एक दिसंबर 2024 से शुरू होगा.’’ शाह को आईसीसी के बोर्ड में सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माना जाता है. वह वर्तमान में आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख हैं. वोटिंग करने वाले 16 सदस्यों में से अधिकांश के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं. वर्तमान में बीसीसीआई सचिव के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल बचा है जिसके बाद उन्हें अक्टूबर 2025 से तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा. उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुमोदित बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई पदाधिकारी तीन साल की कूलिंग ऑफ अवधि से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है. कुल मिलाकर कोई व्यक्ति कुल 18 वर्षों तक पद पर रह सकता है – राज्य संघ में नौ और बीसीसीआई में नौ वर्ष. यदि शाह अपने सचिव पद का एक वर्ष शेष रहते हुए आईसीसी में जाने का निर्णय लेते हैं तो उनके पास बीसीसीआई में चार वर्ष शेष रह जाएंगे. वह 35 वर्ष की आयु में आईसीसी के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन हो सकते हैं. जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है.
Jay Shah ICC International Cricket Council Greg Barclay
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शुवेंदु अधिकारी का अचानक दिल्ली दौरा, कर सकते हैं अमित शाह से मुलाकातशुवेंदु अधिकारी का अचानक दिल्ली दौरा, कर सकते हैं अमित शाह से मुलाकात
Read more »
Team India: 'रोहित अगले दो साल खेल सकते हैं', हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान; कोहली के खेलने को लेकर कही ये बातहरभजन का मानना है कि कोहली अपनी फिटनेस के कारण अगले पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं, जबकि रोहित अगले साल तक आराम से खेलने जारी रख सकते हैं।
Read more »
Jharkhand: भाजपा में आ सकते हैं चंपई सोरेन समेत कई झामुमो विधायक, अमित शाह से मुलाकात के बाद होगी घोषणाझारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित पार्टी के कुछ विधायक जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा हो सकती है।
Read more »
ICC: आईसीसी अध्यक्ष बार्कले तीसरे कार्यकाल के लिए राजी नहीं, क्या बीसीसीआई सचिव जय शाह होंगे अगले चेयरमैन?आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के वकील बार्कले ने अब तक चार साल पूरे कर लिए हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 वोट होते हैं और अब विजेता के लिए नौ मत का साधारण बहुमत की आवश्यक है।
Read more »
ICC के नए चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह, मौजूदा अध्यक्ष ने लिया बड़ा फैसलाICC चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि यह एक ऐसा पद है जो क्रिकेट दुनिया के सबसे अहम फैसले लेता है. इस पद के लिए भारत के जय शाह (Jay Shah)
Read more »
...तो जय शाह बनेंगे आईसीसी चेयरमैन? अब तक ये भारतीय बन चुके हैं क्रिकेट के बॉस, देखें लिस्टJay Shah ICC chairman News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावनाएं मजबूत होती जा रही हैं. हाल ही में आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं करने की घोषणा की है, जिससे यह पद खाली हो गया है.
Read more »
