"मैं कौन होता हूं यह बताने वाला..." जय शाह ने हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने को लेकर कही बड़ी बात

/Cricket News

"मैं कौन होता हूं यह बताने वाला..." जय शाह ने हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने को लेकर कही बड़ी बात
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 63%

Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बातचीत में अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच रखने को लेकर बाचचीत की है.

गौतम गंभीर ने पिछले महीने श्रीलंका दौरे के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया है. हालांकि, उनकी शुरुआत मिली जुली रही है. जहां टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम की. वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था और उसके बाद  9 जुलाई, 2024 को गौतम गंभीर को भारतीय टीम का कोच बनाया गया था.गौतम गंभीर की हेड कोच के तौर पर नियुक्ति से पहले इस तरह की रिपोर्ट्स थीं कि भारतीय टीम को हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच मिल सकता है. लेकिन जब गंभीर की नियुक्ति हुई तो साफ हुआ कि बीसीसीआई ने आजमाए और परखे हुए तरीके को अपनाने का फैसला किया. वहीं अब एक बातचीत के दौरान, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गंभीर को सभी प्रारूपों का कोच नियुक्त करने के फैसले पर खुल कर बात की है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,"यह हमारे द्वारा चुने गए कोच पर निर्भर करता है. गौतम गंभीर की रुचि तीनों प्रारूपों में थी, तो मैं कौन होता हूं उन्हें यह बताने वाला कि मैं आपको केवल इस प्रारूप के लिए चुनने जा रहा हूं. अगर आप टेस्ट, टी20 और वनडे टीमों की संरचना पर नजर डालें तो 70 फीसदी टीम एक जैसी ही है. शुभमन गिल, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, जड़ेजा... टी20 विश्व कप से पहले, हमारे पास रोहित और विराट थे. खिलाड़ी अलग-अलग कोचों के साथ कैसे जुड़ेंगे?."जय शाह ने इस दौरान मुख्य कोच की भूमिका के लिए ठोस बैकअप की मौजूदगी पर भी बात की. जय शाह ने कहा,"भारत बिना रुके क्रिकेट खेलता है. हमारे पास कोचों की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है. जब राहुल भाई कोच थे और वह आराम करना चाहते थे तो वीवीएस लक्ष्मण कोच बनकर जाते थे. भारत ही एक ऐसी टीम है जो हर जगह यात्रा करती है. उससे हमें यह फायदा मिलता है कि दूसरे बोर्डों से हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं और भारत की वजह से दूसरे देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरती है. यही कारण है कि हमें 40% हिस्सा मिलता है, लेकिन बदले में, अन्य देश भी कमाते हैं."मुख्य कोच के रूप में गंभीर के पहले टेस्ट कार्यभार में भारत अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उतरेगा.  कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह सहित कई प्रमुख खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. इसके अलावा भारत को साल के अंत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. ऐसे में चयनकर्ताओं की टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों पर नजर होगी.यह भी पढ़ें: WTC फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को चलना होगा ये बड़ा दांव, कप्तान रोहित के सामने कड़ी चुनौतीयह भी पढ़ें: धोनी का वो बाहुबली वनडे रिकॉर्ड जिसे 19 सालों में नहीं तोड़ पाया विश्व क्रिकेट का कोई भी बल्लेबाज़

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Navy: नौसेना के 'युद्धपोत त्रिपुट' का जलावतरण, राज्यपाल बोले- चुनौती दिनों-दिन बढ़ रही हैNavy: नौसेना के 'युद्धपोत त्रिपुट' का जलावतरण, राज्यपाल बोले- चुनौती दिनों-दिन बढ़ रही हैराज्यपाल ने कहा कि 'यह किसी भी क्षेत्रीय आक्रमण का जवाब देने के लिए एक मजबूत और सक्षम रक्षा बल को बनाए रखने के लिए हमारे दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।'
Read more »

Gautam Gambhir: "मुझे लगता है कि यह...", कोच गंभीर को लेकर रवि शास्त्री ने कही वो बात जो बदल देगी टीम इंडिया की कहानीGautam Gambhir: "मुझे लगता है कि यह...", कोच गंभीर को लेकर रवि शास्त्री ने कही वो बात जो बदल देगी टीम इंडिया की कहानीRavi Shastri on Coach Gautam Gambhir: गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर के रूप में आईपीएल 2024 जीता है.
Read more »

अलर्ट को लेकर अमित शाह के दावे को सीएम विजयन ने किया खारिजअलर्ट को लेकर अमित शाह के दावे को सीएम विजयन ने किया खारिजअलर्ट को लेकर अमित शाह के दावे को सीएम विजयन ने किया खारिज
Read more »

टीवी के इस शो ने दिखाई थी भारतीय जवानों की ताकत, नसीरुद्दीन शाह ने भी किया था कामटीवी के इस शो ने दिखाई थी भारतीय जवानों की ताकत, नसीरुद्दीन शाह ने भी किया था कामजब भी देश की बात आती है तो भारत में रहने वाला हर इंसान इसके लिए खड़ा होता है और कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है.
Read more »

दूरदर्शन के इस 36 साल पुराने शो ने दिखाई थी भारतीय जवानों की ताकत, नसीरुद्दीन शाह ने भी किया था कामदूरदर्शन के इस 36 साल पुराने शो ने दिखाई थी भारतीय जवानों की ताकत, नसीरुद्दीन शाह ने भी किया था कामजब भी देश की बात आती है तो भारत में रहने वाला हर इंसान इसके लिए खड़ा होता है और कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है.
Read more »

Donald Trump: ‘देश से बाहर निकाल दूंगा’ - गाजा में युद्धविराम समर्थकों पर भड़के ट्रंप, हैरिस पर भी साधा निशानाDonald Trump: ‘देश से बाहर निकाल दूंगा’ - गाजा में युद्धविराम समर्थकों पर भड़के ट्रंप, हैरिस पर भी साधा निशानाGaza War: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं इजरायल को वह समर्थन दूंगा जिसकी उसे जीतने के लिए जरूरत है, लेकिन मैं चाहता हूं कि वे तेजी से जीतें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:15:05