Navy: नौसेना के 'युद्धपोत त्रिपुट' का जलावतरण, राज्यपाल बोले- चुनौती दिनों-दिन बढ़ रही है

Indian Navy News

Navy: नौसेना के 'युद्धपोत त्रिपुट' का जलावतरण, राज्यपाल बोले- चुनौती दिनों-दिन बढ़ रही है
GslGoa Shipyard LimitedFrigate Triput
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

राज्यपाल ने कहा कि 'यह किसी भी क्षेत्रीय आक्रमण का जवाब देने के लिए एक मजबूत और सक्षम रक्षा बल को बनाए रखने के लिए हमारे दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।'

पणजी के वास्को स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के लिए दो युद्धपोतों पी11356 फ्रिगेट में से पहला युद्धपोत लॉन्च कर दिया। यह युद्धपोत आधुनिक हथियारों से लैस है और इससे नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन ने युद्धपोत का जलावतरण किया। वहीं राज्यपाल की धर्मपत्नी रीता पिल्लई ने युद्धपोत को 'त्रिपुट' नाम दिया। राज्यपाल बोले- नौसेना की भूमिका दिनों-दिन बढ़ रही युद्धपोत की लॉन्चिंग के मौके पर नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय सिंह, भारतीय नौसेना के युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक वाइस एडमिरल बी शिवकुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। राज्यपाल ने कहा, 'हमारी नौसेना किसी भी देश की चुनौतियों का सामना करने और अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है।' उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की भूमिका दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 'युद्धपोत का जलावतरण हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है' राज्यपाल ने कहा, 'आज के लगातार बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। युद्धपोत का जलावतरण हमारे हितों की रक्षा के लिए राष्ट्र की तत्परता और प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रदर्शन है। इस जहाज का जलावतरण एक शक्तिशाली संदेश देता है कि हमारा राष्ट्र शांति और स्थिरता और अपने राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।' उन्होंने कहा, 'यह किसी भी क्षेत्रीय आक्रमण का जवाब देने के लिए एक मजबूत और सक्षम रक्षा बल को बनाए रखने के लिए हमारे दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।' 'हिंद महासागर में भारत एक अहम शक्ति' वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारत की विशाल तटरेखा रणनीतिक रूप से हिंद महासागर तक फैली हुई है। उन्होंने कहा, ' भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में एक अहम शक्ति के रूप में उभर रही है, इसलिए भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण और सर्वोत्तम प्लेटफार्मों, हथियारों और सेंसर से लैस होना हमेशा महत्वपूर्ण है।' स्वामीनाथन ने कहा कि इस जहाज का नाम भारतीय नौसेना की शक्तिशाली तलवार और प्रतीकात्मक अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प और हमला करने की क्षमता के कारण त्रिपुट रखा गया है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिपयार्ड अपने 67 साल के लंबे इतिहास में पहली बार इतने बड़े जहाज का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा, 'अभी तक हमने गश्ती जहाज और तेज गश्ती जहाज बनाए हैं। यह पहला बड़ा युद्धपोत है जिसे हम बना रहे हैं।' उपाध्याय ने कहा कि गोवा शिपयार्ड उन कुछ शिपयार्ड की श्रेणी में आ गया है जो युद्धपोत बना सकते हैं। उन्होंने कहा, 'यह जहाज अक्टूबर 2026 में नौसेना सेवाओं में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएगा।'.

पणजी के वास्को स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के लिए दो युद्धपोतों पी11356 फ्रिगेट में से पहला युद्धपोत लॉन्च कर दिया। यह युद्धपोत आधुनिक हथियारों से लैस है और इससे नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन ने युद्धपोत का जलावतरण किया। वहीं राज्यपाल की धर्मपत्नी रीता पिल्लई ने युद्धपोत को 'त्रिपुट' नाम दिया। राज्यपाल बोले- नौसेना की भूमिका दिनों-दिन बढ़ रही युद्धपोत की लॉन्चिंग के मौके पर नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय सिंह, भारतीय नौसेना के युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक वाइस एडमिरल बी शिवकुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। राज्यपाल ने कहा, 'हमारी नौसेना किसी भी देश की चुनौतियों का सामना करने और अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है।' उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की भूमिका दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 'युद्धपोत का जलावतरण हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है' राज्यपाल ने कहा, 'आज के लगातार बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। युद्धपोत का जलावतरण हमारे हितों की रक्षा के लिए राष्ट्र की तत्परता और प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रदर्शन है। इस जहाज का जलावतरण एक शक्तिशाली संदेश देता है कि हमारा राष्ट्र शांति और स्थिरता और अपने राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।' उन्होंने कहा, 'यह किसी भी क्षेत्रीय आक्रमण का जवाब देने के लिए एक मजबूत और सक्षम रक्षा बल को बनाए रखने के लिए हमारे दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।' 'हिंद महासागर में भारत एक अहम शक्ति' वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारत की विशाल तटरेखा रणनीतिक रूप से हिंद महासागर तक फैली हुई है। उन्होंने कहा, 'भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में एक अहम शक्ति के रूप में उभर रही है, इसलिए भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण और सर्वोत्तम प्लेटफार्मों, हथियारों और सेंसर से लैस होना हमेशा महत्वपूर्ण है।' स्वामीनाथन ने कहा कि इस जहाज का नाम भारतीय नौसेना की शक्तिशाली तलवार और प्रतीकात्मक अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प और हमला करने की क्षमता के कारण त्रिपुट रखा गया है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिपयार्ड अपने 67 साल के लंबे इतिहास में पहली बार इतने बड़े जहाज का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा, 'अभी तक हमने गश्ती जहाज और तेज गश्ती जहाज बनाए हैं। यह पहला बड़ा युद्धपोत है जिसे हम बना रहे हैं।' उपाध्याय ने कहा कि गोवा शिपयार्ड उन कुछ शिपयार्ड की श्रेणी में आ गया है जो युद्धपोत बना सकते हैं। उन्होंने कहा, 'यह जहाज अक्टूबर 2026 में नौसेना सेवाओं में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएगा।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Gsl Goa Shipyard Limited Frigate Triput India News In Hindi Latest India News Updates भारतीय नौसेना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, मुंजा से भी कम कमाई कर रही चंदू चैंपियनBox Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, मुंजा से भी कम कमाई कर रही चंदू चैंपियनइश्क विश्क रिबाउंड का बॉक्स ऑफिस बेहाल नजर आ रही है। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक करिश्मा नहीं दिखी सकी है। पहले दिन से ही फिल्म की कमाई अच्छी नहीं रही है।
Read more »

Indian Navy Vacancy 2024: इंडियन नेवी में B.Tech कैडेट एंट्री के आवेदन शुरू, देखें कैसे भरना हैं फॉर्मIndian Navy Vacancy 2024: इंडियन नेवी में B.Tech कैडेट एंट्री के आवेदन शुरू, देखें कैसे भरना हैं फॉर्मIndian Navy Bharti 2024 Notification: भारतीय नौसेना (Indian Navy) में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए नेवी में नई वैकेंसी निकली है। इसके लिए नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.
Read more »

Live: किसी ने नहीं सोचा था, ये एक वर्ल्ड क्लास पोर्ट बनेगा : विड़िन्यम पोर्ट पर मदरशिप के स्वागत के मौके पर करण अदाणीLive: किसी ने नहीं सोचा था, ये एक वर्ल्ड क्लास पोर्ट बनेगा : विड़िन्यम पोर्ट पर मदरशिप के स्वागत के मौके पर करण अदाणीVizhinjam Port पर Mothership के भव्य स्वागत में Karan Adani बोले, 'आज का दिन ऐतिहासिक'
Read more »

कहीं नहीं ऐसी एडवांस पोर्ट सिस्टम्स और टेक्नोलॉजी, जानें अदाणी का विड़िन्यम पोर्ट क्यों है सबसे खासकहीं नहीं ऐसी एडवांस पोर्ट सिस्टम्स और टेक्नोलॉजी, जानें अदाणी का विड़िन्यम पोर्ट क्यों है सबसे खासVizhinjam Port पर Mothership के भव्य स्वागत में Karan Adani बोले, 'आज का दिन ऐतिहासिक'
Read more »

चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 3॰ सेल्सियस अधिक: 2 दिन गर्मी से राहत की संभावना नहीं, 17 जुलाई को मौसम में ह...चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 3॰ सेल्सियस अधिक: 2 दिन गर्मी से राहत की संभावना नहीं, 17 जुलाई को मौसम में ह...चंडीगढ़ में मानसून सीजन में भी पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण अब गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे लोगों में काफी परेशानी देखने को मिल रही है।
Read more »

Auto Market: भारत के घरेलू ऑटो बाजार में बढ़ रहा है इन्वेंट्री का लेवल! मानसून में मिल रही छूट कर रही इशाराAuto Market: भारत के घरेलू ऑटो बाजार में बढ़ रहा है इन्वेंट्री का लेवल! मानसून में मिल रही छूट कर रही इशाराAuto Market: भारत के घरेलू ऑटो बाजार में बढ़ रहा है इन्वेंट्री का लेवल! मानसून में मिल रही छूट कर रही है इशारा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:43:36