J&K समेत 4 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज: 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर ...

Assembly Elections In 4 States Including Jammu And News

J&K समेत 4 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज: 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर ...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर...

जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने 14 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक की थी। 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था।11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं। जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस किया जाए। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने 11 अगस्त को कहा था- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जो कहा था कि पहले परिसीमन होगा, फिर विधानसभा चुनाव और फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा मिलेगा। सारी चीजें उसी क्रम में चल रही हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी 20 जून को श्रीनगर आए थे। तब उन्होंने जल्द चुनाव होने की घोषणा की थी। चुनाव आयोग की एक टीम ने यहां का दौरा किया है। लोगों से मुलाकात की है।महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम 'शिवसेना' और पार्टी का चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। 2 जुलाई 2023 को अजित पवार NCP के 8 विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हुए थे। गठबंधन सरकार में अजित को डिप्टी CM बनाया गया था।हरियाणा में 2019 में पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि वह पांच साल कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे यानी 48। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था। लोकसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 वोटों से हराया। मोदी 3.

0 सरकार में खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 2019 में चुनाव हुए थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों की जरूरत होती है। गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। झामुमो के 29, कांग्रेस के 17, राजद का एक और CPI का एक MLA है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने। 31 जनवरी को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया। 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दी थी। इसके बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 4 जुलाई को हेमंत ने तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी।कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने प्रदेश प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ बैठक की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पार्टी के सभी महासचिवों, राज्य इकाई प्रमुखों और पार्टी के राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इस बैठक में शामिल हुए। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी; शाह बोले- उन्होंने देश की सेना और अर्थव्यवस्था मजबूत कीकेदारनाथ रूट पर 16 दिन से मलबे में दबे 3 शव SDRF ने निकाले; UP के 250 गांवों में बाढ़5 डॉक्टरों सहित 9 लोगों से पूछताछ; देशभर में हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टरचंडीगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्टहरियाणा में आज भी एक्टिव मानसून13 जिलों में बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

JKSSB Constable Vacancy 2024: जम्मू-कश्मीर में 4000 से ज्यादा पदों पर कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारीJKSSB Constable Vacancy 2024: जम्मू-कश्मीर में 4000 से ज्यादा पदों पर कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारीJKP Constable Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर पुलिस में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए कांस्टेबल की भर्ती निकली है। जेकेएसएसबी (JKSSB) कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवार 30 जुलाई से वेबसाइट jkssb.nic.
Read more »

Press Conference: कोच बनने के बाद आज पहली बार मीडिया से बात करेंगे गंभीर, क्या इन तीन सवालों का मिलेगा जवाब?Press Conference: कोच बनने के बाद आज पहली बार मीडिया से बात करेंगे गंभीर, क्या इन तीन सवालों का मिलेगा जवाब?भारत की नीली जर्सी में वापसी के बाद और एक नए रोल में गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ गंभीर सवालों के जवाब मिलने का इंतजार है।
Read more »

Budget : जम्मू-कश्मीर को कई सौगात... हिमाचल की तर्ज पर अनमोल बेटी योजना, लद्दाख के लिए केंद्र ने खोला खजानाBudget : जम्मू-कश्मीर को कई सौगात... हिमाचल की तर्ज पर अनमोल बेटी योजना, लद्दाख के लिए केंद्र ने खोला खजानाजम्मू-कश्मीर को बजट में कई सौगात की घोषणाएं की गई हैं।
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल बोले- मेरे घर ED रेड की तैयारी, चाय-बिस्किट तैयार; UP में वंदे भारत के ट्रैक पर...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल बोले- मेरे घर ED रेड की तैयारी, चाय-बिस्किट तैयार; UP में वंदे भारत के ट्रैक पर...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; MP-महाराष्ट्र समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड में 16 की मौत, केदारनाथ में 2 हजार तीर्थयात्री फंसे
Read more »

जम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तारजम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तारजम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तार
Read more »

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बजेगा चुनावी बिगुल, आज 3 बजे चुनाव आयोग करेगा वोटिंग की तारीखों का ऐलानजम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बजेगा चुनावी बिगुल, आज 3 बजे चुनाव आयोग करेगा वोटिंग की तारीखों का ऐलानचुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है जिसमें जम्मू कश्मीर के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा. इसके अलावा आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान हो सकता है. आयोग ने पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा पूरा किया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:42