Ayatollah Khamenei: अयातुल्ला अली खामेनेई का यह बयान हमास नेता हनिया की पिछले दिनों ईरान में हुई हत्या के कुछ हफ्तों बाद आया है. हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद तेहरान गए थे.
Ayatollah Khamenei: अयातुल्ला अली खामेनेई का यह बयान हमास नेता हनिया की पिछले दिनों ईरान में हुई हत्या के कुछ हफ्तों बाद आया है. हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद तेहरान गए थे.
क्या एलियंस ने धरती पर बनाया स्टेशन? रिसर्च के लिए गायब कर रहे इंसान, प्लेन और जहाज!सपनों की दुनिया से कम नहीं इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का आलीशान घर, व्हाइट फ्लोर से लेकर उड़ती हुई तितलियों तक.. एक-एक कोना है खूबसूरतपुत्रदा एकादशी पर सिंह संक्रांति; किन 5 राशि वालों के करियर में चार चांद लगाएंगे सूर्य देव, देंगे बंपर सक्सेसएंटीऑक्सीडेंट की खान ये 5 फल, अंदर से करते हैं स्किन की क्लीनिंग, ग्लोइंग फेस के लिए खाएं रोज ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को इजरायल की 'मनोवैज्ञानिक युद्ध' की निंदा की. उनके मुताबिक इसका उद्देश्य तेहरान को देश में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनिया की हत्या के प्रतिशोध पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी 'गैर-रणनीतिक वापसी - चाहे वह सैन्य, राजनीतिक या आर्थिक हो - पवित्र कुरान के अनुसार 'ईश्वरीय प्रकोप' को आमंत्रित करती है.' खामेनेई का यह बयान हमास नेता हनिया की पिछले दिनों ईरान में हुई हत्या के कुछ हफ्तों बाद आया है. हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद तेहरान गए थे.ईरान ने हत्या के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है और हत्या के तुरंत बाद, सर्वोच्च नेता खामेनेई ने इजरायल से बदला लेने की बात कही. 31 जुलाई को - हत्या के दिन - खामेनेई ने एक सार्वजनिक बयान में घोषणा की कि 'हम उसके खून का बदला लेना अपना कर्तव्य समझते हैं' क्योंकि हत्या ईरान के क्षेत्र में हुई थी. खामेनेई ने कहा, 'जो सरकारें आज की प्रमुख शक्तियों की मांगों के आगे झुक जाती हैं, चाहे वे जिस भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हों, उनका आकार या ताकत कुछ भी हो, वे इन दबावों का सामना कर सकती हैं, यदि वे अपने लोगों की ताकत का लाभ उठाएं और अपने विरोधियों की वास्तविक, स्पष्ट क्षमताओं का सही आकलन करें.' ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, सुप्रीम लीडर भय पैदा करने के लिए दुश्मन की क्षमताओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की लंबे समय से चली आ रही आदत की भी आलोचना की.ईरान इस वक्त दोहरी चाल चलता हुआ नजर आ रहा है. वह हनिया की हत्या पर जवाबी कार्रवाई की धमकी देकर सस्पेंस पैदा कर रहा है, फिर भी तत्काल कार्रवाई से परहेज कर रहा है. ईरान इंटरनेशनल कुछ लोगों का मानना है कि इस्लामी सरकार तनाव बढ़ने से आशंकित है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका से रियायतें पाने के लिए इजरायल पर हमले की धमकी का इस्तेमाल कर रही है, जिसने व्यापक संघर्ष को रोकने की बात कही है. गुरुवार को, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संकेत दिया कि गाजा युद्धविराम ईरान के संभावित प्रतिशोध को रोक सकता है.
God's Wrath Will Be Unleashed Says Iran Supreme L
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरानी सुप्रीम लीडर ने इजरायल पर हमले का दिया आदेश, नेतन्याहू बोले- देंगे मुहतोड़ जवाबइजरायल ने हमास चीफ इस्माइल हानिया को मार कर पूरे मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। इजरायल ने ईरान की धरती पर हानिया को मारा है। इस कारण एक बार फिर इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर ने इजरायल पर हमले का आदेश दिया...
Read more »
ईरान के सर्वोच्च नेता ने हानिया की हत्या के लिए इजरायल पर हमले का दिया आदेश : रिपोर्टईरान के सर्वोच्च नेता ने हानिया की हत्या के लिए इजरायल पर हमले का दिया आदेश : रिपोर्ट
Read more »
हमास की एक और बड़ी शख्सियत को इजराइल ने किया ढेर, जानें पूरा मामलासात अक्टूबर को इजरायल पर हुए भीषण हमले का मास्टरमाइंड मोहम्मद डीफ था. नौ महीने की जंग के बाद इजरायल को मिली बड़ी सफलता.
Read more »
कमांडर की मौत से बौखलाए हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे कई रॉकेटहमास चीफ़ इस्माइल हानिया के तेहरान में मारे जाने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इज़रायल पर सीधे हमले का आदेश दिया है.
Read more »
ईरान की 9 घातक मिसाइलें, जो इजरायल को कर सकती हैं तबाह, अमेरिका को भी खतरातेहरान में हमास सरगना इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है। ईरान का दावा है कि इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ है। हालांकि, इजरायल ने पहले की तरह इस बार भी ईरान के अंदर हमले के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। हमास सरगना की हत्या को इजरायल के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा...
Read more »
संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के 9 सदस्यों का इजरायल हमले में शामिल होने का संदेह: यूएनसंयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के 9 सदस्यों का इजरायल हमले में शामिल होने का संदेह: यूएन
Read more »
