Press Conference: कोच बनने के बाद आज पहली बार मीडिया से बात करेंगे गंभीर, क्या इन तीन सवालों का मिलेगा जवाब?

Gautam Gambhir News

Press Conference: कोच बनने के बाद आज पहली बार मीडिया से बात करेंगे गंभीर, क्या इन तीन सवालों का मिलेगा जवाब?
Ajit AgarkarPress ConferenceAll Big Questions
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

भारत की नीली जर्सी में वापसी के बाद और एक नए रोल में गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ गंभीर सवालों के जवाब मिलने का इंतजार है।

टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत के बाद से भारतीय टीम में काफी बदलाव हुए हैं। जहां मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने पद से हट गए, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर गौतम गंभीर की बतौर कोच नियुक्ति हुई। वहीं, हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 का नया कप्तान चुना गया। इतना ही नहीं हार्दिक को उपकप्तान के पद से भी हटा दिया गया। श्रीलंका दौरे के लिए शुभमन गिल को टी20 और वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया। इन फैसलों के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं जिनका अब तक उत्तर नहीं मिल सका है। हालांकि, मुख्य कोच गंभीर पदभार संभालने के बाद आज पहली बार मीडिया के सामने आएंगे। जब वह प्रस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो इन सवालों का जवाब मिल सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। भारत की नीली जर्सी में वापसी के बाद और एक नए रोल में गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ गंभीर सवालों के जवाब मिलने का इंतजार है। गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अकेले नहीं होंगे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आसान नहीं होगी, क्योंकि फैंस कई पहलुओं पर कोच के दृष्टिकोण को समझने के लिए उत्सुक हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया के आगे के रोडमैप की भी खूब चर्चा है। साथ ही टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में और कौन कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चा जारी है। इन सभी मुद्दों पर गंभीर अपनी राय रख सकते हैं। हम आपको ऐसे तीन मुख्य सवालों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जवाब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिल सकता है.

.. हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं मिली टी20 कप्तानी? सूर्यकुमार यादव को सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के रूप में बढ़ावा देने को कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों ने अन्याय करार दिया है। रोहित के सबसे छोटे प्रारूप में संन्यास लेने के फैसले के बाद हार्दिक पांड्या को उनके स्वाभाविक उत्तराधिकारी बनाया जाना था। हालांकि, एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया क्योंकि गंभीर और अगरकर ने कथित तौर पर सूर्यकुमार को बतौर कप्तान समर्थन दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अगरकर हार्दिक के रणनीतिक फैसले से खुश नहीं थे। उनका मानना था कि हार्दिक को बतौर कप्तान फैसले लेने में बाहरी मदद की जरूरत पड़ती है। गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा यह किरदार निभाते थे, लेकिन मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर ऐसा नहीं कर पाए। गंभीर का आना भी अगरकर के लिए यह फैसला लेने में मददगार साबित हुआ। यह समय है कि वे दोनों यह बताएं कि ऑलराउंडर को एक ऐसी भूमिका से क्यों वंचित किया गया जो पहले सही लगती थी। ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा क्यों बाहर? शुभमन गिल को जगह क्यों? एक ऐसा खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप 2024 में भारत की मुख्य टीम में जगह तक नहीं बना सका, उसकी टीम में ऐसी वापसी और सीधे उपकप्तान के रूप में प्रमोट किया जाना भी किसी की समझ से परे रहा। कई लोगों के लिए यह फैसला इसलिए भी आश्चर्यजनक था, क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे पर गिल से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी थे। गिल ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने पिछले एक साल में इस सबसे छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। उनके पास बस आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का अनुभव था और अपनी नेतृत्व विशेषताओं से कई लोगों को प्रभावित नहीं किया। गिल को जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान बनाया गया, लेकिन पहले ही मैच में टीम हार गई। गिल को श्रीलंका के खिलाफ वनडे के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान भी बनाया गया। गिल के चयन से जिम्बाब्वे दौरे पर शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर होना पड़ा। इन दोनों का हालिया फॉर्म गिल से बेहतर रहा है और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इन दोनों को शामिल नहीं करने के फैसले की भी कड़ी निंदा की है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम में गिल की नेतृत्वकारी भूमिका के संबंध में गंभीर और अगरकर का क्या नजरिया है। रवींद्र जडेजा का भविष्य क्या? कई रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत के व्हाइट-बॉल सर्किट में रवींद्र जडेजा का भविष्य खतरे में है। जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब सिर्फ तीन वनडे और बचे हैं और ऐसे में जडेजा का टीम से बाहर होना उनके भविष्य को खतरे में डालता है। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि गंभीर का वनडे टीम में जडेजा के लिए क्या विजन है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ajit Agarkar Press Conference All Big Questions To Answer Team India Team India Head Coach

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भाषण में मां की झलक.... लोकसभा में बांसुरी को देख लोगों को याद आईं सुषमा स्वराजभाषण में मां की झलक.... लोकसभा में बांसुरी को देख लोगों को याद आईं सुषमा स्वराजआज नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज को सांसद बनने के बाद पहली बार बोलने का मौका मिला। लोगों को बांसुरी में उनकी मां सुषमा स्वराज की झलक दिखाई दी।
Read more »

गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की रेस में मारी बाज़ीगौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की रेस में मारी बाज़ीहेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि वो 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को सच करने के लिए जो ज़रूरी होगा वो करेंगे.
Read more »

गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से बाहर होना तय!गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से बाहर होना तय!Gautam Gambhir Becomes Team India Head Coach: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इन 3 खिलाड़ियों का करियर जल्द ही खत्म हो सकता है.
Read more »

IND vs SL: जिम्बाब्वे के बाद भारत का श्रीलंका से होगा सामना, जानिए कब शुरू होगी टी20 और वनडे मैचों की सीरीजIND vs SL: जिम्बाब्वे के बाद भारत का श्रीलंका से होगा सामना, जानिए कब शुरू होगी टी20 और वनडे मैचों की सीरीजमुख्य कोच बनने के बाद गौतम गंभीर का यह पहला दौरा होगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी।
Read more »

Report: गंभीर ने स्पोर्ट स्टॉफ के लिए की इन 6 नामों की सिफारिश, इस एक नाम को छोड़ बीसीसीआई ने खारिज कर दिए सारे नामReport: गंभीर ने स्पोर्ट स्टॉफ के लिए की इन 6 नामों की सिफारिश, इस एक नाम को छोड़ बीसीसीआई ने खारिज कर दिए सारे नामकुछ दिन पहले ही हेड कोच बनने के बाद से गौतम गंभीर स्पोर्ट स्टॉफ के सदस्यों के लिए कई नामों की सिफारिश कर चुके हैं
Read more »

हार्दिक को क्यों नहीं मिली कप्तानी, अभिषेक किस वजह से हुए ड्रॉप? गौतम गंभीर पर होगी सवालों की बौछारहार्दिक को क्यों नहीं मिली कप्तानी, अभिषेक किस वजह से हुए ड्रॉप? गौतम गंभीर पर होगी सवालों की बौछारगौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद आज मीडिया से बात करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके कई तीखे सवाल हो सकते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:39:11