जम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तार

United States News News

जम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : सैनिक की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगी कठुआ में गिरफ्तारजम्मू, 12 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को पुलिस ने चार सैनिकों की हत्या में शामिल आतंकियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपी कठुआ-बानी-किश्तवाड़ में चार सैनिकों की हत्या और अन्य आतंकी संबंधी गतिविधियों में शामिल थे।सेना ने पुंछ, राजौरी, कठुआ, डोडा, रियासी और उधमपुर जिले में 4,000 से अधिक उच्च प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है। इनमें पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं। ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि इन जिलों के पहाड़ों में 40-50 कट्टर विदेशी भाड़े के आतंकवादी सक्रिय हैं। इन आतंकवादियों की हिट-एंड-रन रणनीति को विफल करने के लिए जम्मू संभाग के पहाड़ों की चोटियों और घने जंगलों वाले इलाकों में सेना और सीआरपीएफ को तैनात किया। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं। इनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं। सुरक्षा बलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। शुरुआत में पुंछ और राजौरी जिलों तक सीमित आतंकवादी गतिविधियां अब जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं, जो कुछ साल पहले तक ऐसी घटनाओं से अपेक्षाकृत मुक्त थे। उच्च प्रशिक्षित आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड और कवच-भेदी गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बढ़ते आतंकवाद और आतंकवादियों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल से खतरा बढ़ा है। आतंकियों के लगातार हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर घाटी को जम्मू से अलग करने वाले पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। कश्मीर में जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों पर धकेल दिया है। वहां वे छिपते हैं और मौका पाकर सुरक्षा बलों पर हमला कर देते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि जम्मू में बढ़ते आतंकवाद से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति की आवश्यकता है। इसमें खुफिया जानकारी जुटाना और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल शामिल है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कठुआ आंतकी हमला: जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगार गिरफ्तार, अब पुलिस उगलवाएगी सारे राजकठुआ आंतकी हमला: जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगार गिरफ्तार, अब पुलिस उगलवाएगी सारे राजकठुआ में हुए आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जैश ए मोहम्मद की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल, एनकाउंटर जारीजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल, एनकाउंटर जारीजम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. आतंकियों ने एक गश्‍ती दल को निशाना बनाया.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, एनकाउंटर जारीजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, एनकाउंटर जारीजम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए. आतंकियों ने एक गश्‍ती दल को निशाना बनाया.
Read more »

Encounter: उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में तीन से चार आतंकी घिरेEncounter: उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में तीन से चार आतंकी घिरेजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
Read more »

Encounter: आतंकियों के सफाये का अभियान तेज, जम्मू में एक ही दिन में दो मुठभेड़; सुरक्षाबलों ने घेरा पूरा इलाकाEncounter: आतंकियों के सफाये का अभियान तेज, जम्मू में एक ही दिन में दो मुठभेड़; सुरक्षाबलों ने घेरा पूरा इलाकाजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:28