IPL 2024: चेन्नई के खिलाफ जीत से पंजाब ने बदला प्लेऑफ का समीकरण
राहुल चाहर और हरप्रीत बराड़ की शानदार फिरकी गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसेयु की आक्रामक बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 13 गेंद रहते सात विकेट से हराया दिया.
राहुल चाहर और बराड़ ने दो-दो विकेट चटकाने के अलावा अपने कोटे के चार-चार ओवर में बिना कोई बाउंड्री खाये क्रमश: 16 और 17 रन दिये. चेन्नई ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की 48 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 162 रन बनाये. इसके जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की.चेन्नई सुपर किंग्स की यह 10 मैचों में पांचवीं हार है. चेन्नई की इस हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की राह थोड़ी कठिन जरुर हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स के अभी 10 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. चेन्नई अपने अगले सभी मैच जीतती है तो वह 18 अंकों के साथ लीग स्टेज का समापन करेगी और वह टॉप-2 में रह सकती है. अगर चेन्नई को एक और मैच में हार मिलती है तो वह तब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन टॉप-2 में फिनिश करेगी, यह उसके नेट रन रेट और दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर होगा. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की यह 10 मैचों में चौथी जीत है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए टीम को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे. पंजाब अगर अपने सभी मैच जीतती है तो वह 16 अंकों के साथ लीग स्टेज समाप्त करेगी. लेकिन अगर उसे एक भी मैच हारना पड़ा तो उसके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी और टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो सकते हैं. हालांकि, पंजाब अधिकारिक रूप से बाहर नहीं होगी, लेकिन उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिसके 9 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं. राजस्थान प्लेऑफ के लिए अधिकारिक रूप से क्वालीफाई करने से सिर्फ एक जीत दूर है. आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बेंगलुरु और मुंबई को छोड़कर सभी टीमें रेस में बनी हुई है. टेकनिकल तौर पर यह दोनों टीमें अभी भी रेस में हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावनाए काफी कम है और एक हार से दोनों टीमों के रास्ते बंद हो सकते हैं. बात अगर मैच की करें तो चेन्नई से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही, लेकिन इसके बाद बेयरस्टो ने दूसरे विकेट के लिए रोसेयु के साथ 37 गेंद में 64 रन की साझेदारी कर चेन्नई की पकड़ से मैच को दूर कर दिया. इसके बाद शशांक सिंह और कप्तान सैम कुरेन ने चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 50 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comयह भी पढ़ें: लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव को जल्द बड़ा ईनाम दे सकती है BCCI, इस कैटेगरी में मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट- रिपोर्ट Chennai Super KingsPunjab KingsIndian Premier League 2024Cricketटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
IPL 2024 Qualification Scenarios Punjab Kings Qualification Scenarios Chennai Super Kings Qualification Scenarios IPL 2024 Playoffs IPL 2024 IPL Playoffs Qualification Scenarios For Every Team Punjab Kings Chennai Super Kings आईपीएल 2024 अंक तालिका आईपीएल 2024 योग्यता परिदृश्य पंजाब किंग्स योग्यता परिदृश्य चेन्नई सुपर किंग्स योग्यता परिदृश्य आईपीएल 2024 प्लेऑफ़ आईपीएल 2024 आईपीएल प्लेऑफ़ हर टीम के लिए योग्यता परिदृश्य पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण
Read more »
IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, Dinesh Karthik के बल्ले से हुई हवाई फायरिंग, VideoIPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, Dinesh Karthik के बल्ले से हुई हवाई फायरिंग, Video
Read more »
IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस से हुआ यह अपराध, कप्तान हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्मानापंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 9वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स 9वें स्थान पर फिसल गई।
Read more »
IPL 2024 में ऑरेंज कैप की रेस में शतकवीरों के बीच जंगIPL 2024 में ऑरेंज कैप की रेस में शतकवीरों के बीच जंग
Read more »
IPL 2024: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरायाचेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 163 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत है।
Read more »
